UP LEKHPAL EXAM 2022: 2015 में हुई लेखपाल भर्ती के यह प्रश्न हो सकते हैं रिपीट, जरूर दे इन प्रश्नों पर ध्यान

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Mon, 07 Mar 2022 06:45 PM IST

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), जल्द ही लेखपाल भर्ती परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर सकता है। आपको बता दें कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 8085 लेखपाल के रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती की जा रही है। लेखपाल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी से 28 जनवरी तक आमंत्रित की गई थी। उत्तर प्रदेश में लेखपाल पद पर काम करना किसी भी अभ्यर्थी के लिए बहुत ही सम्मानित कार्य है क्योंकि लेखपाल पद पर नियुक्त होने के बाद अभ्यर्थी सीधा राज्य सरकार के साथ काम करता है। उत्तर प्रदेश में इतनी बड़ी लेखपाल भर्ती कई वर्ष बाद आयोजित करी जा रही है जिसके कारण इस भर्ती में कई बदलाव भी देखे जा रहे हैं। हाल में ही हुई उत्तर प्रदेश की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में ऐसा देखा गया है कि पिछली भर्तियों से भी कुछ प्रश्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं। इस लेख के जरिए हम आपको कुछ इसी तरह के प्रश्न बताने वाले हैं जो इस बार लेखपाल भर्ती परीक्षा में आप सभी छात्रों से पूछे जा सकते हैं। यदि आप लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप हमारे यूपीएसएसएससी लेखपाल फाउंडेशन बैच 2022 को ज्वाइन कर सकते हैं और एक्सपर्ट फैकेल्टी की सहायता ले सकते हैं। 

Source: Safalta

March Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें
 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

कब हो सकती है लेखपाल भर्ती परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल भर्ती परीक्षा अप्रैल माह के तीसरे नहीं तो चौथे सप्ताह में आयोजित करवाई जा सकती है। जिसके लिए आयोग उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद परीक्षा तिथि जारी कर सकता है। यदि इस वर्ष होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए आपने भी आवेदन किया है तो अधिक जानकारी के लिए आपको आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। क्योंकि किसी भी प्रकार का अपडेट आयोग अपनी वेबसाइट पर ही जारी करेगा। 

Uttar Pradesh General Knowledge Geography- Free E-Book
UP Lekhpal Rural Development and Rural Society Development E Book

किस तरह के प्रश्न हो सकते हैं रिपीट

1. समकालीन भारतीय समाज का आरम्भ होता है
उत्तर: 15 अगस्त, 1947 से

2. गोविन्द वल्लभपंत सागर अवस्थित है
उत्तर: सोनभद्र में

3. सरकारी धन का लाभ जनता को एक रुपये में से 20% ही मिल पाता है। यह कथन किसका है?
उत्तर:राजीव गाँधी

4. टोडा किस राज्य की जनजाति है?
उत्तर: तमिलनाडु

5. समाज स्वयं एक संघ है, एक संगठन है, औपचारिक सम्बन्धों का योग है जिसमें सहयोगी व्यक्ति परस्पर सम्बद्ध है। यह कथन इनमें से किस वैज्ञानिक का है?
उत्तर: गिडिंग्स

7. निम्नलिखित में से कौन-सा सुमेलित नहीं है?
उत्तर: इन्दिरा आवास योजना – 2 अक्टूबर, 2000

8. चौधरी चरण सिंह टाण्डा पम्प नहर किस जनपद में है?
उत्तर: अम्बेडकर नगर

9. केन्द्र के सहयोग से राज्य के किस जिले में सेटेलाइट टाउन का विकास किया जा रहा है?
उत्तर: हापुड़

10. हथिनीकुण्ड परियोजना किस नदी पर स्थित है?
उत्तर: यमुना

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More