Daily Top  Current Affairs: यहां  13 November  के करेंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें

safalta expert Published by: Chanchal Singh Updated Sun, 13 Nov 2022 05:04 PM IST

Daily Top  Current Affairs: अगर आप भी किसी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इसमें हम आज आपके लिए लाए हैं राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के करंट अफेयर। आपके प्रतियोगी परीक्षा के लिए लाभदायक हो सकता है। इस लेख का एक मात्र उद्देश्य यह है कि इस लेख से ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्रों की सहायता करना है। आज के प्रमुख करंट अफेयर के विषय में पढ़ने के लिए नीचे स्क्रोल कीजिए।

Source: safalta


 बाल दिवस क्यों मनाया जाता है, जाने इसका इतिहास और महत्व

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


हर साल 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। इस खास दिन को लोग बाल दिवस के रूप में जानते हैं, बच्चे से जवाहरलाल नेहरू का बहुत प्रेम था, इसलिए बच्चे उन्हें  प्यार से चाचा नेहरू बुलाते थे। भारत में बाल दिवस को राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है। 14 नवंबर 1889 को जन्मे जवाहरलाल नेहरू देश की पहले प्रधानमंत्री थे और उनका मानना था कि बच्चे देश की ताकत एवं समाज के भविष्य होते हैं।  


पंडित जवाहरलाल नेहरु से जुड़े महत्वपूर्ण फैक्ट


पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। जवाहरलाल नेहरु हैरो और कैंब्रिज से पढ़ाई करने के बाद 1912 में एट लॉ की डिग्री हासिल की और बार में बुलाए गए।पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के 6 बार अध्यक्ष पद को संभालने वाले कार्यकर्ता थे, (लाहौर 1929, लखनऊ 1936, फैजपुर 1947, दिल्ली 1951, हैदराबाद 1953 और कल्याण 1954 में यहां से जवाहरलाल नेहरू ने कांग्रेश के अध्यक्ष पद को संभाला था। 


World  Diabetes Day : वर्ल्ड डायबिटीज डे का थीम, इतिहास और उद्देश्य क्या है


डायबिटीज के मरीज दुनिया में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ के अनुसार दुनिया भर में हर साल डायबिटीज से करीब 400000 मरीजों की हर साल मौत होती है इसलिए वैश्विक स्तर पर लोगों को मधुमेह डायबिटीज के विषय में जागरूक करने और शिक्षित करने एवं डायबिटीज के उपचार निदान और देखभाल के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल विश्व स्तर पर 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। डायबिटीज शरीर में इंसुलिन का बैलेंस बिगड़ने से होता है इस हेल्थ प्रॉब्लम को लोग ज्यादातर मधुमेह या शुगर के बीमारी के नाम से जानते हैं। इंसुलिन के खोजकर्ता डॉक्टर फ्रेड्रिक बैंटिंग के जन्म दिवस के अवसर पर विश्व मधुमेह दिवस (वर्ल्ड डायबिटीज डे) मनाया जाता है। हर साल 14 नवंबर को मधुमेह दिवस मनाया जाता है।

Related Article

How to Increase Leads by Marketing Automation, know here

Read More

The Ultimate Guide: Everything You Need to Know for Writing Amazing

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More

5 of the most valued marketing skills

Read More

The Ultimate Guide to Blogger Outreach: Everything You Need to Know

Read More

How to perfect your Marketing Resume

Read More

Top 10 career opportunities after 12th

Read More

Role of communication skills & personality development in life

Read More

Best use of Information Technology for every job 

Read More