Lassa Fever: लासा बुखार क्या है, और कितना खतरनाक हो सकता है?

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Wed, 16 Feb 2022 07:40 PM IST

Highlights

  • लासा बुखार के मामलों को पश्चिम अफ्रीकी देशों की यात्रा से जोड़ा गया है।
  • लासा वायरस का नाम नाइजीरिया के एक शहर के नाम पर रखा गया है जहां सबसे पहले मामले सामने आए थे।
  • इस बीमारी से जुड़ी मृत्यु दर कम है, लगभग 1% के आसपास हालांकि, कुछ व्यक्तियों के लिए मृत्यु दर अधिक है, जैसे गर्भवती महिलाओं की तीसरी तिमाही में।

Lassa Fever: 11 फरवरी, 2022 को यूनाइटेड किंगडम में लासा बुखार से पीड़ित तीन व्यक्तियों में से एक की मृत्यु हो गई। आइए जानते हैं इस बुखार के बारे में की यह क्या है, कैसे फैलता है और कितना खतरनाक है।

Source: social media



General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

बुखार से जुड़ी मुख्य बातें

लासा बुखार के मामलों को पश्चिम अफ्रीकी देशों की यात्रा से जोड़ा गया है
लासा वायरस का नाम नाइजीरिया के एक शहर के नाम पर रखा गया है जहां सबसे पहले मामले सामने आए थे।
इस बीमारी से जुड़ी मृत्यु दर कम है, लगभग एक प्रतिशत।
हालांकि, कुछ व्यक्तियों के लिए मृत्यु दर अधिक है, जैसे गर्भवती महिलाओं की तीसरी तिमाही में

रोग की नेचर क्या है, और यह कितना खतरनाक है?

यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (European Center for Disease Prevention and Control) के अनुसार, लगभग 80% केस स्पर्शोन्मुख (asymptomatic) हैं। इस प्रकार, इसका निदान करना कठीन है। इस बुखार के कुछ रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत हो सकती है। रिसर्च के अनुसार इस बिमारी के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 15% की मौत हो सकती है।

लासा बुखार क्या है?

लासा बुखार पैदा करने वाला वायरस पश्चिम अफ्रीका में पाया जाता है। यह पहली बार 1969 में नाइजीरिया के लासा में खोजा गया था। इस बुखार का पता तब चला था जब नाइजीरिया में 2 नर्सों की इस लासा बुखार के चलते मौत हो गई थी।

यह बीमारी कैसे फैली?

लासा बुखार चूहों से फैलता है। एक व्यक्ति संक्रमित हो सकता है, जब वे चूहों द्वारा दूषित खाद्य पदार्थों के संपर्क में आते हैं। दुर्लभ मामलों में, यह तब भी फैल सकता है, जब कोई व्यक्ति बीमार व्यक्ति के संक्रमित शारीरिक तरल पदार्थ या आंख, नाक या मुंह जैसे श्लेष्मा झिल्ली के जरिए संपर्क में आता है।

यह रोग कहाँ पाया जाता है?

लासा बुखार मुख्य रूप से पश्चिम अफ्रीका के देशों जैसे सिएरा लियोन,लाइबेरिया, नाइजीरिया और गिनी में पाया जाता है। नाइजीरिया में, यह अभी तक स्थानिक है।

लासा बुखार के लक्षण

लासा बुखार के लक्षण आमतौर पर संक्रमण के 1-3 सप्ताह बाद दिखाई देते हैं। हल्के लक्षणों में थकान, हल्का बुखार, सिरदर्द और कमजोरी शामिल हैं। इसके गंभीर लक्षणों में रक्तस्राव, उल्टी, सांस लेने में कठिनाई, चेहरे पर सूजन, पीठ, छाती और पेट में दर्द के साथ पूरे बदन में दर्द शामिल हैं। लक्षणों की शुरुआत के दो सप्ताह में multi-organ विफल होने के कारण रोगी की मृत्यु हो सकती है। इससे जुड़ी सबसे आम जटिलता कानों में  बहरापन है।
 Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे
 

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More