UP Teacher Recruitment 2021: यूपी में 50 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, क्या है UPTET पात्रता मानदंड

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Thu, 07 Oct 2021 04:18 PM IST

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। परीक्षा (UPTET) के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। बता दें UPTET 2020 में 60% स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को UPTET भर्ती के लिए योग्य माना जाएगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे करंट अफेयर्स को सब्सक्राइब करे FREE Current Affairs Ebook- Download Now 

Source: amarujala


 
Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करें General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


UPTET पात्रता मानदंड
-मूल मानक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त करना है।
-NIOS से D.EI.Ed वाले उम्मीदवार UPTET 2021 के लिए पात्र नहीं हो सकते हैं।
-उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष तक होनी चाहिए।
-उम्मीदवार भारत/नेपाल/भूटान/तिब्बत का नागरिक होना चाहिए।
 
UPTET परीक्षा पैटर्न
UPTET परीक्षा में मुख्यत: 2 पेपर होते हैं।
- Paper I
- Paper II
 
IBPS PO 2021 आवेदन के लिए क्या है शर्तें IBPS क्लर्क अधिसूचना 2021 
Mahila Mate Recruitment 2021 RRB Group D रेलवे देगा निशुल्क यात्रा पास

यूपीटीईटी कटऑफ कैसे चेक करें?
राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पद के लिए आवेदन करने के लिए UPTET क्वालिफायर को पात्रता प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। आसानी से अर्हता प्राप्त करने के लिए UPTET अभ्यास पत्र डाउनलोड करें।
 
कितने पदों पर हो रही है भर्ती-
UP Teacher भर्ती में पदों की संख्या को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद में 51,112 रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की थी। जबकि PAB की बैठक में केंद्र सरकार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में 73,711 खाली शिक्षक पदों की जानकारी दी गई है। 
 
UPTET में उत्तीर्ण अभ्यर्थी क्या उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती में भी लाभ ले सकेंगे?
यूपी में शिक्षकों के 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकलने पर अब ये सवाल उठता है कि क्या इस साल UPTET में पास होने वाले अभ्यर्थियों को इस भर्ती में चुना जा सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन UPTET की सभी प्रक्रियाओं को तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। शायद इस साल UPTET में पास हुए अभ्यर्थियों को इस भर्ती में मौका मिल जाये।

फ्री मॉक टेस्ट का प्रयास करें- Click Here
 
UPTET का आयोजन कब होगा?
UPTET के लिए 4 अक्टूबर को नोटिफिकेशन दिया गया था। जिसके लिए अभ्यर्थी 7 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन कर सकते हैं। UPTET की परीक्षा इस साल 28 नवंबर को होगी, जिसके परिणाम इसी साल 28 दिसंबर को घोषित कर दिए जाएंगे।
 
UP Teacher भर्ती  परीक्षा की तैयारी कैसे करें
UP Teacher भर्ती परीक्षा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार सफलता ऐप से जुड़कर मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।
 
सार-  उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। बता दें कि UPTET के लिए 4 अक्टूबर को नोटिफिकेशन दिया गया था। जिसके लिए अभ्यर्थी 7 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन कर सकते हैं। UPTET की परीक्षा इस साल 28 नवंबर को होगी, जिसके परिणाम इसी साल 28 दिसंबर को घोषित कर दिए जाएंगे।
 

Related Article

Importance of Upskilling for High-Package Jobs in India

Read More

Mastering the UGC NET: A Comprehensive Preparation Guide

Read More

Exploring Graphic Design: Courses, Skills, Salary, and Career Paths

Read More

Graphic Design : टॉप 10 ग्राफिक डिजाइन कॅरिअर, सैलरी और वैकेंसी, जानें यहां

Read More

Debunking Common Myths About Digital Literacy

Read More

The Top 100 SaaS Companies to Know In 2024

Read More

Digital marketing course in Coimbatore

Read More

Optimising Performance: Best Practices for Speeding Up Your Code

Read More

How Many Sector push may create Lakhs jobs in five years

Read More