Important Days In December, दिसंबर माह में पड़ने वाले महत्वपूर्ण दिन और तिथियां

safalta expert Published by: Chanchal Singh Updated Mon, 21 Nov 2022 06:48 PM IST

Important Days In December : दिसंबर साल का बारहवां और आखिरी महीना होता है, दिसंबर के महीने कई मायनों में महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इस महीने कई सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के कारण  मनाएं जाते हैं। इस महीने में बहुत से ऐसे राष्ट्रीय एवं वैश्विक महत्वपूर्ण दिन तिथि हैं जिसे मनाया जाता है। दिसंबर के महीने के कुछ दिनों को किसी घटना, जयंती की याद में मनाया जाता है। दिसंबर के महीने में ऐसे बहुत से महत्वपूर्ण दिन होते हैं और जिसे उनके उद्देश्यों के साथ मनाते हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं   FREE GK EBook- Download Now. / सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application

Source: safalta


 
यह लेख क्यों महत्वपूर्ण है

 छात्रों के आने वाले सरकारी परीक्षा के लिए दिसंबर में आने वाले महत्वपूर्ण दिनों को याद करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपके लिए विस्तार से दिसंबर महीने के महत्वपूर्ण दिनों को लिस्ट किए हैं। दिसंबर के महीने में बहुत से महत्वपूर्ण दिन और त्यौहार है जिनके बारे में आप इस लेख में  पढ़ेंगे।  GK Capsule Free pdf - Download here

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

 दिसंबर महीने में महत्वपूर्ण दिनों की सूची 


1 दिसंबर 

विश्व एड्स दिवस -
एचआईवी संक्रमण के कारण होने वाले एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है।

2 दिसंबर 

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस -
विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस हर साल 2 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना और विश्व के कोने से कोने में रहने वाले लोगों तक डिजिटल साक्षरता के पहुंच को बढ़ावा देना है। 

Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize

 2 दिसंबर

 दासता के उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस -
विश्व स्तर में हर साल 2 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। दासता के उन्मूलन का अर्थ है दासता कानून का निषेध करना  है। 

 3 दिसंबर 

विकलांग लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
हर साल 3 दिसंबर को मनाया जाता है। विकलांग व्यक्तियों को मजबूत बनाने के लिए और जीवन में जो कुछ भी वह चाहते हैं उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करके यह दिन मनाया जाता है। विकलांग लोगों की सहायता के लिए विश्व स्तर पर बहुत से अभियान शुरू किए गए हैं।

 3 दिसंबर

 विश्व प्राकृति संरक्षण दिवस  
हर साल जुलाई महीने के 28 तारीख को विश्व स्तर पर मनाया जाता है।  इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को स्वस्थ रखने के लिए पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है।

 4 दिसंबर

नौसेना दिवस
- भारत में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। यह देश में भारतीय नौसेना की उपलब्धियों एवं भूमिका को हाईलाइट करने के लिए मनाया जाता है।

 5 दिसंबर 

आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस -
आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस 5 दिसंबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र स्वयंसेवक कार्यक्रम 5 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस का समन्वय करता है, ना केवल संयुक्त राष्ट्र के स्वयंसेवकों के लिए बल्कि दुनिया भर के सभी स्वयंसेवकों के कार्य को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

 
7 दिसंबर 

सशस्त्र सेना झंडा दिवस -
सशस्त्र सेना झंडा दिवस हर साल 7 दिसंबर को मनाया जाता है। साल 1949 से 7 दिसंबर को देश में शहीद एवं वर्दी में पुरुष को सम्मानित करने के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। जिन्होंने देश के सम्मान और लोगों की रक्षा के लिए सीमा पर अपनी जान दी है और देश के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी है।

 7 दिसंबर 

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस
हर साल 7 दिसंबर को दुनिया भर के सभी देशों में मनाया जाता है। इस दिन सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए विमानन के महत्व एवं योगदान को पहचान करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।


 9 दिसंबर

भ्रष्टाचार के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस -
दुनिया भर में 9 दिसंबर को आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य इस दिन को मनाने का उद्देश्य भ्रष्टाचार को पूरी तरह से विश्व स्तर पर खत्म करना है और इसके लिए बहुत से अधिनियम एवं अभियान शुरू किए गए हैं।

 10 दिसंबर 

मानव अधिकार दिवस -
हर साल 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को उनके अधिकारों के बारे में बताया जाता है।

 
11 दिसंबर

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस -
हर साल 11 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह जीवन के लिए पर्वतों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।

 14 दिसंबर 

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस -
14 सितंबर को विश्व स्तर पर ऊर्जा दिवस मनाया जाता है। ऊर्जा की खपत के महत्व और दैनिक जीवन में उपयोग की कमी और वैश्विक ग्लोबल इकोसिस्टम की स्थिरता पर इसके प्रभाव को उजागर करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

 18 दिसंबर 

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस -
हर साल 18 दिसंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है। यह मानव अधिकारों की सुरक्षा के लिए आयोजित किया जाने वाला दिन है।

 19 दिसंबर

 गोवा मुक्ति दिवस -
गोवा मुक्ति दिवस हर साल 19 दिसंबर मनाया जाता है। यह गोवा के इतिहास में सबसे खास और महत्वपूर्ण दिनों में से एक है, 19 दिसंबर को भारतीय सशस्त्र बलों के द्वारा को पुर्तगाली शासन से गोवा को मुक्त कराया गया था एवं भारतीय उपमहाद्वीप की पूर्ण सुरक्षा के लिए यह दिन मनाया जाता है।

 23 दिसंबर 

किसान दिवस -
किसान दिवस पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। यह दिन देस के किसानों के महत्व और संघर्ष को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।

25 दिसंबर 

क्रिसमस डे -
क्रिसमस डे पर हर साल 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। यह अधिकांश ईसाइयों द्वारा मनाया जाने वाला महापर्व है।

29 दिसंबर 

जैव विविधता दिवस
हर साल 29 दिसंबर को मनाया जाता है। साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का थीम सभी जीवन के लिए एक साझा भविष्य का निर्माण रखा गया है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
November Current Affair E-Book  DOWNLOAD NOW
October Current Affairs E-book DOWNLOAD NOW
September Month Current affair DOWNLOAD NOW
August  Month Current Affairs 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs July 2022 डाउनलोड नाउ
           

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More