7 Important Apps for Brilliant Helicopter Women, आज की ब्रिलियंट हेलीकॉप्टर वीमेन के लिए 7 जरूरी ऐप्स

Safalta Experts Published by: Kanchan Pathak Updated Fri, 26 Aug 2022 10:55 PM IST

Highlights

आज के इस आर्टिकल में मैं ऐसे सात ऐप्स के बारे में आपको बताने जा रही हूँ जिनको अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड करने के बाद आपके लिए भाग दौड़ से भरी जिंदगी का सफ़र काफी आसान हो जाएगा.

आज की स्त्री पिंजरे की कैद से खुद को आज़ाद कर चुकी है. घर परिवार की खुशहाली के लिए आज की नारी ख्वाहिशों के लम्बे सफ़र तय करती है. आज की स्त्री आधुनिक है आज़ाद है, वह मेहनत करती है, वह किसी के ऊपर निर्भर नहीं है, उसने अपनी गुमनामी की केंचुली उतार फेंकी है. अपनी आजीविका कमाने के लिए आज वह अकेली बाहर जाकर काम करती है. हाँ पर उसकी मेहनत के इस सफ़र में अगर कोई उसका दिल खोल कर साथ दे रहा है तो वह है टेक्नोलॉजी. तरह तरह के ऐप उसे कभी लाचार महसूस नहीं होने देते. आज के इस आर्टिकल में मैं ऐसे हीं सात ऐप के बारे में आपको बताने जा रही हूँ. ये ऐप अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड करने के बाद आपके लिए भी भाग दौड़ से भरी जिंदगी का सफ़र काफी आसान हो जाएगा. तो आइए जानते हैं कौन कौन से हैं ये ऐप जो आपको देते हैं हर कदम पर सपोर्ट, निश्चिन्तिता और तसल्ली कि आप अकेले नहीं.

Source: Safalta.com


कौन-कौन से हैं ये 7 जरूरी ऐप्स 

1. ट्रू कॉलर ऐप (TrueCaller)
ट्रू कॉलर ऐप एक कम्युनिकेशन ऐप है. किसी भी अनजान कॉल को पिक करने से पहले आप ट्रू कॉलर के माध्यम से कॉल करने वाले को आइडेंटिफाय कर सकती हैं.

ट्रू कॉलर की शुरुआत क्यों हुई?

शायद आपको याद हो कि पहले जब हम महिलाओं का फोन बजता था और स्क्रीन पर दिखने वाला नंबर अननोन होता था, तब हम सब तमाम तरह की शंकाओं से भर जाया करतीं थीं. फोन पिक करें या न करें का असमंजस हमें भारी दुविधा में डाल देता था. क्योंकि एक तरफ अपने किसी परिजन की कुशलता को लेकर हम सशंकित हो उठते थे और फोन पिक करने के लिए अग्रसर हो जाते तो वहीँ दूसरी तरफ हमारे दिमाग में वो कड़वे अनुभव तैर जाते थे जब कोई अवान्छित व्यक्ति अलग अलग नंबरों से हमें फोन करके परेशान करता था या कोई महिला फोन पर हमें जबरदस्ती कुछ बेचना चाहती थी और इसी तरह के अनेकों अनुभव याद आकर हमें बेचैन कर देते थे. हम सबकी इन्हीं समस्याओं की वजह से ट्रूकॉलर का जन्म हुआ. अब आप ट्रूकॉलर पर नंबर चेक करके बेखटके कॉल पिक या फिर ब्लॉक कर सकते हैं. अगर कोई नंबर जो आपके फोन में सेव नहीं है और जिनके बारे में आपको कोई जानकारी नहीं है यह ऐप उसके नाम भी बता देता है. 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes



2. गूगल पे (Google Pay) 

गूगल पे ऐप के जरिए आप अपने खाते से आसानी से पैसा निकाल सकती हैं और अपने बिल पे करने या फिर फंड ट्रांसफर आदि काम कर सकती हैं. गूगल पे द्वारा स्टाइलाइज्ड जी-पे एक प्रकार का डिजिटल वॉलेट प्लेटफार्म है. इस ऑनलाइन पेमेन्ट सिस्टम को गूगल के द्वारा विकसित किया गया है. जी-पे की सहायता से मोबाइल डिवाइस यूजर्स अपने मोबाइल डिवाइस के द्वारा इन-एप या टैप-टू-पे फीचर का इस्तेमाल करते हुए आराम से सिर्फ एक क्लिक द्वारा पेमेंट्स कर सकते हैं. इस एप का इस्तेमाल करके आप कभी भी कहीं से भी अपना या अपने फैमिली और फ्रेंड्स के मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं, ऑनलाइन शौपिंग कर सकते हैं. 

