भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक लीना नायर जनवरी 2022 से फ्रांस के लग्जरी फैशन हाउस शनैल में ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर(सीईओ) का पद संभालेंगी। उल्लेखनीय है कि 52 वर्षीय लीना इससे पूर्व यूनिलीवर में चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर के रूप में काम कर रही थी। ध्यातव्य है कि लीना पेप्सीको की सीईओ रहीं इंदिरा नूई के बाद दूसरी ऐसी महिला हैं जो किसी वैश्विक कंपनी की सीईओ बनी हैं। शनैल ब्रांड अपने ट्विड सूट, क्विलटेड हैंडबैग और परफ्यूम के लिए पूरे विश्व में पहचाना जाता है। लीना सीईओ बनने के बाद उस क्लब में शामिल हो गई हैं जहां भारतीय मूल के लोग वैश्विक कंपनियों के सर्वोच्च पदों पर पहुंचे हैं। जिसमें सुंदर पिचाई, सत्य नडेला, शांतनु नारायण, अरविंद कृष्णा, पराग अग्रवाल शामिल हैं। लीना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महाराष्ट्र के कोल्हापुर से प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने सांगली में वालचंद कॉलेज आफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 1992 में झारखंड के जमशेदपुर के जेवियर्स स्कूल आफ मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री हासिल की।1992 में लीना मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर यूनिलीवर से जुड़ीं। यूनिलीवर में कार्य करते हुए वर्ष 2016 में वह मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (चीप ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर) के पद तक पहुंची। लीना उस वक्त यूनिलिवर की पहली महिला, पहली एशियाई और सबसे कम उम्र की चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर बनी थी।
महत्वपूर्ण तथ्य
शनैल
Source: सोशल मीडिया
महत्वपूर्ण तथ्य
शनैल
- स्थापना -1910
- मुख्यालय -पेरिस, फ्रांस
- संस्थापक -गैब्रियल कोको शनैल
- प्रसिद्धि- ट्विड सूट, क्विलटेड हैंडबैग और परफ्यूम
फ्रांस
- राजधानी- पेरिस
- सबसे बड़ा शहर- पेरिस
- आधिकारिक मुद्रा- यूरो, फ्रैंक
- राजभाषा- फ्रेंच
- राष्ट्रपति- इमैनुएल मैक्रों