Bihar SI Recruitment : बिहार में SI के 2213 पदों पर जल्द होगा परीक्षा का आयोजन , सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न की जानकारी पाए यहाँ

Safalta Expert Published by: Saloni Bhatia Updated Thu, 24 Jun 2021 09:49 PM IST

Highlights

Bihar SI Recruitment 2021: बिहार पुलिस SI की परीक्षा दो चरणों में आयोजित होती है। इन दोनों परीक्षाओं का पाठ्यक्रम अलग-अलग होता है। आप इस लेख के जरिये बिहार पुलिस SI परीक्षा 2020 के सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी ले सकते हैं।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSC) ने 2019 में SI के 2446  पदों पर निकाली गई वेकैंसी के लिए फाइनल रिजल्ट की घोषणा तो कर दी है लेकिन BPSC द्वारा 2020 में SI के 2213 पदों के लिए निकाली गई वेकैंसी की प्रारंभिक परीक्षा भी अभी बाकी है। कोरोना महामारी की वजह से BPSC की इन दोनों परीक्षाओं में काफी विलंब हुआ है । हालांकि 2019 में निकाली गई SI के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तो यह उम्मीद लगाई जा रही है कि BPSC जल्द ही 2020 में निकाली गई वेकैंसी के लिए भी परीक्षाओं का आयोजन करेगा। 

Source: Bihar SI Recruitment : बिहार में SI के 2213 पदों पर जल्द होगा परीक्षा का आयोजन , सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न की जानकारी पाए यहाँ



किसी भी परीक्षा में शामिल होने से पहले उसके सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न की जानकारी होनी बेहद जरूरी है। आप इस लेख के जरिये बिहार पुलिस SI परीक्षा 2020 के सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी ले सकते हैं।

बिहार पुलिस SI सिलेबस :

बिहार पुलिस SI की परीक्षा दो चरणों (प्रीलिम्स और मेन्स) में आयोजित होती है। इन दोनों परीक्षाओं का पाठ्यक्रम अलग-अलग होता है।  प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा का सिलेबस इस प्रकार है:

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


 
Download Free PDF of Syllabus, Click here


प्रीलिम्स परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं:

पूर्ण रूप और संक्षिप्ताक्षर
राजनयिक संबंध, रक्षा और पड़ोसी
देश और मुद्राएं
विरासत और कला
संस्कृति और धर्म
पुरस्कार और लेखक
रोग और पोषण
डिस्कवरीज
प्रसिद्ध व्यक्तित्व और सामान्य नाम
महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथ्य
खेल
करेंट इवेंट - राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय

बिहार पुलिस SI मेन्स परीक्षा का सिलेबस :

मेन्स परीक्षा में सामान्य हिंदी और जनरल स्टडीज से प्रश्न पूछे जाते हैं। 
बिहार पुलिस SI सामान्य हिंदी सिलेबस :
अनसीन पैसेज
रिक्त स्थान भरें
व्याकरण: व्याकरण अनुभाग में प्रश्न निम्नलिखित टॉपिक्स से पूछे जाते हैं: अव्यय, निपात, समास, लिंग, वचन, कारक, सर्वनाम, क्रिया, ध्वनी, विशेषण, क्रिया विशेषण, संधि इत्यादि

बिहार पुलिस SI जनरल स्टडीज सिलेबस :

इस अनुभाग में मैथ्स और मेंटल एबिलिटी, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।  इनमें से प्रत्येक विषय के लिए सिलेबस इस प्रकार है:

मैथ्स एंड मेन्टल एबिलिटी :
संख्या प्रणाली
बीजगणित का परिचय
पूर्ण संख्या
 ऋणात्मक संख्याएं और पूर्णांक
रेश्यो एंड प्रोपोर्सन
डेटा इंटरप्रिटेशन
 एसआई और सीआई
 छूट
 बुनियादी ज्यामितीय विचार
 प्राथमिक आकृतियों को समझना
 चतुष्कोष
 समरूपता
 कंस्ट्रक्शन
 क्षेत्रमिति
 भिन्न घातांक
 घनमूल
 लाभ हानि
 पज़ल्स
 ब्लड रिलेशन
 सिल्लोगिसम
 अनेलोजिस
 फिगर सीरीज
 अल्फान्यूमेरिक सीरीज
 ऑड वन आउट


अपने परीक्षा की तैयारी को परखें हमारे फ्री मॉक टेस्ट से  

 

सामान्य विज्ञान :

 ध्वनि
 प्रकाश
 प्राकृतिक घटना
 प्राकृतिक संसाधन
 विद्युत प्रवाह और सर्किट
 चुंबक और चुंबकत्व
 पर्यावरणीय चिंता
 प्रदूषण
 पदार्थ का परिवर्तन
 परमाणु की संरचना
 अणु
 धातु और अधातु
 कार्बन
 मिट्टी
 अम्ल, क्षार, लवण
 ब्रह्माण्ड
 मोशन
 बल
 कार्य और ऊर्जा

