UP Lekhpal 2022: आज आवेदन करने का अंतिम दिन, विद्यार्थियों को इस तारीख तक पूरी कर ली होगी शैक्षिक योग्यता

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Fri, 28 Jan 2022 04:48 PM IST

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC)  द्वारा आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज रात 12:00 बजे समाप्त हो जाएगी। लेखपाल के 8085 पदों पर आवेदन के लिए यह आपके पास अंतिम मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू की गई थी। आयोग ने अभी तक लेखपाल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन उम्मीद यही लगाई जा रही है की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आयोग परीक्षा तिथि जारी करेगा। लेखपाल पद पर भर्ती होने के बाद छात्र को अच्छी खासी सैलरी के साथ कई भत्ते और लाभ सरकार द्वारा मुहैया कराए जाते हैं। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले छात्रों के लिए लेखपाल भर्ती एक अच्छा मौका है। यदि आप लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप हमारे यूपीएसएसएससी लेखपाल फाउंडेशन बैच 2022 को ज्वाइन कर सकते हैं और एक्सपर्ट फैकेल्टी की सहायता ले सकते हैं। 

Source: Safalta

Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें
  • आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
  • 'उम्मीदवार पंजीकरण' अनुभाग पर जाएं और 01-परीक्षा/2022 . के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • परीक्षा के लिए पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें
लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी, यहाँ विस्तार से पढ़ें

छात्रों को कब तक पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अभ्यार्थियों को आवेदन करने की अंतिम तिथि तक अपनी शैक्षिक योग्यता पूरी करनी होगी होगो। जो अभ्यर्थी 28 जनवरी यानी कि आज रात 12:00 बजे तक अपनी शैक्षिक योग्यता पूरी नहीं कर पाते हैं तो उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को वर्ष 2021 में हुई पीईटी परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य था। 

 यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए यहां रजिस्टर करेंCLICK HERE

लेखपाल भर्ती के लिए क्या है चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में लेखपाल पद पर नियुक्त होने के लिए छात्र को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होती है। लिखित परीक्षा को पास करने के बाद अभ्यार्थियों का फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है। पहले हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा में इंटरव्यू राउंड भी हुआ करता था लेकिन जारी अधिसूचना के मुताबिक इस बार लेखपाल भर्ती के लिए इंटरव्यू राउंड को हटा दिया गया है। 

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More