Independence Day Poem in Hindi, आजादी के रंगों में सराबोर स्वतंत्रता दिवस के लिए कविताएं

Safalta Expert Published by: Nikesh Kumar Updated Sun, 14 Aug 2022 10:37 PM IST

इस साल भारत अपना 75 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है जिस वजह से यह साल स्वतंत्रता दिवस और भी ज्यादा खास है, भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके लिए देश की सरकारों ने और साथ ही अलग-अलग संगठनों ने इस साल स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए पूरे देश भर में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए है। तो चलिए हम भी देखते हैं स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के रंगों में सराबोर कुछ खास कविताएं। Independence Day Poem in Hindi (स्वतंत्रता दिवस पर पोयम) Independence Day Online Quiz Competition by Ministry of Defense

Source: safalta



1. 

आज़ादी के साल हुए कई,
पर क्या हमने पाया है.

सोचा था क्या होगा लेकिन,
सामने पर क्या औया है.

रामराज्य-सा देश हो अपना
बापू का था सपना,
चाचा बोले आगे बढ़ कर
कर लो सब को अपना.

आज़ादी फिर छीने न अपनी
दिया शास्त्री ने नारा,
जय-जयकार किसान की अपनी
जय जवान हमारा.

सोचो इनके सपनों को हम
कैसे साकार करेंगे,
भ्रष्टाचार हटा देंगे हम
आगे तभी बढ़ेंगे.

मुश्किल नहीं पूरा करना
इन सपनों का भारत,
अपने अन्दर की शक्ति को
करो अगर तुम जाग्रत.

आओ मिलकर कसम ये खायें,
ऐसा सभी करेंगे,
शिक्षित हो अगर हर बच्चा,
उन्नति तभी हम करेंगे.

GK Questions on Independence Day in Hindi 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes



2. 

भारत मेरा प्यारा देश,
सब देशो से न्यारा देश|
भारत मेरा प्यारा देश,
सब देशो से न्यारा देश|
हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई
मिलकर रहते सिख-ईसाई|
हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई
मिलकर रहते सिख-ईसाई|
इसकी धरती उगले सोना,
ऊँचा हिमगिरी बड़ा सलोना|
इसकी धरती उगले सोना,
ऊँचा हिमगिरी बड़ा सलोना|
सागर धोता इसके पाँव,
हैं इसके अलबेले गाँव|
सागर धोता इसके पाँव,
हैं इसके अलबेले गाँव|
भारत मेरा प्यारा देश,
सब देशो से न्यारा देश|

3. 

लाल रक्त से धरा नहाई,
श्वेत नभ पर लालिमा छायी,
आजादी के नव उद्घोष पे,
सबने वीरो की गाथा गायी,
गाँधी ,नेहरु ,पटेल , सुभाष की,
ध्वनि चारो और है छायी,
भगत , राजगुरु और , सुखदेव की
क़ुरबानी से आँखे भर आई ||

ऐ भारत माता तुझसे अनोखी,
और अद्भुत माँ न हमने पाय ,
हमारे रगों में तेरे क़र्ज़ की,
एक एक बूँद समायी .
माथे पर है बांधे कफ़न ,
और तेरी रक्षा की कसम है खायी,
सरहद पे खड़े रहकर,
आजादी की रीत निभाई…


4. 

हम तो आज़ाद हुए लड़कर पर
आज़ादी के बाद भी लड़ रहे है
पहले अंग्रेजो से लड़े थे
अब अपनों से लड़ रहे है
आज़ादी से पहले कितने
ख्वाब आँखों में संजो रखे थे
अब आजादी के बाद वो
ख्वाब ,ख्वाब ही रह गए है
अब तो अंग्रेज़ी राज और
इस राज में फर्क न लगे
पहले की वह बद स्थिति
अब बदतर हो गई है...


5. 
बस इतना सा कहना है अब आजाद ही रहना है।
पाकिस्तान और अब तो चाइना भी है जलता हमसे
भाई जलता हमसे जमाना है।
नाम है हिंदुस्तानी और ये ही हम सबका खजाना है।
प्यार दो- प्यार लो जब दिल में प्यार बसाना है,
और बेटे काँपते हमसे हर वो बंदे जो चाहे आतंकवाद फैलाना है।
भारत , भारत, भारत है नाम हमारा और न अब कोई ठिकाना है,
हम है किसमत वाले जन्मे भारत जो की देश सबसे निराला है।

 

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More