CUET Exam 2022: दुनिया के सबसे बड़े एंट्रेंस एग्जाम में जाने कौन-कौन सी यूनिवर्सिटी कर रही है पार्टिसिपेट

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Wed, 23 Mar 2022 02:28 PM IST

सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जुलाई के पहले सप्ताह में करवाया जाएगा। CUET परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर देगा, इसकी जानकारी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के सचिव ने 21 मार्च को एक नोटिस जारी कर दी थी। CUET परीक्षा में मिलने वाले अंकों के आधार पर छात्र छात्रों का इस वर्ष से सेंट्रल यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन एंव पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन होगा। CUET परीक्षा से जुड़ी जानकारी जैसे एग्जाम पैटर्न, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, और सिलेबस की जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा दी जाएगी। इस परीक्षा के शुरू होने के बाद छात्र को किसी भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए अलग से आवेदन पत्र जमा नहीं करना होगा। CUET परीक्षा को कुल 13 भाषाओं में आयोजित करवाया जाएगा। CUET परीक्षा को पास करने के बाद छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू, जामिया मिलिया इस्लामिया जैसी बड़ी-बड़ी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले पाएंगे। चलिए जानते हैं कौन कौन सी यूनिवर्सिटी कर रही है इस वर्ष CUET परीक्षा में पार्टिसिपेट-  यदि आप इस वर्ष होने वाले CUET परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और इस परीक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयारी करना चाहते हैं तो आप हमारे CUET Online Coaching: Join Now कोर्सेज को ज्वाइन कर सकते हैं और विशेष मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। 

Source: Safalta



Free CUCET English E-Book- डाउनलोड नाउ 
CUCET Reasoning E-Book - डाउनलोड नाउ 
CUCET General Awareness E-Book- डाउनलोड नाउ 

  54 सेंट्रल यूनिवर्सिटी कर रही है पार्टिसिपेट

1.    आंध्र प्रदेश  केंद्रीय विश्वविद्यालय    
2.    आंध्र प्रदेश केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय    
3.    राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय    
4.    असम विश्वविद्यालय    
5.    तेजपुर विश्वविद्यालय    
6.    राजीव गांधी विश्वविद्यालय    
7.    दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय    
8.    डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय    
9.    महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय
10.    नालंदा विश्वविद्यालय
11    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय
12.    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय    
13.    जामिया मिलिया इस्लामिया
14.    जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
15.    श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
16.    दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय
17.    केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
18.    दिल्ली विश्वविद्यालय    दिल्ली
19.    गुजरात के केंद्रीय विश्वविद्यालय
20.    हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय
21.    हिमाचल प्रदेश  केंद्रीय विश्वविद्यालय
22.    सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर    
23.    जम्मू का केंद्रीय विश्वविद्यालय
24.    झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय
25.    कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय
26.    केरल के केंद्रीय विश्वविद्यालय    
27.    डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय    
28.    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय    
29.    महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय
30.    केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय
31.    मणिपुर विश्वविद्यालय    
32.    राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय    
33.    मिजोरम विश्वविद्यालय
34.    नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी
35.    नागालैंड विश्वविद्यालय
36.    उड़ीसा के केंद्रीय विश्वविद्यालय    
37.    पांडिचेरी विश्वविद्यालय
38.    पंजाब के केंद्रीय विश्वविद्यालय    
39.    राजस्थान के केंद्रीय विश्वविद्यालय    
40.    सिक्किम विश्वविद्यालय    
41.    तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय    
42.    भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय    
43.    अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय    
44.    मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय    
45.    हैदराबाद विश्वविद्यालय    
46.    त्रिपुरा विश्वविद्यालय    
47.    हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय    
48.    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय    
49.    बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय
50.    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय    
51.    इलाहाबाद विश्वविद्यालय    
52.    राजीव गांधी राष्ट्रीय उड्डयन विश्वविद्यालय    
53.    रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय    
54.    विश्व भारती

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More