Daily Top 5 Current Affairs: यहां 28 जनवरी का करेंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Fri, 28 Jan 2022 06:54 PM IST

Highlights

सऊदी अरब ने चोरी के रत्नों पर 30 साल के विवाद के बाद थाईलैंड के साथ संबंध बहाल किए हैं।
आईआईटी खड़गपुर के वैज्ञानिकों ने ओरल कैंसर का पता लगाने के लिए एक पोर्टेबल डिवाइस विकसित किया है।
 

Daily Top 5 Current Affairs- अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षा के करंट अपेयर की तैयारी कर रहे हैं, तो  आप जैसे उम्मीदवारों के लिए ये लेख काफी लाभकारी होने वाला हैं, क्योकि इस लेख के जरिए Current Affairs के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें स्टूडेंट्स तक पहुंचाने का एक प्रयास किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक छात्रों को अपनी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने में मदद मिल सके।यहा आपको नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के करंट अफेयर तॉपिक्स मिलेंगी।

Source: Safalta


1.कौन है प्रभा आत्रे जिन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

इस साल 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 128 पद्म पुरस्कार देने की अनुमति दी है। जिसमें 89 वर्ष की किराने घराने की मशहूर गायिका प्रभा अत्रे जी शामिल हैं। गायिका प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इन्होंने एक ही मंच से हिंदी और अंग्रेजी में संगीत पर 11 पुस्तकें जारी करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। प्रभा जी ने स्वरमयी गुरुकुल की स्थापना किया है। इनके साथ ही राधेश्याम खेमका, जनरल बिपिन रावत और कल्याण सिंह को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

2.सऊदी अरब ने चोरी के रत्नों पर 30 साल के विवाद के बाद थाईलैंड के साथ संबंध बहाल किए हैं।

सऊदी अरब और थाईलैंड ने चोरी के गहने और हत्याओं की विवाद को 30 साल बाद समाप्त कर दिया है। सऊदी अरब ने एक बार फिर से सऊदी अरब से थाईलैंड के लिए सीधी उड़ान को पुनः चालु करने का घोषणा किया है। सऊदी से चुराए गए उन रत्नों में 50 कैरेट का दुर्लभ नीला हीरा भी शामिल था जो आजतक बरामद नहीं हुआ है। इस 30 साल के विवाद के चलते व्यपार और व्यवसाय में भारी गिरावट के साथ बहुत नुकसान हुआ था। इस विवाद के चलते थाई प्रवासी मजदूरों को अपने नौकरी से हाथ धोना पड़ा था।

3.अंतरिक्ष का लैग्रेंज प्वाइंट L2 जो जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की परिक्रमा करता है।

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप पृथ्वी से लगभग 15 लाख किमी की दूरी पर अपने अंतिम गंतव्य पर पहुंच चुका है। यह टेलीस्कोप अंतरिक्ष के एक क्षेत्र में परिक्रमा करेगा जिसे लैग्रेंज पॉईंट के रूप में जाना जाता है, जहां सूर्य और पृथ्वी से गुरुत्वाकर्षण खिंचाव घूर्णन प्रणाली के centrifugal force के द्वारा बैलेंस किया जाता है। इन पॉइंट को सबसे पहले इटैलियन फ्रांसीसी गणितज्ञ जोसेफ-लुई लैग्रेंज  द्वारा सिद्ध किया गया था।

Read more Daily Current Affairs- Click Here

4.अमेरिका ने 'प्रतियोगिता अधिनियम 2022' लॉन्च किया है।

यूनाइटेड स्टेट्स हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने महत्वाकांक्षी अमेरिका में 'निर्माण के अवसर पैदा करना, प्रौद्योगिकी में पूर्व-प्रतिष्ठा, और आर्थिक ताकत' 2022 का अधिनियम या अमेरिका प्रतियोगिता अधिनियम 2022' का अनावरण किया। यह प्रतिभाशाली व्यक्तियों के लिए एक नए स्टार्ट-अप वीजा के साथ नए क्षेत्र खोलने का प्रस्ताव देता है। यह बिल अमेरिका में सेमीकंडक्टर उत्पादन को प्रोत्साहित करने और आपूर्ति श्रृंखला के फ्लेक्सिबिलिटी और निर्माण में सुधार करने के लिए ग्रांट भी देता है।

5. आईआईटी खड़गपुर के वैज्ञानिकों ने ओरल कैंसर का पता लगाने के लिए एक पोर्टेबल डिवाइस विकसित किया है।

आईआईटी खड़गपुर के वैज्ञानिकों ने मुंह के कैंसर को पता लगाने के लिए एक पोर्टेबल, सस्ता डिवाइस डेवलप किया है। प्रति डिवाइस की किमत अनुमानित लागत के साथ 500 डॉलर के अंदर है। यह नई तकनीक एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सक को पहली परीक्षा के दौरान संभावित कमजोर मामलों को पता लगाने में सक्षम बनाती है।

Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड कर

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More