शिवाजी
- मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी का जन्म 20 अप्रैल, 1627 को शिवनेर के दुर्ग में हुआ।
- शिवाजी के पिता का नाम शाहजी भोंसले तथा माता का नाम जीजाबाई था।
- जीजाबाई देवगिरी के महल जागीरदार यादव राव की पुत्री थी।
- शिवाजी का विवाह साइबाई निम्बालकर से 1640ई. में हुआ।
- शिवाजी के गुरु दादाजी कोंडदेव थे यघपि प आध्यात्मिक क्षेत्र में शिवाजी के आचरण पर सर्वाधिक प्रभाव गुरु रामदास का पड़ा।
- शाहजी ने शिवाजी को पुणे की जागीर प्रदान कर स्वयं बीजापुर रियासत में नौकरी कर ली।
- 1656 ई. में शिवाजी ने रायगढ़ को अपनी राजधानी बनाया।
- शिवाजी ने सर्वप्रथम 19 वर्ष की आयु में (1646ई.) बीजापुर रियासत के तोरण किले पर अधिकार कर लिया।
- कालान्तर में रायगढ़ के किले तथा अपने चाचा सम्भाजी मोहते से सूपा का किला जीता।
Source: Maharashtra Times
शिवाजी के अष्टप्रधान
- शिवाजी के मंत्रीमंडल को अष्टप्रधान कहा जाता था। अष्टप्रधान में पेशवा का पद सर्वाधिकारिक महात्वपूर्ण एंव सम्मान का होता था।
- पेशवा (प्रधानमंत्री)-राज्य का प्रशासन एंव अर्थव्यवस्था की देखरेख करने वाला अधिकारी।
- सर-ए-नौबत (सेनापति) सैन्य विभाग का प्रधान।
- अमात्य (राजस्व मंत्री)- आय-व्यय लेख जोखा करने वाला अधिकारी करने वाला अधिकारी।
- वाकयानवीस (सीचनामंत्री)- गुप्तचर एंव सन्धि-विग्रह के विभागों पर का अध्यक्ष।
- चिटनिस- राजकीय पत्रों को पढ़कर उसकी भाषा-शैली को देखना।
- पंडित राव- धार्मिक कार्य से सम्बन्धित।
- न्यायधीश- न्याय विभाग का प्रधान।