Source: safalta
पहली बार टी-20 विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में 2007 में खेला गया था। पहली बार खेला गया t20 विश्व कप फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था। जिस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर T20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के इतिहास का पहला खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद से कई टीमों ने t20 विश्व कप जीता है। अंतरराष्ट्रीय T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और श्रीलंका दो ऐसी टीमें है जिन्होंने दो फाइनल मुकाबले खेले हैं। जिसमें से दोनों टीमों ने एक एक बार फाइनल मुकाबला जीतकर विश्व कप अपने नाम किया है। नीचे दी गई टेबल में आप अभी तक खेले गए सभी T20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप मुकाबलों के विजेताओं की सूची देख सकते हैं।
List of ICC T20 Cricket World Cup winners From 2007
| वर्ष | मेज़बान देश | विजेता | उपविजेता | नतीजा |
| 2007 | दक्षिण अफ्रीका | भारत | पाकिस्तान | भारत 5 रन से जीता |
| 2009 | इंगलैंड | पाकिस्तान | श्रीलंका | पाकिस्तान 8 विकेट से जीता |
| 2010 | वेस्ट इंडीज | इंगलैंड | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड 7 विकेट से जीता |
| 2012 | श्रीलंका | वेस्ट इंडीज | श्रीलंका | वेस्टइंडीज 36 रन से जीता |
| 2014 | बांग्लादेश | श्रीलंका | भारत | श्रीलंका 6 विकेट से जीता |
| 2016 | भारत | वेस्टइंडीज | इंगलैंड | वेस्टइंडीज 4 विकेट से जीता |
| 2021 | भारत | ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड | ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से जीता |
| अंतर्राष्ट्रीय T-20 मैच में सबसे तेज शतक | ICC T20 World Cup Schedule 2021 | टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल |
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें
प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही इच्छुक उम्मीदवार सफलता ऐप से जुड़कर मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।