हाल ही में प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके क्रिकेटरों की पेशेवर क्रिकेट लीग, लीजेंड क्रिकेट लीग का एंबेसडर बनाया गया है। लीजेंड्स क्रिकेट लीग जनवरी 2022 में ओमान में आयोजित की जाएगी। इस क्रिकेट लीग में कुल 3 टीमें शामिल होंगी जिनमें भारत, एशिया और शेष विश्व सम्मिलित हैं। इस लीग में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका इंग्लैंड आदि के संन्यास ले चुके खिलाड़ी भाग लेंगे।
महत्वपूर्ण तथ्य
Source: safalta
महत्वपूर्ण तथ्य
- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) क्रिकेट खेल से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय नियामक संस्था है।
- यह विश्व के विभिन्न क्रिकेट राष्ट्संघों का संघ है।
- इसकी स्थापना वर्ष 1909 में की गई थी।
- इसका मुख्यालय दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में है।
- वर्तमान में आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बर्कले हैं।
- इसकी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।
- वर्तमान में इसके कुल 106 सदस्य हैं जिनमें से 12 पूर्णकालिक और 94 एसोसिएट सदस्य हैं।
- यह महिला एवं पुरुष टीमों के लिए वनडे विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट, टी20 विश्व कप टूर्नामेंट और चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट आयोजित कराती है।