Top 10 longest Rivers in the World, दुनिया की 10 सबसे लंबी नदी के बारे में जानिए यहाँ हिंदी में विस्तार से

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Wed, 23 Nov 2022 07:47 AM IST

Longest Rivers in the World in Hindi - दुनिया की सबसे बड़ी नदी की बात करें तो कुछ लोगों का कहना है कि नाइल रिवर जो इजिप्ट से होकर बहती है वह सबसे बड़ी है तो कुछ लोग का कहना है कि ऐमेज़ॉन नदी जो दक्षिण अमेरिका में बहती है वह दुनिया की सबसे बड़ी नदी है। लेकिन अधिकतर विशेषज्ञों का कहना है कि नदी के घुमाव के कारण ना नदी दुनिया की सबसे बड़ी नदी है जिस की कुल लंबाई 6650 है तो वही दक्षिण अमेरिका में बहने वाली ऐमेज़ॉन नदी की लंबाई 6400 है। दुनिया में ऐसी ही और कई नदियां है जो एक देश से दूसरे देश तक जाती है जो ना केवल लोगों को पीने का स्वच्छ पानी देती है साथ ही लोगों को पैसा कमाने का अवसर भी देती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए दुनिया की 10 बड़ी नदियों के बारे में जानना बहुत ही जरूरी होता है क्योंकि अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों से टॉप 10 रिवर को लेकर कई प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा जैसे रेलवे, एसएससी, यूपीएससी में करंट अफेयर और जनरल अवेयरनेस विषय में अक्सर ही नदियों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। आपकी परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए हमने इस आर्टिकल में आपको दुनिया की 10 बड़ी नदियों के बारे में बताया है। आप नीचे दिए गए टेबल में नदियों के नाम, नदियों का प्रमुख स्थान और नदियों की कुल लंबाई के बारे में जान सकते हैं और साथ ही इन नदियों की विशेषताओं के बारे में भी हमने नीचे जानकारी दी है- यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं  FREE GK EBook- Download Now.
November month Current Affairs Magazine- DOWNLOAD NOW
The Indian States & Union Territories E-book- Download Now
 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

दुनिया की 10 सबसे लंबी नदी (List of Longest Rivers in the World)

 
नदी का नाम नदी का प्रमुख स्थान  नदी की लंबाई km नदी की लंबाई मील में
नीलअफ्रीका  अफ्रीका  6650 4130
अमेजन दक्षिण अमेरिका 6400 4086
यांगत्जे  चीन 6300 3917
मिसिसिपी अमेरिका 6275 3902
येनिज  रुस 5539  3445
येलो नदी चीन  5464 3398
ओब  रूस 5410 3364
परना  उरुग्वे 4880 3030
कांगो अफ्रीका  4700 2922
कामा  एशिया   4480 2800.
 

विश्व की 10 लम्बी नदियों का सविस्तार (List of Longest Rivers in the World)

