CTET Important Question: सीटेट परीक्षा में आने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न, देखें यहां

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Tue, 27 Dec 2022 01:10 PM IST

CTET Important Question-  सीटेट कल से पुरे देश में शुरू होने जा रही है, अगर अपने भी इस साल की सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आपको बता दे सीबीएसई ने सीटेट एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्रों को बता दे की परीक्षा तिथि और केंद्र की जानकारी छात्रों को परीक्षा के एडमिट कार्ड पर देखने को मिलेगी इस लिए आपको भी आज ही अपना एडमिट कार्ड सीबीएसई की वेबसाइट से डाउनलोड कर लेना चाहिए। सीटेट देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा है जिस वजह से आपको सीटेट परीक्षा की तैयारी केवल सीटेट सिलेबस  के साथ ही करनी चाहिए इससे आपको परीक्षा में अधिक से अधिक अंक लाने में मदद मिलेगी। आप सीटेट परीक्षा की अच्छी तरीके से तैयारी कर सकें इसलिए हम इस आर्टिकल में आपको सीटेट परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न देने वाले हैं जिसकी आप प्रैक्टिस परीक्षा से पहले जरूर कर सकते हैं। यदि आप वर्ष 2022 में होने वाली सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी के लिए हमारे सीटेट लाइव बैच को ज्वाइन करके अपनी तैयारी सुनिश्चित कर सकते हैं। 

Source: Safalta

December month Current Affairs Magazine- DOWNLOAD NOW
The Indian States & Union Territories E-book- Download Now
 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

CTET Important Question

1. बाल्यावस्था की अवधि में विकास

  1. में केवल परिमाणात्मक परिवर्तन होते हैं।
  2. अनियमित और असम्बद्ध होता है।
  3. धीमी गति से होता है एवं उसे मापा नहीं जा सकता।
  4. बहुस्तरीय और मिश्रित होता है।

उत्तर : 4
 

सीटेट परीक्षा की तैयारी के लिए बेहतरीन फ्री ई बुक कौन सी है

CTET Paper 1 Class 1 to 5 Guide and Practice Book- Download Now
CTET Practice Guide Book Paper 2 Free PDF- Download Now

CTET Child Development and Pedagogy- Download Now
CTET Paper 2 इतिहास Free PDF- डाउनलोड नाउ 
CTET Paper 2 भूगोल Free PDF- डाउनलोड नाउ 

 

2. ‘निकटस्थ विकास का क्षेत्र’ क्या है?

  1. वह प्रक्रिया जिसमें शुरू में विभिन्न समझ वाले दो व्यक्ति समान समझ पर पहुँचते हैं।
  2. वह प्रक्रिया जिसमें बच्चे, समाज के वयस्क सदस्यों द्वारा निर्धारित विधि से कार्य करते हैं।
  3. बच्चों के वर्तमान स्तर पर स्वतन्त्र प्रदर्शन और वयस्क व अधिक कौशल वाले समकक्षियों की सहायता से बच्चे द्वारा उपार्जित किए जाने वाले प्रदर्शन के मध्य का क्षेत्र है।
  4. विभिन्न प्रकार के कार्य जो कि अपनी आयु के अनुसार बच्चे को करने चाहिए, परन्तु वह नहीं कर सकती है।

उत्तर : 3

3. एक प्रगतिशील कक्षा में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान अधिगमकर्ताओं का मूल्यांकन

  1. अभिभावकों को प्रतिपुष्टि देने के प्रयोजन से ‘बेहद सफल’, ‘कम सफल’ व ‘असफल’ विद्यार्थियों को पहचानने में सहायक होता है।
  2. बेहद महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि यह बच्चों की समझ की जानकारी देता है और अध्यापिका को अपने शिक्षा शास्त्र पर विचारने में सहायक होता है।
  3. बच्चों के अधिगम में सहायक नहीं है।
  4. बच्चों की अधिगम प्रक्रिया में रुकावट उत्पन्न करता है।

उत्तर : 2

4. किस मनोवैज्ञानिक के अनुसार बच्चो के संज्ञानात्मक विकास में सांस्कृतिक उपकरण एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं?

  1. अल्बर्ट बण्डुरा
  2. लेव वाइगोत्स्की
  3. बी.एफ. स्किनर
  4. जीन पियाजे

उत्तर : 2

CTET फ्री मॉक: अभी अटेम्प्ट करें 

5. कक्षा में सभी लिंगों में जेण्डर रुढ़िवादिता कम करने और विकास के विस्तार की सम्भावनाओं को बढ़ाने के लिए प्रभावशाली पद्धति कौन-सी है?

  1. एक ही लिंग के योग्यता समूह बनाना।
  2. क्रियाकलाप के लिए मिश्रित लिंग समूह बनाना और विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करना।
  3. लिगों के जैविक अन्तरों की उपेक्षा करना और उन्हें अस्वीकार करना।
  4. समाज में चित्रित लिंग भूमिकाओं को प्रबल करना।

उत्तर : 2

6. अध्यापकों को कक्षा में बहुभाषीयता को समझना चाहिए।

  1. एक समस्या
  2. एक गुण और साधन
  3. एक रुकावट
  4. एक व्यवस्थागत मुद्दा

उत्तर : 2

7. आशिक दृष्टि वाले विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी अधिगम सामग्री उपयुक्त नहीं है?

  1. बोलती पुस्तकें, स्पर्शीय सूचना पट
  2. छोटी मुद्रण वाली कार्यशीट
  3. बड़े आकार में मुद्रित पुस्तकें
  4. त्रि-विमीय नक्शे और चार्ट

उत्तर : 2


CTET परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ये महत्वपूर्ण सवाल

8. ‘समावेशी शिक्षा के पीछे अन्तर्निहित विचार है

  1. अलग-अलग अक्षमताओं वाले बच्चों के लिए विशिष्ट शैक्षिक संस्थानों का प्रावधान करना।
  2. दार्शनिकता की सभी बच्चों को नियमित विद्यालय में समान शिक्षा पाने का अधिकार है।
  3. बच्चों को उनकी योग्यता के आधार पर पृथक करना और व्यावसायिक प्रशिक्षण का प्रबन्ध करना।
  4. बच्चों की अक्षमताओं के आधार पर, उनकी सीमाओं पहचान करने के लिए उन्हें नामांकित करना।

उत्तर : 2

9. निम्नलिखित में से कौन-सा अभिक्रमित अनुदेशन का सिद्धान्त नहीं है?

  1. अभ्यास का सिद्धान्त
  2. सक्रिय अनुक्रिया का सिद्धान्त
  3. पुनर्बलन का सिद्धान्त
  4. छोटे-छोटे पदों का सिद्धान्त

उत्तर : 1

Related Article

How Many Sector push may create Lakhs jobs in five years

Read More

रायबरेली में सफलता का डिजिटल मार्केटिंग कोर्स मचा रहा धूम, सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More

Difference between Data Analytics and Data Analysis

Read More

Introduction to Safalta: A Leading Digital Marketing Training Institute

Read More

Measuring The Impact: How To Track Your Brand Awareness Success

Read More

Future-Programming Hybrid Skills: The Requirement for Marketing Professionals to Upskill and Cross-Skill

Read More

CRM Integration Made Easy: Tips for Seamless Implementation

Read More

5 of the most valued marketing skills

Read More