Indian Air Force Day 2022, भारतीय वायु सेना दिवस का महत्व और इतिहास क्या है

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Fri, 07 Oct 2022 05:37 PM IST

Highlights

8 अक्टूबर 1932 को ब्रिटेन के शासन के अधीन अविभाजित भारत में वायु सेना की स्थापना हुई थी।

Indian Air Force Day 2022 : हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय वायु सेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित हिंडन वायु सेना स्टेशन एशिया का सबसे बड़ा वायु सेना स्टेशन है। भारतीय वायु सेना के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक यह अपने आदर्श वाक्य नभः स्पृशं दीप्तम् के मार्ग पर ही चल रहा है, इस संस्कृत शब्द का अर्थ है गर्व के साथ आकाश को छूना। वायु सेना की इस वाक्य को भगवत गीता के ग्यारहवें अध्याय से लिया गया है। भारतीय वायु सेना का रंग नीला, आसमानी नीला और सफेद है।  अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं   FREE GK EBook- Download Now. / GK Capsule Free pdf - Download here

Source: Safalta


 भारतीय वायु सेना दिवस कब मनाया जाता है  


हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन गाजियाबाद के हिंडन वायुसेना स्टेशन पर वायु सेना के लिए कार्यक्रम आयोजन किया जाता है। जिसमें सेना के अधिकारी समेत अन्य दिग्गज शामिल होते हैं और आसमान में वायु सेना द्वारा विमानों का प्रदर्शन किया जाता है।  सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

भारतीय वायु सेना का इतिहास क्या है 


भारत और पाकिस्तान के बंटवारे से पहले भारतीय वायु सेना की स्थापना हो गई थी। 8 अक्टूबर 1932 को ब्रिटेन के शासन के अधीन अविभाजित भारत में वायु सेना की स्थापना हुई थी। भारत की वायु सेना दूसरे विश्व युद्ध में शामिल हुई थी। जिसके लिए किंग जॉर्ज ने सेना को रॉयल प्रीफिक्स से नवाजा था। देश की आजादी के बाद जब भारत गणतंत्र राष्ट्र बना तो प्रीफिक्स को हटा दिया गया।

 वायु सेना दिवस कैसे मनाया जाता है


 हिंडन वायु सेना स्टेशन में इस दिन पुरुष और महिला वायु सेना कर्मियों की परेड आयोजित की जाती है। इस समारोह में वायु सेना के प्रमुख सैन्य कर्मियों को मेडल से सम्मानित किया जाता है। इस साल पहली बार यह कार्यक्रम चंडीगढ़ में आयोजित हो रहा है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी।  Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize

 भारतीय वायु सेना की ताकत क्या है 


भारत की आजादी के बाद से अब तक भारतीय वायु सेना कुल 5 युद्ध लड़ चुकी है। जिसमें से 4 युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच में हुई है और एक चीन के खिलाफ हुई है। पाकिस्तान के खिलाफ 1948, 1965, 1971 और 1999 में भारतीय वायु सेना युद्ध में शामिल हुई थी। चीन के साथ 1962 युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस, ऑपरेशन बालाकोट एयर स्ट्राइक, जैसे बड़ो ऑपरेशंन में भारतीय वायु सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
 
October Current Affairs E-book  DOWNLOAD NOW
September Month Current affair DOWNLOAD NOW
August  Month Current Affairs 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs July 2022 डाउनलोड नाउ

 

Related Article

5 of the most valued marketing skills

Read More

How to Increase Leads by Marketing Automation, know here

Read More

The Ultimate Guide: Everything You Need to Know for Writing Amazing

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More

The Ultimate Guide to Blogger Outreach: Everything You Need to Know

Read More

How to perfect your Marketing Resume

Read More

Top 10 career opportunities after 12th

Read More

Role of communication skills & personality development in life

Read More

Best use of Information Technology for every job 

Read More