  1. नील नदी (Nile River)- नील नदी को इस पूरे विश्व के सबसे लंबी नदी के श्रेणी में रखा जाता है। इस नदी का प्रमुख स्रोत वेक्टोरिया झील है। यह इजिप्ट, युगांडा, इथोपिया, केन्या, तंजानिया, रवांडा, कांगो, एरिट्रिया, बुरुंडी, सूडान और दक्षिण सूडान जैसे देशों में बहती है। यह  "मेडिटेरेनियन सागर" में जाकर गिरती है।
  2. अमेजन नदी (Amazon River) विश्व के सबसे लंबी नदियों के श्रेणी में अमेजन को दूसरे स्थान पर रखा गया है, यह नदी ब्राजील, पेरू, कोलंबिया, बोल्विया, इक्वाडोर और वेंजुआला जैसे देशों में प्रवाहित होती है। अमेजन नदी अटलांटिक महासागर में गिरती है।
  3. यांगत्जे नदी (Yangtze River)- यांगत्जे नदी विश्व की तीसरी लंबी नदी है, यह नदी का अधिक जलप्रवाह चीन में होता है। इस नदी की घाटी पर बसे शहरों को विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों के श्रेणी में रखा गया है। ऐसी एक प्रांपरिक मान्यता है, कि चीन की सरकार आज भी तंगुल्ला पर्वत के टूटू प्रजाति की पहचान करती है, जिसे इस नदी के उत्पति के खास स्त्रोत के रूप में देख जाता है। नए आंकड़े के अनुसार यह नदी "जरी के पहाड़ियों" से निकलती है जो सीधे जाकर संघाई के "पूर्वी चीन सागर" में गिरती है।
  4. मिसिसिपी नदी (Mississippi River)- मिसिसिपी, मिसौरी, और जैफरसन जैसे प्रमुख नदियों के इस मिसिसिपी को विश्व के चौथे लंबी नदी के रूप में जाना जाता है। इस नदी की उदगम स्थल "लटास्का झील" से होती है जो "उत्तरी मिनेसोटा" में स्थित है। यह नदी यूएसए और कनाडा जैसे देशों में बहती है, जो "मैक्सिको की खाड़ी" में गिरती है। मिसिसिपी की प्रमुख सहायक नदी जैफरसन नदी  है।
  5. येनीजे नदी (Yenisei River)- येनीजे को विश्व के पांचवी सबसे लंबी नदी के रूप में जाना जाता है। यह आर्कटिक महासागर में गिरने वाली सबसे लंबी नदी है, सेलेंज नदी को इसकी सबसे बड़ी सहायक नदी मानी जाती है, जो बैकल झील में गिरती है, यह नदी रूस और मंगोलिया जैसे प्रमुख देशों में बहती है। येनीजे को "आर्कटिक" में गिरने वाली सबसे बड़ी नदी कहा जाता है,लेकिन इसका प्रमुख भाग "कैरा सागर" में गिरता है।
  6. येलो नदी (Yellow River)- इस नदी का रंग पीले होने के कारण येलो नदी के नाम से जाना जाती है,जिसे विश्व की लंबी नदियों में छठवीं स्थान पर रखा गया है। इस नदी की उत्पति प्राचीन चाइनीज सभ्यता से होती है जो "बोहाई सागर" में जाकर गिरती है। इस नदी का अधिकतम भाग चीन में ही प्रवाहित होती है।
  7. ओबी इर्तिश नदी (OB lrtysh River)- यह विश्व की सातवीं लंबी नदी है,जिसे «ob नदी» भी कहते हैं। इसका विस्तार 'एल्टिस पर्वत' से शुरू होती है जो आर्कटिक महासागर में बहते बहते "ओबी के खाड़ियों" में जा गिरती है। यह नदी रूस, चीन, मंगोलिया और कजाखस्तान जैसे देशों में बहती है।
  8. पराना नदी (Parana River)- यह नदी विश्व की लंबी नदियों में आठवी स्थान पर आती है, जो अपने महाद्वीप दक्षिण अमेरिका में दूसरी लंबी नदी है। PARANA नदी «PARA REHE ONAVA» की संक्षिप्त रूप है जिसका तात्पर्य हिंदी में 'सागर' से होता है। यह नदी ब्राजील, अर्जेंटीना, पारागुआ, वोल्बिया जैसे देशों में बहती है। इस नदी का अंतिम मार्ग "रियो डेला प्लाटा" में होती है।
  9. कांगो नदी (Congo River)- यह विश्व की नौवीं सबसे लंबी नदी है। इसका पुराना नाम जैरे नदी है, कांगो नदी को पृथ्वी की सबसे गहरी नदी के रूप में जाना जाता है। यह नदी "अटलांटिक महासागर" में गिरती है, जो कैन्गो,तंजानिया, कैमरून,रवांडा जैसे देशों में बहती है।
  10. कामा नदी  (Amur River)- यह उत्तरी पूर्वी चीन और रूस के सीमा तक फैली हुई विश्व की दसवीं लंबी नदी है। कागा को «हैलोंग जियांग» के नाम से भी जाना जाता है। कामा शब्द, पानी की चाइनीज प्रयावची «हैलोंग जियांग» से है जिसका अर्थ «काली अजगर वाली सागर» (Black Dragon sea) होता है।
Quicker Tricky Reasoning E-Book- Download Now
Quicker Tricky Maths E-Book- Download Now
खेल ई-बुक - फ्री  डाउनलोड करें  
साइंस ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
पर्यावरण ई-बुक - फ्री  डाउनलोड करें  
भारतीय इतिहास ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  


                  *रोचक तथ्य*
  • नील नदी को सबसे लंबी नदियों में प्रथम स्थान पर रखा गया है, लेकिन कुछ विद्वानों का मानना है कि, अमेजन के वास्तविक लंबाई के आंकड़े पर गौर किया जाए तो अमेजन दुनिया की सबसे लंबी नदी है।
  • अमेजन की उत्पति की विवाद अभी तक बनी हुई है, लेकिन 2014 के एक अध्धयन में ऐसा दावा किया गया कि, इसकी उत्पति «कॉर्डिलेरा रूमी क्रूज» के पर्वत श्रृंखलाओं से हो सकती है। 

Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now

Hindi Vyakaran E-Book-Download Now

Polity E-Book-Download Now

Sports E-book-Download Now

Science E-book-Download Now

विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

नील नदी विश्व की सबसे लंबी नदी।

सबसे गहरी नदी कौन सी है?

कांगो नदी 720 फीट (220 मीटर) गहराई के साथ दुनिया की सबसे गहरी नदी है।

सबसे स्वच्छ नदी कौन सी है?

उमनगोट नदी

विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी कौन सी है?

दक्षिण अमेरिका की अमेज़ॅन नदी दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी है जिसकी लंबाई 6,400 किमी . है

क्या अमेज़न नदी नील से लंबा है?

अमेज़न को आयतन के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी नदी माना जाता है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि यह अफ्रीका की नील नदी से थोड़ी छोटी है।

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More