विश्व को 24 समय जोन में विभाजित किया गया है। इन समय जोनों को ग्रीनविच मीन टाइम व मानक समय में 1 घंटे के अंतराल के आधार पर विभाजित किया गया है अर्थात प्रत्येक जोन 15 डिग्री के बराबर होता है। ग्रीनविच यामयोत्तर 0 डिग्री देशांतर पर है जो की ग्रीनलैण्ड व नार्वोनियर सागर व ब्रिटेन, स्पेन, अल्जीरिया, फ्रांस, माले, बुर्कीनाफासो, घाना दक्षिण अटलांटिक समुद्र से गुजरात है। प्रत्येक देश का मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम से आधे घंटे के गुणक के अन्तर पर निर्धारित किया जाता है। मानक समय स्वेच्छा से चयनित याम्योत्तर का स्थानिय समय होता है जो एक एक विशिष्ट क्षेत्र या देश के लिए मानक समय निर्धारित करता है। भारत में 82.5 डिग्री पूर्वी देशान्तर जो इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर से गुजरती है, के समय को मानक समय माना जाता है। यह समय ग्रीनविच मीन टाइम से 5.30 घंटा आगे है। अतः ग्रीनविच में जब दोपहर के 12:00 बजे हो तो उस समय भारत में शाम के 5.30 बजेंगे।
Source: Quora