UP Police Recruitment 2022: हट गया है आचार संहिता, इतने पदों पर होगी पुलिस भर्ती

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Mon, 14 Mar 2022 01:45 PM IST

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड, द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में विभिन्न पदों को भरने के लिए परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाता है। उत्तर प्रदेश के युवा छात्र उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का इंतजार बीते कई महीनों से कर रहे हैं, लेकिन आयोग ने अभी तक कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया है। जनवरी माह की शुरुआत में आयोग ने कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए टेंडर जारी किया था जिसके मुताबिक उत्तर प्रदेश में इस वर्ष 26,210 कांस्टेबल और 172 फायरमैन के पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2022 निर्धारित की है इससे पहले भी है अंतिम तारीख दो बार बढ़ाई जा चुकी है।कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी ना होने का एक मुख्य कारण उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव थे, क्योंकि चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद आचार संहिता लागू हो जाती है जिसके कारण किसी भी नई सरकारी योजना एवं सरकारी भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी नहीं हो सकती है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। चलिए जानते हैं क्या है कॉन्स्टेबल भर्ती से जुड़ी जानकारी और साथ ही इस वक्त उत्तर प्रदेश पुलिस में किन पदों पर चल रही है भर्ती। यदि आप उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और विशेष मार्गदर्शन की तलाश में है तो आप हमारे यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल फाउंडेशन बैच को ज्वाइन कर सकते हैं। 

Source: Safalta

March Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW 
 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

क्यों अभी और हो सकती है कॉन्स्टेबल भर्ती में देनी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे चुनाव आयोग द्वारा 10 मार्च को जारी किए गए थे जिसके बाद 11 मार्च से उत्तर प्रदेश में अचार संगीता को चुनाव आयोग ने हटा दिया है, लेकिन चुनाव आयोग ने 36 लोकल अथॉरिटीज में आचार संहिता को अभी नहीं हटाया है। जिसकी वजह उत्तर प्रदेश में अगले महीने होने वाले लेजिसलेटिव काउंसिल इलेक्शन (विधान परिषद चुनाव) है। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव 36 सीटों पर होगा जिसके लिए नामांकन 15 मार्च 2022 से भरा जाएगा। विधान परिषद चुनाव की वजह से अभी भी 35 से ज्यादा लोकल अथॉरिटी में आचार संगीता को नहीं हटाया गया है जिसके कारण किसी भी नई भर्ती के लिए सरकार अधिसूचना जारी नहीं कर सकती है। ऐसे में आपका कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का इंतजार एक महीना और आगे बढ़ सकता है। 

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए देखें सिलेबस

उत्तर प्रदेश पुलिस के किन विभागों में अभी चल रही है भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने आचार संहिता लागू होने से पहले उत्तर प्रदेश में  हेड रेडियो ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर , कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, सहायक निदेशक और अग्निशमन के हजारों पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की थी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2022 है। यदि आप भी उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी पाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द इन पदों पर भर्ती के लिए अपना आवेदन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा करें। 

 

Attempt Free Mock Tests- Click Here
UP History PDF E-Book
Uttar Pradesh General Knowledge Geography- Free E-Book

Related Article

5 of the most valued marketing skills

Read More

How to Increase Leads by Marketing Automation, know here

Read More

The Ultimate Guide: Everything You Need to Know for Writing Amazing

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More

The Ultimate Guide to Blogger Outreach: Everything You Need to Know

Read More

How to perfect your Marketing Resume

Read More

Top 10 career opportunities after 12th

Read More

Role of communication skills & personality development in life

Read More

Best use of Information Technology for every job 

Read More