शतरंज मास्टर मैग्नस कार्लसन बने पांचवीं बार वर्ल्ड चैंपियन

Safalta Experts Published by: Blog Safalta Updated Sat, 11 Dec 2021 08:51 PM IST

नॉर्वे के शतरंज खिलाड़ी मैगनस कार्लसन ने फिडे विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है । कार्लसन रूस के इयान नेपोमनियाच्ची को हराकर यह खिताब जीता है। उन्होंने इयान को 7.5-3.5 से हराकर लगातार पांचवीं बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। फिडे विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित की गई थी। कार्लसन ने 7 अंकों की सीमा को पार करने के लिए आवश्यक 1 अंक हासिल करते हुए इयान को हराया। इस प्रकार कार्लसन ने चैंपियनशिप द्वारा पेश किए गए लगभग 17.13 करोड़ रुपए (2 मिलियन यूरो) की धनराशि का 60% भाग अपने नाम की है। उल्लेखनीय है कि कार्लसन ने पहली बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप वर्ष 2013 में जीती थी। वर्ष 2013 में विश्व शतरंज चैंपियनशिप में कार्लसन ने भारत के विश्वनाथन आनंद को हराया था। वह विश्व शतरंज रैंकिंग में  प्रथम स्थान पर विद्यमान हैं और वर्तमान में वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ शतरंज खिलाड़ी हैं। भारत के प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद की विश्व शतरंज रैंकिंग नौवीं है।

Source: social media



महत्वपूर्ण तथ्य
  • विश्व शतरंज महासंघ या इंटरनेशनल चेस फेडरेशन को फिडे के नाम से भी जाना जाता है
  • विश्व शतरंज महासंघ स्विट्जरलैंड आधारित शतरंज खेल से संबंधित एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
  • यह संगठन विश्व के विभिन्न राष्ट्रीय शतरंज संघों को जोड़ता है और शासी निकाय के रूप में कार्य करता है।
  • इसका गठन 20 जुलाई 1924 में किया गया था।
  • इसका मुख्यालय लुसाने, स्विट्जरलैंड में स्थित है।
  • वर्तमान में इसके अध्यक्ष अर्कडी ड्वोरकोविच हैं।
  • विश्व के 195 राष्ट्रीय शतरंज संघ इसके सदस्य हैं।

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More