भारतीय निशानेबाज अवनी लखेरा को मिला सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण सम्मान

Safalta Experts Published by: Abhivardhan Bajpayee Updated Sat, 18 Dec 2021 07:26 PM IST

चाहते हैं Safalta के Verified Experts द्वारा अपने कठिन से कठिन प्रश्नों के उत्तर, तो यहाँ क्लिक करें

Source: सोशल मीडिया


भारतीय निशानेबाज अवनी लखेरा को 16 दिसंबर 2021 को अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति द्वारा 2021 पैरालंपिक पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण सम्मान से सम्मानित किया गया है। अवनी को यह पुरस्कार टोक्यो पैरालंपिक खेलों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि स्वरूप प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि 2012 में एक कार दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में चोट का सामना करने वाली जयपुर की 20 वर्षीय अवनी लखेरा ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 खेलों में महिलाओं की 10 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्टैंडिंग एस एच 1 प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली अवनी पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। टोक्यो पैरालंपिक 2020 में ही 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्टैंडिंग एस एच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था । इस प्रकार अवनी खेलों के इतिहास में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी। अवनी को इस उपलब्धि के लिए देश के सर्वोच्च खेल रत्न सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारत ने पैरालंपिक खेलों में 5 स्वर्ण, आठ रजत और 6 कांस्य पदक सहित कुल 19 पदक जीते थे।

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


 
महत्वपूर्ण तथ्य
ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक 2020
  • आयोजन स्थल- टोक्यो जापान
  • आयोजन तिथि- 25 अगस्त से 5 सितंबर 2020
  • क्रम- 16वें ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेल
  • खेल-22
  • स्पर्धाएं-540
  • पैरालंपिक 2020 प्राप्त स्थान
    • प्रथम स्थान - चीन
    • द्वितीय स्थान - ब्रिटेन
    • तृतीय स्थान - संयुक्त राज्य अमेरिका
    • 24वां स्थान - भारत

Related Article

How Many Sector push may create Lakhs jobs in five years

Read More

रायबरेली में सफलता का डिजिटल मार्केटिंग कोर्स मचा रहा धूम, सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More

Difference between Data Analytics and Data Analysis

Read More

Introduction to Safalta: A Leading Digital Marketing Training Institute

Read More

Measuring The Impact: How To Track Your Brand Awareness Success

Read More

Future-Programming Hybrid Skills: The Requirement for Marketing Professionals to Upskill and Cross-Skill

Read More

CRM Integration Made Easy: Tips for Seamless Implementation

Read More

5 of the most valued marketing skills

Read More