Current Affairs 9 December 2021: जर्मनी के नए चांसलर बने ओलाफ शुल्ज

Safalta Experts Published by: Blog Safalta Updated Fri, 10 Dec 2021 03:12 PM IST

जर्मनी की संसद ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद देश के 9वें चांसलर के तौर पर ओलाफ शुल्ज को निर्वाचित किया है | उन्होंने जर्मनी के नए चांसलर के रूप में 8 नवंबर 2021 को अपना पदभार ग्रहण किया । शुल्क के चांसलर बनने के साथ ही एंजेला मर्केल के 16 वर्षीय कार्यकाल के बाद जर्मनी में एक नए युग की शुरुआत हो गई है। जर्मनी के सांसदों ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के शुल्ज को अपना नया चांसलर नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि शुल्ज एंजेला मर्केल की गठबंधन सरकार में वाइस चांसलर और वित्त मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे। शुल्ज के तीन दलों वाले गठबंधन के पास 736 सीटों वाले संसद के निचले सदन में 416 सीटें हैं। शुल्ज को 416 सांसदों में से कुल 395 सांसदों का समर्थन हासिल हुआ है। शुल्ज की सरकार के समक्ष जर्मनी के आधुनिकीकरण, जलवायु परिवर्तन से निपटने और कोरोनावायरस से निपटने की महत्वपूर्ण चुनौतियां हैं।

Source: safalta



महत्वपूर्ण तथ्य
  • जर्मनी पश्चिमी यूरोप में स्थित एक महत्वपूर्ण देश है ।
  • जर्मनी यूरोपीय संघ का सबसे घनी आबादी वाला देश है।
  • जर्मनी की राजधानी बर्लिन है।
  • बर्लिन यहां का सबसे बड़ा नगर है।
  • यहां की राजभाषा जर्मन है।
  • यहां की आधिकारिक मुद्रा यूरो है।
  • यहां के वर्तमान चांसलर ओलाफ शुल्ज हैं।
  • यहां के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर स्टीमियर है।

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

Related Article

Exploring Graphic Design: Courses, Skills, Salary, and Career Paths

Read More

Graphic Design : टॉप 10 ग्राफिक डिजाइन कॅरिअर, सैलरी और वैकेंसी, जानें यहां

Read More

Debunking Common Myths About Digital Literacy

Read More

The Top 100 SaaS Companies to Know In 2024

Read More

Digital marketing course in Coimbatore

Read More

Optimising Performance: Best Practices for Speeding Up Your Code

Read More

How Many Sector push may create Lakhs jobs in five years

Read More

रायबरेली में सफलता का डिजिटल मार्केटिंग कोर्स मचा रहा धूम, सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More