Daily Top  Current Affairs: यहां  12 October के करेंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें

safalta expert Published by: Chanchal Singh Updated Wed, 12 Oct 2022 06:21 PM IST

Daily Top  Current Affairs: अगर आप भी किसी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इसमें हम आज आपके लिए लाए हैं राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के करंट अफेयर। आपके प्रतियोगी परीक्षा के लिए लाभदायक हो सकता है। इस लेख का एक मात्र उद्देश्य यह है कि इस लेख से ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्रों की सहायता करना है। आज के प्रमुख करंट अफेयर के विषय में पढ़ने के लिए नीचे स्क्रोल कीजिए।

Source: safalta


 

 अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस का महत्व और इतिहास क्या है

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस हर साल 13 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह आपदा के जोखिम के प्रति जागरूकता और आपदा में कमी की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है और दुनिया भर के समस्त लोगों और समुदाय को आपदा के प्रति जोखिम को कम करने के लिए और कैसे इसे जोखिम से छुटकारा पाने या जोखिम का सामना कैसे करना है इसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। यह दिन सबसे पहले साल 1989 को 13 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के रूप में मनाने के लिए घोषित किया था, ताकि दुनिया भर में आपदा के जोखिम को कम किया जा सके और इससे कैसे निपटना है इस समस्या का समाधान के बारे में जन जागरूकता को बढ़ावा देना है। साल 2021 में अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस का थीम विकासशील देशों के लिए उनके आपदा जोखिम और आपदा नुकसान को कम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग रखा गया था। 


   विश्व दृष्टि दिवस का महत्व और इतिहास क्या है


हर साल दिनांक 13 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय दृष्टि दिवस मनाया जाता है, दुनिया भर में सभी आयु वर्ग के लोग लगभग एक अरब के पास की नजर या तो दूर की दृष्टि कमजोर होती है या फिर अंधेपन जैसे गंभीर दृष्टि रोग से ग्रसित होते हैं। पूरी दुनिया में अकेला भारत ही एक ऐसा देश है जहां पर 20% से अधिक नेत्रहीन आबादी है. हर साल अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस यानी वर्ल्ड साइट डे मनाया जाता है। यह एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है जो अंधेपन और दृष्टिहीन व्यक्ति के विषय में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस साल यह दिन 13 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है, आइए जानते हैं इस दिन की थी और इतिहास एवं महत्व के बारे में-


 कौन हैं नवीन पटनायक, जाने इनके जीवन परिचय के बारे में विस्तार से

नवीन पटनायक भारत के सुप्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं उड़ीसा राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। साल 2014 में उड़ीसा विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल को शानदार जीत के साथ नवीन पटनायक ने  21 मई 2014 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। नवीन पटनायक का जन्म उड़ीसा के कटक में 16 अक्टूबर 1946 को हुआ था। इनके पिता उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक और मां का नाम ज्ञान पटनायक था। नवीन पटनायक की शिक्षा दून विद्यालय में हुई थी और बाद में इन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली से बैचलर ऑफ आर्ट  में ग्रेजुएशन किया था। नवीन पटनायक एक लेखक भी हैं और उन्होंने अपने युवा अवस्था में राजनीति  से दूर थे। साल 1997 में नवीन पटनायक के पिता के निधन होने के बाद उन्हें राजनीतिक में कदम रखा और एक साल बाद ही अपने पिता बीजू पटनायक के नाम पर बीजू जनता दल के नाम से एक पार्टी की स्थापना की। बीजू जनता दल के बाद विधानसभा चुनाव में जीत अपने नाम की और भाजपा के साथ सरकार बनाएं। जिसमें ये स्वयं मुख्यमंत्री बने थे। अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ी और समर्थन नीतियां अपने ही तरीके से आरंभ की थी और राज्य ममें उन्होंने नौकरशाही को ठीक से मैनेजमेंट कर राज्य के डेवलपमेंट के अपने पिता के सपने को आधार बनाया। ऐसे ही इन्होंने उड़ीसा में अपनी लोकप्रिय छवि हासिल की और लगातार चार बार पूर्ण बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बने रहे। नवीन पटनायक के नाम उड़ीसा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बनने वाले के नाम पर दर्ज है और वे अभी भी अविवाहित हैं।

Related Article

21 Great Search Engines You Can Use Instead of Google

Read More

How to build a content calendar

Read More

Best 30 Social media marketing tools

Read More

B2B Marketing Personalization : How to keep it personal and safe

Read More

CUET UG EXAM 2024: A Guide for Students

Read More

Top 10 Tips to Optimize for Google’s Featured Snippets

Read More

Reel Success: Tips for Creating Engaging Video Content

Read More

How to increase website traffic, best way to increase traffic

Read More

What is Genetic Algorithm and Why is Important ?

Read More