List of Female Presidents of India, यहां देखिए भारत में रही महिला राष्ट्रपतियों की सूची

Safalta Experts Published by: Kanchan Pathak Updated Sat, 30 Jul 2022 10:57 AM IST

Highlights

आइए कुछ बातें जानते हैं देश के सर्वोच्च पद का गौरव बढ़ानेवाली इन दोनों हस्तियों के बारे में.

List of Female Presidents of India- इतिहास गवाह है कि स्त्रियों के कन्धों पर जब भी कोई भार आया उसने अपने दायित्व को न सिर्फ बाखूबी निभाया बल्कि पुरुषों से बेहतर निभाया. दुनिया का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहाँ की सर्वोत्तम उंचाईयों को छूकर स्त्री ने कीर्तिमान न गढ़ दिया हो. चाहे फिर वह हिमालय की ऊँचाई हो या अन्तरिक्ष की या राजनीति की. प्रकृति ने स्त्री को कोमल बनाया है कमजोर नहीं वर्ना अकेले लक्ष्मीबाई ने हजारों अंग्रेजों को नाकों चने न चबवा दिए होते. इस पितृसत्तात्मक समाज ने पुरुषों ने पतंग कि डोर को हमेशा अपने हाथ में रखा. पर जब भी कभी स्त्री के हाथों कमान आई तो वह समय की लहरों पर अपने पदचिन्हों की अमिट छाप छोड़ गई. और समाज के ढांचे में कुछ न कुछ सकारात्मक बदलाव जोड़ गई. आज हम बात करेंगे भारत की राजनीति के क्षेत्र में महिला राष्ट्रपतियों के बारे में. भारत की राजनीति में जब भी किसी महिला राजनीतिज्ञ की बात होती है तो पूरी दुनिया के जेहन में जो पहला नाम आता है वह है भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी का जिन्होंने पूरी दुनिया में अपने नाम का इतिहास रच दिया है. और जो दूसरी महिला राजनीतिज्ञ का नाम आता है वह है भारत की गौरव पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का. भारत के राजनीतिक इतिहास में 25 जुलाई 2022 को जो अगला नाम दर्ज़ हो गया वह नाम है देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू का. अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं  FREE GK EBook- Download Now. / Advance GK Ebook-Free Download

Source: safalta

July Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW 
President of India List in Hindi

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes



आइए कुछ बातें जानते हैं देश के सर्वोच्च पद का गौरव बढ़ानेवाली इन दोनों हस्तियों के बारे में.

द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू न केवल देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं बल्कि झारखंड की पहली महिला आदिवासी राज्यपाल होने का रिकार्ड भी श्रीमति मुर्मू के नाम पर है. यही नहीं श्रीमति मुर्मू झारखंड में सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाली राज्यपाल भी रह चुकी हैं. इन्होंने 6 साल से भी ज्यादा वक्त तक झारखण्ड में राज्यपाल के पद पर काम किया है. अपने भाषण के दौरान उन्होंने बहुत हीं सादगी से दिल को छूने वाली बात कही थी कि ‘मेरा राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है.’

History of Galwan Valley : क्या है गलवान घाटी का इतिहास, देखें यहाँ
One Nation One Election: क्या है एक देश एक चुनाव
Battle of Haifa, क्या है हाइफ़ा की लड़ाई ? जानें कैसे भारतीय जवानों ने इज़राइल के शहर को आज़ाद कराया था
 

प्रतिभा पाटिल

25 जुलाई 2007 को अपने विरोधी भैरो सिंह शेखावत को 3 लाख वोटों से हरा कर श्रीमती प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के पद पर विराजमान हुई थी. श्रीमती प्रतिभा पाटिल इस पद पर 2011 तक बनी रही.
 
प्रतिभा पाटिल द्रौपदी मुर्मू
भारत की पहली की महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति और देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति
भारत की 12 वीं राष्ट्रपति भारत की 15 वीं राष्ट्रपति
जन्म स्थान - नदगांव, महाराष्ट्र जन्म स्थान - ओड़िशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव
व्यवसायिक जीवन का प्रारम्भ एक वकील के रूप में व्यवसायिक जीवन का प्रारम्भ एक अध्यापिका के रूप में
राजनैतिक पार्टी - कांग्रेस राजनैतिक पार्टी – भाजपा
राजनैतिक सफ़र महाराष्ट्र के जलगाँव सीट से विधानसभा सदस्य के रूप में 27 साल की उम्र से शुरू.  1962 से लगातार 4 साल तक मुक्ति नगर विधानसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की टिकट से जीतती रही. MLA के पद पर विराजमान. राजनीतिक सफ़र का प्रारम्भ 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत का चुनाव जीतकर वार्ड पार्षद बनने से शुरू. उन्हें नगर पंचायत का उपाध्यक्ष बनाया गया था.
सरकारी लॉ कॉलेज मुंबई से कानून की पढाई. आगे फिर राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र में मास्टर की डिग्री. श्रीमति द्रौपदी मुर्मू ने रमा देवी महिला महाविद्यालय, भुवनेश्वर से ग्रेजुएशन कम्प्लीट किया है.
उनके सामने विरोधी के रूप में थे भैरो सिंह शेखावत. उनके सामने विरोधी के रूप में यशवंत सिन्हा थे
 
सामान्य हिंदी ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
पर्यावरण ई-बुक - फ्री  डाउनलोड करें  
खेल ई-बुक - फ्री  डाउनलोड करें  
साइंस ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
अर्थव्यवस्था ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
भारतीय इतिहास ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More