3. स्प्लिटवाइज ऐप (Splitwise App)

स्प्लिटवाइज गूगल पे का एक बेहद हीं शानदार फीचर है. कई बार ऐसा होता है कि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाते हैं या इसी तरह का कोई अन्य प्रोग्राम बनाते हैं जहाँ बात एक्सपेंस को स्प्लिट कर लेने की होती है. स्प्लिटवाइज फीचर इसी पर्पस के लिए है. इस एप का इस्तेमाल कर के आप आराम से अपनी पार्टी ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं. 

4. प्रैक्टो ऐप (Practo App)

महिलाओं की अचानक से कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ हो सकती हैं. ऐसे में प्रैक्टो ऐप आपके लिए बहुत सहायक साबित हो सकता है. इस हेल्थ ऐप के मध्यम से आप कभी भी अपनी दवाईयाँ आर्डर कर सकते हैं. डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श के साथ साथ डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट भी फिक्स कर सकते हैं और इस ऐप में आप अपने मेडिकल डोक्युमेंट्स का ब्यौरा भी सेव करके रख सकते हैं. यह हेल्थ ऐप आपकी मेडिकल हिस्ट्री को भी ट्रैक करके रखता है. यानि सारा मेडिकल मैनेजमेंट सिर्फ एक ऐप के माध्यम से हीं संभव हो सकता है.

5. उबर (Uber)

आज भी अकेली महिला की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित रहता है. निर्भया कांड को महिलाएँ अभी तक भूल नहीं पाईं हैं ऐसे में उबर (Uber) ऐप महिलाओं के लिए सुरक्षा की एक गारन्टी की तरह है. कई तरह की कैब सर्विसेस की उपलब्धता के बाद भी उबर ऐप महिलाओं के लिए सबसे मुफीद माना जाता है. इस ऐप के माध्यम से आप बिना किसी झंझट के अपने वर्कप्लेस या फिर अपने वांछित स्थान पर आराम से पर पहुँच सकती हैं. उबर ऐप आपको टाइमली आपके लोकेशन से पिक करके आपके डेस्टिनेशन पर छोड़ देता है. अपनी सुरक्षा या अन्य दृष्टिकोण से उबर (Uber) में सफर करते हुए आप अपनी लोकेशन अपने परिजनों को भी भेज सकती हैं ताकि वे आपकी लोकेशन को ट्रैक कर सकें. अगर ऊबर ड्राईवर का कोई बिहेवियर आपको पसंद नहीं आए तो आप ऊबर ऐप पर अपना फीडबैक दे सकती हैं साथ हीं आपको किस परेशानी का सामना करना पड़ा इस बात को भी दर्ज़ करा सकती हैं. ऊबर ऐप ऐसे मामलों में तुरंत एक्शन लेता है. 

6. विथ यू (VithU)

अकेली रहने वाली हर महिला की प्रथम वरीयता उनकी सुरक्षा होती है. हालांकि पहले की तुलना में हमारे समाज में अब काफी बदलाव आ गया है तथापि हमारे आस-पास का माहौल एक अकेली स्त्री के लिए आज भी पूर्णतः सुरक्षित नहीं है. एक अकेली स्त्री के लिए पुर्णतः सुरक्षित समाज बनने में शायद अभी एक लम्बा वक़्त लगे. इस सबके बाद भी विद यू ऐप आपकी सुरक्षा एनश्योर करता है और आपके बॉडीगार्ड की तरह काम करता है. इस ऐप में एक अलार्म बटन और एक जीपीएस ट्रैकर होता है. जीपीएस ट्रैकर से आपके परिवार और परिजनों को आप कहाँ है इसकी सूचना मिलती रहती है. साथ हीं अगर कहीं किसी प्रकार की इमरजेंसी हुई तो उनको अलार्म द्वारा इसकी सूचना भी मिल जाती है. तो अगर आप भी नए ज़माने की चुस्त दुरुस्त और बुद्धिमान स्त्री हैं तो अपनी सुरक्षा के लिए आज हीं अपने स्मार्टफोन में इस एप्प को डाउनलोड कर लें. 

7. नाइके महिला प्रशिक्षण क्लब (Nike Women Training Club)  

अकेली कामकाजी महिला हीं नहीं अक्सर हाउसवाइफ भी अपने व्यस्त जीवनचर्या में पूरे परिवार का तो ख्याल रख लेती हैं पर अपने लिए समय नहीं निकाल पाती जबकि कुछ घंटों का वर्कआउट महिलाओं को फिट और चुस्त दुरुस्त रखता है जो उनकी चक्करघिन्नी सी ज़िन्दगी के लिए बहुत आवश्यक भी है. यहाँ भी टेक्नोलॉजी महिलाओं की सहायता में एक कदम आगे बढ़कर उनका साथ देती है. आप चाहे कामकाजी महिला हों या साधारण हाउस वाइफ नाइकी वुमन ट्रेनिंग क्लब आपको चुस्त दुरुस्त और तंदुरुस्त रखने के लिए प्रतिबद्ध है. यह एक ऐसा ऐप है जो आपको 190 से भी ज्यादा फ्री वर्कआउट सेशंस उपलब्ध कराता है.

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More