Daily Top Current Affairs: यहां 09August के करेंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें।

Safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Wed, 10 Aug 2022 12:20 AM IST

Daily Top  Current Affairs:अगर आप भी किसी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इसमें हम आज आपके लिए लाए हैं राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के करंट अफेयर। जो कि आपके प्रतियोगी परीक्षा के लिए लाभदायक हो सकता है। इस लेख का एक मात्र उद्देश्य यह है कि इस लेख से ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्रों की सहायता करना है। आज के प्रमुख करंट अफेयर के विषय में पढ़ने के लिए नीचे स्क्रोल कीजिए।

Source: safalta

महाराष्ट्र कैबिनेट में हुए 18 नए मंत्री शामिल, जाने इनके बारे में विस्तार से

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज 09 अगस्त को अपने राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 18 नए मंत्रियों को शामिल किया है जिसमें शिवसेना और भाजपा के 9-9 मंत्री शामिल हुए हैं। महाराष्ट्र राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार उद्धव ठाकरे सरकार के नेतृत्व वाली एमवीए - महा विकास आघाडी़ सरकार से अलग होने के बाद नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शपथ लेने के लगभग 40 दिन बाद मंत्रिमंडल का विकास किया गया है। एकनाथ शिंदे ने 30 जून 2022 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के रूप में  शपथ ली थी। महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोश्यारी ने 18 नए मंत्रियों को अपने अपने पद की शपथ दिलाई है।


आसियाना (ASEAN) दिवस क्यों मनाया जाता है और इस साल का थीम क्या रखा गया है

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने आसियाना के मेंबर देशों और महासचिव को उनकी 55 वी एनीवर्सरी पर बधाई दी है। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा है कि 2022 को आसियाना - भारत  मैत्री साल के रूप में हर साल मनाते हैं। जो भारत-प्रशांत में साझेदारी और आसियाना के केंद्रियता के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। विकासशील देशों के लिए रिसर्च और इंफॉर्मेशन सिस्टम नई दिल्ली में आसियाना भारत केंद्र एआईसी ने सोमवार को आसियाना की 55 वीं एनीवर्सरी मनाने के लिए एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया था।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय क्या है

21वी सदी के लिए प्रायोगिक शिक्षण प्रोग्राम शुरू करने के लिए वर्चुअल मोड में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय ईएमआरएस के प्रधानाचार्य और शिक्षकों के लिए इस इसे लॉन्च किया गया है। इसे सीबीएसई, जनजातीय मामलों के मंत्रालय और ईएसटीएस द्वारा टाटा ट्रस्ट, टीआईएसएस और एमजीआईएस के सहयोग से इसे लॉन्च किया गया है।

परवाज़ मार्केट लिंकेज योजना क्या है, जाने इसके बारे में विस्तार से
 

जम्मू और कश्मीर सरकार ने परवाज़ मार्केट लिंकेज योजना शुरू की है। यह एक अभिनव मार्केट लिंकेज योजना है। जिसमें पूरे जम्मू और कश्मीर के  किसानों की आर्थिक स्थिति के उत्थान करने की जबरदस्त क्षमता है।

पिंगली वेंकैय्या के जीवन परिचय के बारे में


पिंगली वेंकैय्या भारत के  महान स्वतंत्रता सेनानी और एक कृषि वैज्ञानिक थे और इन्हें भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडे का डिज़ाइनर भी कहा जाता है। उन्हें उर्दू, जापानी समेत और अन्य भाषाओं का बहुत अच्छे से ज्ञान प्राप्त था। यह एक वाणी विज्ञानी, कृषि विद्वान और शिक्षाविद थे। जिन्होंने मछलीपट्टनम में कई एजुकेशन ऑर्गेनाइजेशन खोले थे। हीरे के खनन में उन्हें विशेषज्ञता हासिल थी।

Related Article

CRM Integration Made Easy: Tips for Seamless Implementation

Read More

5 of the most valued marketing skills

Read More

How to Increase Leads by Marketing Automation, know here

Read More

The Ultimate Guide: Everything You Need to Know for Writing Amazing

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More

The Ultimate Guide to Blogger Outreach: Everything You Need to Know

Read More

How to perfect your Marketing Resume

Read More

Top 10 career opportunities after 12th

Read More

Role of communication skills & personality development in life

Read More