Daily Current Affairs 12 November 2021: फुमियो किशिदा संसदीय वोटिंग में जापान के प्रधान मंत्री के रूप में फिर से चुने गए

Safalta Experts Published by: Blog Safalta Updated Sat, 13 Nov 2021 10:00 AM IST

अगर चाहते हैं अपने कठिन से कठिन DOUBTS के समाधान तो अभी क्लिक करें यहाँ

 

Source: amarujala.com

  • जापान में हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में फुमियो किशिदा की सत्तारूढ़  लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है।
  • उनकी पार्टी की जीत के बाद किशिदा को दोबारा जापान का प्रधानमंत्री चुन लिया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि लगभग एक महीने पहले संसद ने उन्हें प्रधानमंत्री चुना था।
  • प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद किशिदा ने संसदीय चुनाव की घोषणा की थी।
  • 465 सदस्यीय निचले सदन में  किशिदा की पार्टी को 261 सीटों पर जीत हासिल हुई है।
  • किशिदा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और उनके गठबंधन सहयोगी कोमेइतो ने एक साथ मिलकर 293 सीटें जीती हैं जो निचले सदन में बहुमत के 233 के आंकड़े से अधिक है।
  • हालांकि किशिदा की पार्टी को पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार कुछ कम सीटें प्राप्त हुई हैं।
  • चुनाव में उनकी जीत कोरोना वायरस  महामारी से निपटने और खराब आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिए जनादेश के तौर पर देखा जा सकता है ।
  • जापान के प्रधानमंत्री बनने के  बाद किशिदा को कई चुनौतियों से निपटना अभी शेष है, उनमें महामारी के कारण प्रभावित अर्थव्यवस्था, देश की बुजुर्ग  होती और घटती आबादी, चीन एवं उत्तरी कोरिया से आने वाली सुरक्षा चुनौतियां, जलवायु परिवर्तन के कारण देश को होने वाली क्षति  आदि प्रमुख हैं।

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

 महत्वपूर्ण तथ्य
  • जापान एशिया महाद्वीप के पूर्व में स्थित एक देश है।
  • यह चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का समूह है।
  • जापान प्रशांत महासागर में स्थित एक महत्वपूर्ण देश है।
  • जापान की राजधानी टोक्यो है।
  • टोक्यो जापान का सबसे बड़ा नगर है।
  • जापान की राजकीय मुद्रा जापानी येन है।
  • यहां के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा हैं ।
  • जापान की राजकीय भाषा जापानी है।
  • जापान को निप्पन (उगते सूरज का देश) कहा जाता है।
  • जापान एक विकसित देश की श्रेणी में आता है।

Download FREE SAFALTA E-Books [PDF], Here

Related Article

5 of the most valued marketing skills

Read More

How to Increase Leads by Marketing Automation, know here

Read More

The Ultimate Guide: Everything You Need to Know for Writing Amazing

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More

The Ultimate Guide to Blogger Outreach: Everything You Need to Know

Read More

How to perfect your Marketing Resume

Read More

Top 10 career opportunities after 12th

Read More

Role of communication skills & personality development in life

Read More

Best use of Information Technology for every job 

Read More