Daily Top  Current Affairs: यहां  11 October के करेंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें

safalta expert Published by: Chanchal Singh Updated Tue, 11 Oct 2022 06:00 PM IST

Daily Top  Current Affairs: अगर आप भी किसी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इसमें हम आज आपके लिए लाए हैं राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के करंट अफेयर। आपके प्रतियोगी परीक्षा के लिए लाभदायक हो सकता है। इस लेख का एक मात्र उद्देश्य यह है कि इस लेख से ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्रों की सहायता करना है। आज के प्रमुख करंट अफेयर के विषय में पढ़ने के लिए नीचे स्क्रोल कीजिए।

Source: safalta

 
जाने जयप्रकाश नरायण के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां की भिन्नता ही यहां की खूबसूरती है, जब जब भारत के लोकतंत्र पर किसी तरह का खतरा आता है तब एक नई क्रांति या आंदोलन होती है और लोकतंत्र को पुनः मुक्त करवाया जाता है। ऐसे ही इंदिरा गांधी के शासन काल में आपातकाल इसी तरह का एक लोकतांत्रिक खतरा था। इस समय जयप्रकाश नारायण ने सरकार के इस फैसले के विरुद्ध अपना विरोध जताया था और सरकार के विपक्ष में आंदोलन जारी किया था। इनका नाम भारतीय राजनीति में क्रांति के नाम से जाना जाता है, लोग इन्हें जेपी भी कहते हैं। उनके नाम पर बिहार के पटना हवाई अड्डे का नाम रखा गया है। आइए जानते हैं इनके जीवन परिचय के बारे में विस्तार से - 

मिशन शक्ति योजना क्या है जाने विस्तार से


केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग की अवधि 2021- 2022 से 2025 - 2026 के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए विशिष्ट योजना के रूप में मिशन शक्ति नामक एक महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से सरकार डिजिटल बुनियादी ढांचे के समर्थन, अंतिम मील ट्रैकिंग और जन सहभागिता को मजबूत करने के अलावा ग्राम पंचायतों और अन्य स्थानीय क्षेत्र के शासन निकायों में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी और समर्थन को बढ़ाना चाहती हैं।  मिशन शक्ति योजना मंत्रालय विभाग में और शासन के विभिन्न लेवल पर सुधार के लिए महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी को सुनिश्चित करने के प्रस्ताव पर ध्यान केंद्रित करती है।

 बेटियां बने कुशल कार्यक्रम क्या है जाने विस्तार से


महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 11 अक्टूबर 2022 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बैनर के अंतर्गत लड़कियों के लिए गैर पारंपरिक आजीविका में स्कील पर राष्ट्रीय सम्मेलन बेटियां बने कुशल का आयोजन किया है। इस सम्मेलन में मंत्रालय और विभाग के बीच एकजुटता पर जोर दिया जाएगा, ताकि लड़कियां अपने कौशल का निर्माण करने के साथ-साथ विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित सहित अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े कार्यबल प्रवेश करें।  

 मिशन वात्सल्य योजना क्या जाने इसके बारे में विस्तार से


मिशन वात्सल्य योजना बच्चों के कल्याण एवं पुनर्वास और विकास को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक योजना है। हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय योजना के लिए एक विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार एवं केंद्र शासित प्रदेस  को गाइडलाइन के वित्तीय  मानदंडों के आधार पर मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत साल 2022 से 2023 के लिए वित्तीय प्रस्ताव और योजना निर्मित करने के लिए कहा गया है।  मिशन वात्सल्य योजना के मानदंड 1 अप्रैल 2022 से लागू हो चुके हैं।
 

Related Article

Exploring Graphic Design: Courses, Skills, Salary, and Career Paths

Read More

Graphic Design : टॉप 10 ग्राफिक डिजाइन कॅरिअर, सैलरी और वैकेंसी, जानें यहां

Read More

Debunking Common Myths About Digital Literacy

Read More

The Top 100 SaaS Companies to Know In 2024

Read More

Digital marketing course in Coimbatore

Read More

Optimising Performance: Best Practices for Speeding Up Your Code

Read More

How Many Sector push may create Lakhs jobs in five years

Read More

रायबरेली में सफलता का डिजिटल मार्केटिंग कोर्स मचा रहा धूम, सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More