Source: Safalta
| Attempt Free Mock Tests- Click Here |
| UP Police Constable Exam Hindi Free E Book |
| Uttar Pradesh General Knowledge Geography- Free E-Book |
| March Month Current Affairs Magazine- DOWNLOAD NOW |
कब जारी होगा सब इंस्पेक्टर परीक्षा का रिजल्ट
उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के कारण सब इंस्पेक्टर रिजल्ट में देरी देखी जा रही है, 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जिसके बाद उत्तर प्रदेश में नई सरकार का गठन होगा। कई एक्सपोर्ट्स द्वारा कहा जा रहा है कि नई सरकार के गठन के बाद ही उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर परीक्षा के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। रिजल्ट को लेकर आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है ऐसे में जो छात्र इस वर्ष हुई एसआई भर्ती में शामिल हुए थे उनसे अनुरोध किया जाता है कि अधिक जानकारी के लिए वह आयोग के अधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।दरोगा बनने के लिए देना होगा फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट देखे यहां डिटेल
क्या रहता है सब इंस्पेक्टर परीक्षा में क्वालीफाइंग मार्क्स
बाकी परीक्षाओं की तरह सब इंस्पेक्टर परीक्षा में भी क्वालीफाइंग मार्क्स वह अंक होता है जो छात्र को उस परीक्षा को पास करने के लिए लाने होते हैं। क्वालीफाइंग मार्क्स हासिल करने का यह मतलब नहीं है कि छात्र का अगले राउंड की परीक्षा के लिए सिलेक्शन हो जाएगा क्योंकि रिजल्ट के साथ-साथ आयोग कट ऑफ लिस्ट जारी करता है जिसके आधार पर ही छात्रों का अगले राउंड के लिए सिलेक्शन किया जाता है।उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई कट ऑफ मार्क्स 2022
| श्रेणियाँ | पुरुषों | महिलाओं |
| सामान्य | 330+ | 286+ |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 291+ | 267+ |
| अनुसूचित जाति | 257+ | 240+ |
| अनुसूचित जनजाति | 231+ | 213+ |
| भूतपूर्व सैनिक | 315+ | 280+ |