Source: safalta
लुइस ब्रेल कौन थे
फ्रांस के कुप्रे गांव में 4 जनवरी 1809 में लुइस ब्रेल का जन्म हुआ था। लुइस ब्रेल के पिता का नाम साइमन रेले ब्रेल था, जो कि उन दिनों शाही घोड़ों के लिए काठी एवं जीन बनाने का कार्य करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी जिसके कारण लुईस को 3 साल से ही अपने पिता के साथ उनके काम में हाथ बटाना पड़ा, इस दौरान एक हादसे में उनकी एक आंख पर चाकू घुस गया था और वे एक आंख से अंधे हो गए थे, बाद में उनकी दूसरी आंखों की रोशनी भी चली गई। आर्थिक स्थिति मजबूत ना होने के कारण सही इलाज नहीं मिल सका, जिसके कारण 8 साल की उम्र में ही लुइस ब्रेल को दिखना बंद हो गया।
Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize
ब्रेल लिपि का आविष्कार कैसे किया गया
दोनों आंखों से जब लुइस देखने में असमर्थ हो गए, तब लुइस ब्रेल को नेत्रहीन लोगों के स्कूल में दाखिल किया गया। जहां उन्हें उन्हें सेना की एक ऐसे कूट लिपि के बारे में पता चला जिसमें लोग अंधेरे में भी संदेश को पढ़ने में सहायता करती है। उनके दिमाग में नेत्रहीन बच्चों के लिए इसी तरह के लिपि के अविष्कार करने के बारे में विचार आया जिसके बाद इन्होंने ब्रेल लिपि का आविष्कार किया।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta App
ब्रेल लिपि क्या है
ब्रेल लिपि एक ऐसी लिपि है जो आंखों से देखने में असमर्थ है उनके लिए वरदान से कम नहीं है। ब्रेल लिपि नेत्रहीन लोगों को पढ़ने एवं लिखने की एक स्पर्शनीय कोड है, जिसमें विशेष रूप से उभरे हुए कागज का इस्तेमाल किया जाता है। जिस पर उभरे हुए बिंदुओं के माध्यम से छूकर पढ़ सकते हैं। टाइपराइटर की तरह ही एक मशीन ब्रेल राइटर के माध्यम से ब्रेल लिपि को लिखा जाता है। इसके अलावा स्टाइलस एवं ब्रेल स्लेट के माध्यम से ब्रेल लिपि लिखी जा सकती है। ब्रेल में उभरे हुए बिंदुओं को सेल कहा जाता है।
विश्व ब्रेल दिवस का इतिहास क्या है
संयुक्त राष्ट्र के विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में करीब 39 मिलियन लोग देखने में असमर्थ हैं, वही करीब 253 मिलियन लोगों में किसी न किसी तरह का आंखों से संबंधित विकार है, इतनी बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित लोगों के होने पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 6 नवंबर 2018 को यह प्रस्ताव पारित किया था, कि हर साल लुइस ब्रेल के जन्म दिवस के अवसर पर यानी 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाएगा।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
|
DOWNLOAD NOW
DOWNLOAD NOW |
|
October Current Affairs E-book | DOWNLOAD NOW | |
September Month Current affair | DOWNLOAD NOW | |
August Month Current Affairs 2022 | डाउनलोड नाउ | |
Monthly Current Affairs July 2022 | डाउनलोड नाउ |