JEECUP Exam Pattern 2022: JEECUP शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, यहां देखें परीक्षा के लिए एग्जाम पैटर्न

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Thu, 17 Feb 2022 12:55 PM IST

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने उत्तर प्रदेश में यूपी जेई परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आयोग द्वारा 17 अप्रैल निर्धारित की है, इच्छुक और सभी योग्य उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं उनसे यह अनुरोध किया जाता है की 17 अप्रैल से पहले www.jeecup.admissions.nic.in पर अपना आवेदन जरूर पूरा कर ले। यूपी जेईई लिखित परीक्षा जून माह के पहले सप्ताह में आयोजित करवाई जाएगी जिसके लिए आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे उनको परीक्षा की तैयारी करने के लिए सबसे पहले एग्जाम पैटर्न को जानना जरूरी है जिसके आधार पर छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं। UPJEE 2022 परीक्षा को उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (UPBTE) द्वारा विनियमित यूपी पॉलिटेक्निक के रूप में भी जाना जाता है। यूपी जेई एक राज्य स्तर की परीक्षा है जिसको पास करने के बाद छात्र उत्तर प्रदेश के किसी भी सरकारी या प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन ले सकता है। चलिए जानते हैं JEECUP Exam Pattern. साथ ही यदि आप UPJEE परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप हमारे एक्सपर्ट फैकेल्टी द्वारा बनाए गए UPJEE (Polytechnic) Free Foundation Batch 2022 कर सकते हैं। 

Source: social media

Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे
 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

जेईईसीयूपी 2022 परीक्षा पैटर्न

अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले एग्जाम पैटर्न को जाना चाहिए जिससे उनकी परीक्षा की तैयारी अच्छे से हो सके, चलिए देखते हैं एग्जाम पैटर्न:- 

  • UPJEE प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर पर आयोजित करवाई जाती है।
  • परीक्षा के प्रश्न पत्र में कुल 100 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प होते हैं, जिनमें से उम्मीदवारों को सही उत्तर का चयन करना होता है।
  • परीक्षा के पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों के पास कुल 03 घंटे का समय होता है।
  • ध्यान रहे कि प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी भाषा का होगा, कोई अन्य भाषा में नहीं होगा।
यूपी UPJEE परीक्षा के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया देखे यहां
यहां देखें यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा का सिलेबस विस्तार से, शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया
 

जेईईसीयूपी परीक्षा पैटर्न 2022 - ग्रुप वाइज

समूह-वार जेईईसीयूपी परीक्षा पैटर्न
समूह कार्यक्रम/पाठ्यक्रम परीक्षा विषय विषय वेटेज
समूह A इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी डिप्लोमा गणित/भौतिकी और रसायन विज्ञान 50% 50%
ग्रुप B कृषि इंजीनियरिंग गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और कृषि 50% 50%
समूह C फैशन डिजाइन, गृह विज्ञान और वस्त्र डिजाइन और इंजीनियरिंग अंग्रेजी और हिंदी समझ तर्क और खुफिया सामान्य जागरूकता 20% 50% 30%
समूह D आधुनिक कार्यालय प्रबंधन और सचिवीय अभ्यास पुस्तकालय और सूचना विज्ञान अंग्रेजी और हिंदी कॉम्प्रिहेंशन रीजनिंग और इंटेलिजेंस न्यूमेरिकल एबिलिटी जनरल अवेयरनेस 30% 35% 10% 25%
समूह E फार्मेसी में डिप्लोमा भौतिकी और रसायन विज्ञान जीव विज्ञान या गणित 50% 50%
समूह F बायोटेक्नोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (टिशू कल्चर) रसायन विज्ञान जूलॉजी वनस्पति विज्ञान 50% 25% 25%
समूह G पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन न्यूमेरिकल एबिलिटी रीजनिंग जनरल इंटेलिजेंस जनरल अवेयरनेस 20% 15% 30% 20% 15%
समूह H होटल प्रबंधन और खानपान प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा रीजनिंग एंड लॉजिकल डिस्कशन- न्यूमेरिकल एबिलिटी एंड साइंटिफिक एटिट्यूड इंग्लिश, जनरल नॉलेज 25% 25% 25% 25%
समूह I विमान रखरखाव इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भौतिकी और रसायन विज्ञान- गणित- 50% 50%
समूह K इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम के दूसरे वर्ष में पार्श्व प्रवेश -- --
समूह K1 सिविल इंजीनियरिंग सिविल इंजीनियरिंग (पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण) भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित - सिविल इंजीनियरिंग 40% 60%
समूह K2 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (औद्योगिक नियंत्रण) भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित - इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 40% 60%
समूह K3 इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 40% 60%
समूह K4 मैकेनिकल इंजीनियरिंग भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित मैकेनिकल इंजीनियरिंग 40% 60%
समूह K5 सूचान प्रौद्योगिकी भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित सूचना प्रौद्योगिकी 40% 60%
समूह K6 मुद्रण प्रौद्योगिकी भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित मुद्रण प्रौद्योगिकी 40% 60%
समूह K7 फैशन डिजाइन और परिधान प्रौद्योगिकी भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित फैशन डिजाइन और परिधान प्रौद्योगिकी 40% 60%
  

Free E-BookUttar Pradesh General Knowledge Geography- 


जेईईसीयूपी  परीक्षा में मार्किंग स्कीम

परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने पर छात्र को 4 अंक दिए जाते हैं। तो वहीं प्रत्येक प्रश्न का गलत उत्तर देने पर छात्र का एक अंक काट लिया जाएगा। 

Related Article

Digital marketing course in Coimbatore

Read More

Optimising Performance: Best Practices for Speeding Up Your Code

Read More

How Many Sector push may create Lakhs jobs in five years

Read More

रायबरेली में सफलता का डिजिटल मार्केटिंग कोर्स मचा रहा धूम, सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More

Difference between Data Analytics and Data Analysis

Read More

Introduction to Safalta: A Leading Digital Marketing Training Institute

Read More

Measuring The Impact: How To Track Your Brand Awareness Success

Read More

Future-Programming Hybrid Skills: The Requirement for Marketing Professionals to Upskill and Cross-Skill

Read More