India Will Host SCO, एससीओ क्या जिसकी मेजबानी साल 2023 में भारत करने वाला है

safalta expert Published by: Chanchal Singh Updated Tue, 22 Nov 2022 01:16 PM IST

Highlights

साल 2022 में हुए उज्बेकिस्तान  के समरकंद के एससीओ में भारत को अध्यक्षता मिली थी।

India Will Host SCO : भारत शंघाई सहयोग संगठन एससीओ की साल 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। साल 2023 में भारत ऐसे संगठन के अध्यक्ष के रूप में एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है, इस वेबसाइट पर अगले साल होने वाले शंघाई सहयोग संगठन की टीम, कार्यक्रम, आयोजन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है। साइट को खोलते ही आपको अगले साल के लिए एससीओ के बैठक स्थल वाराणसी के विषय में वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर कहा है कि एक सुरक्षित ऐससीओ के लिए राष्ट्राध्यक्षों की एससीओ  परिषद की भारत की अध्यक्षता के लिए ऑफिशल वेबसाइट  https://indiainsco.in पर लाइव हो चुका है। ऐससीओ अध्यक्ष के रूप में भारत के विषय में नवीनतम जानकारी, घटनाओं के कैलेंडर एवं दूसरे अन्य अपडेट के लिए वेबसाइट पर जरूरी जानकारियां दी गई है।  अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं   FREE GK EBook- Download Now. / सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application

Source: safalta


 
 

 भारत करेगा शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता 


साल 2022 में हुए उज्बेकिस्तान  के समरकंद के एससीओ में भारत को अध्यक्षता मिली थी। आने वाले साल 2023 में भारत एससीओ की अध्यक्षता करने वाला है जिसमें अध्यक्ष सहित सदस्य देश के नेता शामिल होंगे । भारत में होने वाला एससीओ 23वां सम्मेलन होगा इसके पहले 22 वां सम्मेलन की अध्यक्षता उज्बेकिस्तान के समरकंद द्वारा साल 2022 में किया गया था। वाराणसी को साल 2022-2023 के लिए शंघाई सहयोग संगठन की पहली पर्यटन एवं कलचरल कैपिटल के रूप में नामित किया गया है। यह निर्णय उज्बेकिस्तान समरकंद में हुए शंघाई सहयोग संगठन के अध्यक्षों की बैठक में लिया गया था। विदेश मंत्रालय के मुताबिक इससे भारत एवं सदस्य देश के बीच पर्यटन सांस्कृतिक एवं मानवीय आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलता है। यह निर्णय एससीओ के सदस्य देशों ने, विशेष रूप से मध्य एशियाई गणराज्य के साथ भारत के प्राचीन संबंधों को दिखाता है।  

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes



Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize

 इस प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत साल 2022 23 के लिए वाराणसी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी पेशेवर सदस्य देशों के मेहमान आमंत्रित होंगे, आयोजन में विद्वान, लेखक, संगीतकार और कलाकार, फोटो जर्नलिस्ट, ट्रैवल ब्लॉगर और अन्य अतिथि आमंत्रित होंगे। ऐससीओ सदस्य देशों के बीच संस्कृति एवं पर्यटन के क्षेत्र का आयोजन किया जाता है।
 

 एसीओ क्या है 


शंघाई सहयोग संगठन जिसे  एससीओ कहा जाता है, यह 8 सदस्य बहुपक्षीय संगठन है, इस संगठन की स्थापना  15 जून 2001 को चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, उज्बेकिस्तान, तजाकिस्तान के नेताओं द्वारा चीन के राजधानी शंघाई में हुई थी। उज्बेकिस्तान को छोड़कर बाकी सभी देश संघाई फाइव ग्रुप के सदस्य हुआ करते थे, जिसका गठन साल 26 अप्रेल 1996 को सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य ट्रस्ट को और अधिक गहरा करने की संधि पर साइन किया गया था।  GK Capsule Free pdf - Download here

 साल 2001 में शंघाई में वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान 5 सदस्य देशों ने पहली बार उजबेकिस्तान को शंघाई फाइफ मैकेनिज्म में शामिल किया था, जिसके बाद यह शंघाई सिक्स में बदला जिसके बाद 15 जून साल 2001 को शंघाई सहयोग संगठन की घोषणा पर हस्ताक्षर किया गया। जून 2002 में शंघाई सहयोग संगठन सदस्य देशों के प्रमुख s.c.o. चार्टर पर साइन किया गया जो ऑर्गेनाइजेशन के उद्देश्यों, सिद्धांतों संरचनाओं और संचालन के रूपों में व्याख्या करने के साथ ही इसे इंटरनेशनल लेवल पर स्थापित किया जाता है।


भारत और एससीओ


 साल 2005 जुलाई में अस्ताना शिखर सम्मेलन हुआ था जिसमें भारत को पर्यवेक्षक का दर्जा दिया गया, जुलाई 2015 को रूस ऊफ में हुए एससीओ ने भारत को पूर्ण सदस्य बनाने के लिए निर्णय लिया था। साल 2016 में भारत ने ताशकंद उज़्बेकिस्तान में दायित्व  हस्ताक्षर किए जिसके बाद पूर्ण सदस्य के रूप में एससीओ में शामिल होने की ऑफिशियल प्रोसेस शुरू हुई। अस्ताना में ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के दौरान भारत को ऑफिशियल रूप से पूर्ण सदस्य के रूप में एससीओ में शामिल किया गया।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
 
November Current Affair E-Book  DOWNLOAD NOW
October Current Affairs E-book DOWNLOAD NOW
September Month Current affair DOWNLOAD NOW
August  Month Current Affairs 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs July 2022 डाउनलोड नाउ
                           
 

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More