RBI ग्रेड B में नियुक्ति के बाद मिलती है शानदार सैलरी , इस नौकरी के बारे में जाने यहाँ

Safalta Expert Published by: Saloni Bhatia Updated Fri, 25 Jun 2021 02:52 PM IST

Highlights

कई युवाओं का सपना होता है कि वो RBI ग्रेड B की परीक्षा निकाल कर RBI में नौकरी करें। यदि आप भी RBI में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इस लेख के माध्यम से RBI ग्रेड B के पदों पर नियुक्ति के बाद मिलने वाली सैलरी की पूरी जानकारी देख सकते हैं।
 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में हर साल हजारों युवाओं को नौकरी मिलती है। कई युवाओं का सपना होता है कि वो RBI ग्रेड B की परीक्षा निकाल कर RBI में नौकरी करें। इस प्रीमियम बैंक परीक्षा के लिए हर साल लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। यदि आप भी RBI में नौकरी करना चाहते हैं और इसकी सैलरी के बारे में जानना चाहते हैं तो आप इस लेख के माध्यम से RBI ग्रेड B के पदों पर नियुक्ति के बाद मिलने वाली सैलरी तथा अन्य लाभ और भत्तों की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

RBI ग्रेड B सैलरी 2021 : 

इन हैंड सैलरी :

Source: Amar Ujala


RBI अपने कर्मचारियों को बहुत ही अच्छी सैलरी देता है। अगर बात RBI ग्रेड B के अधिकारियों की करें तो इन्हें नियुक्ति के बाद इन-हैंड 83,254 रुपये की सैलरी मिलती है।  सैलरी का वितरण इस प्रकार है :

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


बेसिक पे - 35,150 रुपये प्रति महीना
पे स्केल -  35150-1750(9)-50900-EB-1750 (2) - 54400-2000(4)-62400 (16 वर्ष) 
 

RBI ग्रेड B वेतन 2021: इन-हैंड सैलरी तथा पे-स्केल

RBI ग्रेड B के अधिकारियों के लिए पे-स्केल :
प्रारंभिक मूल वेतन  - 35150 रोये
●1750 रुपये की वृद्धि अगले 9 साल तक के लिए
●9 वर्षों के बाद मूल वेतन 50,900 रुपये - अगले 2 वर्षों के लिए 1750 रुपये की वृद्धि।
●अगले 4 वर्षों के लिए 2000 रुपये की वृद्धि 
●अंतिम मूल वेतन 62,400 रुपये।
 
 

RBI ग्रेड B के अधिकारियों को मिलने वाले भत्ते :

RBI अपने कर्मचारियों को न सिर्फ अच्छी सैलरी देता है बल्कि वो उन्हें अच्छे भत्ते भी प्रदान करता है। RBI ग्रेड B के अधिकारी समय-समय पर नियमों के अनुसार कई भत्तों के लिए पात्र होते हैं। वे भत्ते इस प्रकार हैं :

●महंगाई भत्ता- RBI ग्रेड B के अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ता अब मूल वेतन का 125% है।  पहले यह मूल वेतन का 113 प्रतिशत था लेकिन अब इसे संशोधित कर मूल वेतन का 125 प्रतिशत कर दिया गया है।
●चिकित्सा भत्ता- RBI ग्रेड B के अधिकारियों को मुफ्त हॉस्पिटल की सुविधा और चिकित्सा भत्ता के रूप में 4500 रुपये की राशि दी जाती है।  इसके अलावा अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती और ओपीडी उपचार के लिए चिकित्सा खर्च की प्रतिपूर्ति भी मिलती है।
●हाउस रेंट अलाउंस- हाउस रेंट अलाउंस उन अधिकारियों को दिया जाता है जो अपने गृहनगर से बाहर तैनात होते हैं। RBI कर्मचारियों को 2बीएचके फ्लैट मिलता है।  यदि भर्ती किए गए अभ्यर्थियों को आवास / फ्लैट आवंटित होता है तो उन्हें मेट्रो सिटी में इसके लिए 70,000 रुपये मिलता है।
●वाहन भत्ता- उम्मीदवार को यह भत्ता प्राप्त करने के लिए एक घोषणा पत्र देना होगा।
●शैक्षिक भत्ता - RBI ग्रेड B के अधिकारियों को लगभग 4000 रुपये उनके बच्चों के शैक्षिक भत्ते के रूप में प्रदान किया जाता है।
●लिव फेयर कंसेशन -  अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों को हर दो साल में एक बार एलएफसी/एलटीसी की पेशकश की जाती है। इस भत्ते के तहत लगभग 1,07,000 रुपये दिए जाते हैं। 
●जिन लोगों को बैंक से आवास नहीं मिलता है, वे हाउस अलाउंस के लिए पात्र हैं जो मूल वेतन का 15% है।
 

