RRB Group D Exam 2021: इस वर्ष नहीं होगी ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा? जाने क्या है लेटेस्ट अपडेट

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Sat, 20 Nov 2021 04:27 PM IST

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आरआरबी ग्रुप-डी के 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जानी हैं।  इस भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा नोटिस जारी करने वाला है इस भर्ती में लगभग एक करोड़ छात्र शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, एग्जाम डेट्स का ऐलान नवंबर, 2021 के आखिरी सप्ताह तक किया जा सकता है। बता दें कि देश में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते आरआरबी ने 31 मई 2020 को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा कई फेस में आयोजित करवाई जाएंगी, इसलिए छात्र को एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE RRB Courses & E-Books Download Now की सहायता ले सकते हैं।

Source: amarujala

Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करें General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


कब तक जारी होगी परीक्षा की डेट, क्या है अपडेट

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एग्जाम को लेकर नोटिस नवंबर माह के अंत तक जारी किया जा सकता है। यदि नोटिस इस माह के अंत तक जारी हो गया तो एडमिट कार्ड दिसंबर माह में जारी किया जाएगा। अगर परीक्षा के लिए नोटिस इस माह में जारी नहीं किया गया तो परीक्षा इस साल होना नामुमकिन है क्योंकि इस परीक्षा में 1 करोड़ से अधिक अभ्यार्थी हिस्सा लेंगे और यह परीक्षा कोविड-19 के दिशा निर्देश अनुसार आयोजित करवाई जाएगी। तो वहीं यह भी कहा जा रहा है कि जिन छात्रों का आवेदन पत्र रद्द कर दिया गया था उन छात्रों को फिर से आवेदन का मौका दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहना चाहिए। 

किन विषयों से होंगे सवाल?
RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

फ्री मॉक टेस्ट का प्रयास करें- Click Here
 
किन पदों पर होगा चयन?
 
आरआरबी ग्रुप-डी की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती आयोजित होती है।
 
कितने हैं रिक्त पद?
 
आरआरबी ग्रुप-डी अधिसूचना 2019 में जारी किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 1,03,769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।
 
RRB JE Exam Pattern 2021 RRB/RRC Group D परीक्षा का क्या है पैटर्न
RRB NTPC Salary RRB Group D रेलवे देगा निशुल्क यात्रा पास

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें

अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही इच्छुक उम्मीदवार सफलता ऐप से जुड़कर मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।

Related Article

21 Great Search Engines You Can Use Instead of Google

Read More

How to build a content calendar

Read More

Best 30 Social media marketing tools

Read More

B2B Marketing Personalization : How to keep it personal and safe

Read More

CUET UG EXAM 2024: A Guide for Students

Read More

Top 10 Tips to Optimize for Google’s Featured Snippets

Read More

Reel Success: Tips for Creating Engaging Video Content

Read More

How to increase website traffic, best way to increase traffic

Read More

What is Genetic Algorithm and Why is Important ?

Read More