नागरिकशास्र :

 भारतीय संविधान
 संसदीय सरकार
 न्यायपालिका
 जनतंत्र
 केन्द्रीय सरकार
 राज्य सरकार
 स्थानीय सरकार
 मीडिया को समझना
 अनपैकिंग जेंडर
 सोशल जस्टिस एंड मार्गीनालाइज्ड
 विविधता

भारतीय इतिहास

 नए राजा और राज्य
 संस्कृति और विज्ञान
 दिल्ली के सुल्तान
 आर्किटेक्चर
 पहला साम्राज्य
 एक साम्राज्य का निर्माण
 दूरस्थ भूमि के साथ संपर्क
 सामाजिक परिवर्तन
 क्षेत्रीय संस्कृतियां
 कंपनी पावर की स्थापना
 ग्रामीण जीवन और समाज
 उपनिवेशवाद और जनजातीय समाज
 1857-58 का विद्रोह
 महिला और सुधार
 राष्ट्रवादी आंदोलन
 आजादी के बाद का भारत

भारतीय भूगोल :

 वायु
 पानी
ह्यूमन एनवायरनमेंट
 प्राकृतिक संसाधन, मानव संसाधन
 कृषि
 एक सामाजिक अध्ययन के रूप में भूगोल
 सौरमंडल में पृथ्वी
 ग्लोब
 भारत का राजनीतिक मानचित्र

बिहार पुलिस SI एग्जाम पैटर्न  :

बिहार पुलिस SI के लिए भर्ती परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है:
प्रीलिम्स परीक्षा
मेन्स परीक्षा
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट

बिहार पुलिस SI प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

प्रीलिम्स परीक्षा में सिर्फ सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते हैं।
इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।
प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और कुल परीक्षा 200 अंको की होगी।
परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे की है।
प्रश्न वस्तुनिष्ठ या एमसीक्यू हैं।
परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है।
 गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटे जाएंगे।
इस पेपर में क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 30% मार्क्स यानी 60 अंक लाने होंगे।

बिहार पुलिस SI मेन्स परीक्षा पैटर्न

यह भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण है और इसमें सामान्य हिंदी तथा जनरल स्टडीज से प्रश्न पूछे जाते हैं। 
एग्जाम पैटर्न :
सामान्य हिंदी से 200 मार्क्स के 100 प्रश्न आएंगे जिनको हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
जनरल स्टडीज से भी 200 मार्क्स के 100 प्रश्न आएंगे जिनको हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
कुल 400 मार्क्स के 200 प्रश्न आएंगे जिनको हल करने के लिए 4 घंटे का समय मिलता है।
मुख्य परीक्षा भी वस्तुनिष्ठ होती है।
सामान्य हिंदी क्वालीफाइंग नेचर की होती है। अभ्यर्थियों को इसमें पास होने के लिए 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं।
गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटे जाएंगे।
पीईटी के लिए केवल 6 गुना रिक्तियों को बुलाया जाता है

बिहार पुलिस SI फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट ( PET) :

प्रीलिम्स और मेन्स क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाता है।  पीईटी के लिए मानक इस प्रकार हैं:
दौड़ : पुरुषों को 6 मिनट 30 सेकंड में 1 मिल की दौड़ लगानी होगी और महिलाओं को 6 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी।
 हाई जम्प : पुरुषों को 4 फिट तथा महिलाओं को 3 फिट की हाई जम्प लगानी होगी।
 लांग जम्प : पुरुषों को 12 फिट तथा महिलाओं को 9 फिट की लांग जम्प लगानी होगी।
 गोला फेकना : पुरुषों को 16 पाउंड का गोला 16 फिट दूर तथा महिलाओं को 12 पाउंड का गोला 10 फिट दूर फेकना होगा।
 

बिहार पुलिस SI मेरिट लिस्ट

सभी परीक्षणों को आयोजित करने के बाद एक मेरिट सूची तैयार की जाती है।  मेरिट सूची तैयार करते समय केवल मुख्य परीक्षा को ध्यान में रखा जाता है। मेरिट लिस्ट में क्वालीफाई करने के लिए केटेगरी वाइज मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स इस प्रकार है।  
एससी/एसटी/महिला - 32 प्रतिशत
ईबीसी - 34 प्रतिशत
बीसी - 36.5 प्रतिशत 
जनरल - 40 प्रतिशत

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर के रूप में उम्मीदवारों की नियुक्ति मेन्स और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगी।
 

सफलता के साथ करे बेहतर तैयारी :

अगर आप बिहार पुलिस सहित किसी भी प्रतियोगी की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आपको बेहतर तैयारी के लिए SAFALTA द्वारा चलाये जा रहे कोर्सेज को ज्वॉइन करना चाहिए। इन कोर्सेज में आपको मिलता है एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में नियमित कक्षाएं , डाऊनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री तथा अन्य कई तरह की सुविधाएं। तो देर किस बात की आज ही डाऊनलोड करें सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दे एक नया उड़ान।

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More