Yogi Adityanath Biography, जाने योगी आदित्यनाथ के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Thu, 29 Sep 2022 05:22 PM IST

Highlights

योगी आदित्यनाथ  का पूरा नाम अजय सिंह बिष्ट है और इन्हें योगी आदित्यनाथ नाम से जाना जाता है।

Yogi Adityanath Biography : योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। इन्होंने पहली बार 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी, जिसके बाद साल 2022 में विधानसभा चुनाव में दोबारा जीत हासिल करके एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए हैं। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के विधायक हैं, जो भारतीय राजनीति में अपने कट्टर हिंदुत्व की राजनीति के लिए विख्यात हैं। ये साल 1998 में भारत के 12वें लोकसभा चुनाव में जीतकर सबसे कम उम्र के सांसद के रूप में उभरे थे। उस दौरान इनकी उम्र 26 साल की थी। यह नाथ संप्रदाय से ताल्लुक रखते हैं। आइए जानते हैं इनके जीवन परिचय के बारे में विस्तार से।  अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं   FREE GK EBook- Download Now. / GK Capsule Free pdf - Download here

Source: Safalta


 

विषय सूची


1.योगी आदित्यनाथ का प्रारंभिक जीवन
2.योगी आदित्यनाथ के हिंदू युवा वाहिनी संगठन के बारे में
3.योगी आदित्यनाथ की राजनैतिक सफर
4.योगी आदित्यनाथ का भारतीय जनता पार्टी से संबंध  
5. योगी आदित्यनाथ से जुड़े FAQ-

योगी आदित्यनाथ का प्रारंभिक जीवन 


योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 में उत्तराखंड के गढ़वाल जिले में एक राजपूत परिवार में हुआ था। बचपन में इनका नाम अजय रखा गया था। इनके पिता का नाम महंत आनंद सिंह बिष्ट था जो महाराज गुरु गोरखनाथ मंदिर के महंत थे, इनकी मृत्यु के पश्चात अब योगी आदित्यनाथ इस मंदिर के महंत हैं। योगी आदित्यनाथ  का पूरा नाम अजय सिंह बिष्ट है और इन्हें योगी आदित्यनाथ नाम से जाना जाता है। योगी आदित्यनाथ ने एच.एन.बी गढ़वाल विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय में स्नातक किया हुआ है। उन्होंने हिंदू युवाओं को एक साथ एकजुट कर हिंदू युवा वाहिनी संगठन का निर्माण किया है। योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट एक फॉरेस्ट रेंजर थे, पोस्ट से रिटायर होने के बाद यह गोरखनाथ मंदिर के महंत बने। इनके भाई महेंद्र सिंह बिष्ट भारतीय आर्मी में कार्यरत हैं और अन्य दो भाई कॉलेज में काम करते हैं। इनकी एक बड़ी बहन एवं दो छोटी बहनें हैं यानी यह कुल मिलाकर सात भाई बहन हैं।  

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize

योगी आदित्यनाथ के हिंदू युवा वाहिनी संगठन के बारे में 


हिंदू युवा वाहिनी योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित केवल हिंदुओं का एक संगठन है। इस संगठन पर पुलिस ने साल 2005 में मउ में हुए दंगों के आरोप लगाए थे। इस दंगे में हिंदू दल ने मुख्तार अंसारी नामक एक विधायक, जिनके ऊपर बीजेपी के एक विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का आरोप था, उनके विरोध में हिंदू युवा वाहिनी संगठन ने दंगा किया था, साथ ही इस संगठन पर 2007 में हुए गोरखपुर दंगे का भी आरोप लगाया गया था। 

योगी आदित्यनाथ के राजनैतिक सफर के बारे में 


योगी आदित्यनाथ देश के 12वें लोकसभा चुनाव में गोरखपुर से चुनाव जीतकर 26 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के सांसद के रूप में उभरे थे। साल 1998 - 99 में यह कमेटी ऑफ फूड, सिविल सप्लाई, डिपार्टमेंट ऑफ शुगर एंड एडिबल ऑयल, मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स आदि में कार्यरत रहे हैं। साल 1999 में लोकसभा में दोबारा निर्वाचित हुए और अपने सभी पुराने पदों पर बने रहे। साल 2004 में एक बार फिर अपनी इसी सीट से चुनाव जीता और सभी पुराने पदों पर बने रहे। साल 2009 में 15वीं लोकसभा चुनाव में उन्हें लोगों ने एक बार फिर अपना प्रतिनिधि चुना था और इस बार इन्हें पर्यटन, परिवहन और संस्कृति के कमिटी मेंबर बनाया गया। इसके बाद साल 2014 में भारत के 16वें लोकसभा चुनाव में गोरखपुर सीट से चुनाव जीतकर दोबारा लोकसभा सांसद बने थे। इन राजनीतिक पदों के अलावा यह हिंदू महासभा के भी अध्यक्ष हैं। गुरु गोरखनाथ मंदिर के महंत, अवैद्यनाथ की मृत्यु के बाद इन्हें इस मंदिर का पीठाधीश्वर बनाया गया है। यह मंदिर नाथ संप्रदाय के पुराने रीति-रिवाजों का पालन करती है। 
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application

योगी आदित्यनाथ का भारतीय जनता पार्टी से संबंध 


योगी आदित्यनाथ काफी समय से भाजपा से संबंध रखते हैं। साल 2006 में उन्होंने गोरखपुर में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया था, इसी समय लखनऊ में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान 2007 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी और योगी के बीच तनाव देखा गया था, लेकिन बाद में सामान्य हो गया था।

 योगी आदित्यनाथ से जुड़े FAQ-


1. योगी आदित्यनाथ का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- अजय सिंह बिष्ट।

2. योगी आदित्यनाथ की शिक्षा क्या है? 
उत्तर-गणित में स्नातक किया हुआ है।
 
3.योगी आदित्यनाथ के कितने भाई बहन हैं?
उत्तर- योगी आदित्यनाथ के कुल 7 भाई बहन हैं।

4.योगी आदित्यनाथ के पिता का नाम क्या है? 
उत्तर-आनंद सिंह बिष्ट।
 
5.योगी आदित्यनाथ किस पार्टी से जुड़े हुए हैं? 
उत्तर-  भारतीय जनता पार्टी।
 
6.योगी आदित्यनाथ के संगठन का नाम क्या है? 
उत्तर-हिंदू युवा वाहिनी।
 
7.योगी आदित्यनाथ कहां से सांसद हैं? 
उत्तर-गोरखपुर से विधायक हैं।
 
8.योगी आदित्यनाथ किस राज्य के मुख्यमंत्री हैं? 
उत्तर- उत्तर प्रदेश।
 
9.योगी आदित्यनाथ ने पहली बार मुख्यमंत्री पद के लिए कब शपथ ली थी? 
उत्तर-  19 मार्च-2017   को।

10. योगी आदित्यनाथ कितने बार मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले चुके हैं?
उत्तर- दो बार-
पहला - साल 2017
दूसरा - साल 2022

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें

 

September Month Current affair

  Monthly Current Affairs August  2022
 DOWNLOAD NOW

डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs July 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs March 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs February 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs January 2022  डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs December 2021 डाउनलोड नाउ
                                                                  

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More