Current Affairs 4 December 2021:रोनाल्डो 800 गोल करने वाले विश्व के पहले फुटबॉलर बने

Safalta Experts Published by: Blog Safalta Updated Fri, 10 Dec 2021 03:08 PM IST

To Read Safalta Current Affairs Magazine (December-2021) in English, CLICK HERE

Source: safalta


पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो क्लब और अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में 800 से ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं। वर्तमान में उन्होंने कुल 801 गोल किए हैं। रोनाल्डो के 3 दिसंबर 2021 को दो गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमीयर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्सेनल पर 3-2 की रोमांचक जीत हासिल की। इन गोलों के साथ ही रोनाल्डो 800 गोल का आंकड़ा भी पार कर गए । उल्लेखनीय है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा गोल (115 गोल) करने वाले खिलाड़ी भी हैं। वर्तमान खिलाड़ियों में रोनाल्डो से पीछे 80 गोल के साथ सुनील छेत्री और लियोनेल मेसी हैं। रोनाल्डो 184 मैचों के साथ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले यूरोपीय की खिलाड़ी हैं। वर्तमान में अर्जेंटीना के प्रसिद्ध खिलाड़ी फुटबॉलर लियोनेल मेसी के नाम अभी तक कुल 756 गोल हैं। रोनाल्डो सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब बैलेन डी’आर अवार्ड 5 बार जीत चुके हैं। लियोनेल मेसी ने सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बैलेन डी’आर अवार्ड रिकॉर्ड 7 बार अपने नाम किया है।

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


 
महत्वपूर्ण तथ्य 
  • फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन) फुटबॉल खेल से संबंधित एक अंतर्राष्ट्रीय नियंत्रणकारी निकाय है।
  • इस  संघ की स्थापना वर्ष 1904 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय ज़्यूरिख़, स्विटजरलैंड में स्थित है।
  • वर्तमान में  कुल 211 राष्ट्र संघ इसके सदस्य हैं।
  • वर्तमान में इस संघ के अध्यक्ष  जियानी इन्फेंटिनो हैं।
  • प्रत्येक वर्ष फीफा साल के सर्वश्रेष्ठ महिला और पुरुष खिलाड़ी को बैलेन डी’आर पुरस्कार से सम्मानित करती है।

Related Article

Exploring Graphic Design: Courses, Skills, Salary, and Career Paths

Read More

Graphic Design : टॉप 10 ग्राफिक डिजाइन कॅरिअर, सैलरी और वैकेंसी, जानें यहां

Read More

Debunking Common Myths About Digital Literacy

Read More

The Top 100 SaaS Companies to Know In 2024

Read More

Digital marketing course in Coimbatore

Read More

Optimising Performance: Best Practices for Speeding Up Your Code

Read More

How Many Sector push may create Lakhs jobs in five years

Read More

रायबरेली में सफलता का डिजिटल मार्केटिंग कोर्स मचा रहा धूम, सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More