RRB ग्रेड B के पदों पर नियुक्ति के बाद मिलने वाले भत्ते तथा अन्य लाभ :

●आवास , (उपलब्धता के अधीन)
●आधिकारिक उद्देश्य के लिए वाहन रखरखाव खर्च
●मनोरंजक व्यय: त्योहारों ओर ब्याज मुक्त एडवांस, लीव फेयर कंसेशन (स्वयं, पति या पत्नी और पात्र आश्रितों के लिए दो साल में एक बार)।
●आवास, वाहन, शिक्षा, उपभोक्ता वस्तुएं, पर्सनल कंप्यूटर, आदि के लिए रियायती ब्याज दरों पर ऋण और एडवांस।
●अन्य लाभ: समाचार पत्र, टेलीफोन शुल्क, पुस्तक अनुदान, आवास की साज-सज्जा के लिए भत्ता (पात्रता के अनुसार)

RBI ग्रेड B करियर ग्रोथ एंड प्रमोशन :

RRB ग्रेड B की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को RBI में सहायक के पद पर भर्ती किया जाता है।  RBI में रैंकों का एक क्रम होता है जिसके अनुसार RBI ग्रेड B अधिकारी को प्रमोशन मिलता है। RBI में रैंकों का क्रम आरोही क्रम में निम्नानुसार है:
●सहायक प्रबंधक
●प्रबंधक
●सहायक महाप्रबंधक
●उप महाप्रबंधक
●महाप्रबंधक
●मुख्य महाप्रबंधक
●प्रधान मुख्य महाप्रबंधक
●कार्यकारी निदेशक
●डिप्टी गवर्नर
●गवर्नर



इस प्रकार RBI द्वारा अनुसरण किए जाने वाले कुछ मानदंडों के आधार पर RBI ग्रेड B के अधिकारियों को प्रमोशन दिया जाता है। इसके साथ ही RBI अधिकारियों को अध्ययन अवकाश और आगे की शिक्षा हासिल करने के अवसर दिए जाते हैं और उन्हें छात्रवृत्ति भी दी जाती है।  सेवानिवृत्त होने के बाद RBI अधिकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में निजी बैंकों में भी शामिल हो सकते हैं।  इस प्रकार हम देखते हैं कि RBI ग्रेड B अफसर एक बहुत ही प्रतिष्ठित पद है जो रिक्रूट्स के लिए बहुत सारे अवसर प्रदान करता है। 

सफलता के साथ करें पक्की तैयारी :

अगर आपका भी सपना प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करके सरकारी नौकरी करने का है तो आपको Safalta के कोर्सेज को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता आपको सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में क्लास सहित अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध कराता है। तो देर किस बात की आज ही अपने फोन में डाऊनलोड करें सफलता एप्प और अपनी तैयारी को दे एक नया उड़ान।

Related Article

Digital marketing course in Coimbatore

Read More

Optimising Performance: Best Practices for Speeding Up Your Code

Read More

How Many Sector push may create Lakhs jobs in five years

Read More

रायबरेली में सफलता का डिजिटल मार्केटिंग कोर्स मचा रहा धूम, सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More

Difference between Data Analytics and Data Analysis

Read More

Introduction to Safalta: A Leading Digital Marketing Training Institute

Read More

Measuring The Impact: How To Track Your Brand Awareness Success

Read More

Future-Programming Hybrid Skills: The Requirement for Marketing Professionals to Upskill and Cross-Skill

Read More