List Of Important Days Of February 2022: फरवरी 2022 के महत्वपूर्ण अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय दिन की लिस्ट

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Wed, 02 Feb 2022 02:06 PM IST

List Of Important Days Of February 2022- अगर आप भी किसी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आज का यह लेख आपके तैयारी के लिए हमारे तरफ से मदद के रूप में अच्छा होगा। इस लेख के जरिए आप जान सकते हैं कि फरवरी माह में कौन- कौन से महत्वपूर्ण तिथि एवं दिन है। जो प्रतियोगी परीक्षा के नजर से महत्वपूर्ण है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल नॉलेज फ्री इबुक को डाउनलोड कर सकते हैं 

Source: Safalta

Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


1 फरवरी – भारतीय तटरक्षक दिवस-  1 फरवरी को हर साल इंडियन कोस्ट गार्ड डे यानी भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जाता है। इस साल हमारा देश 46वां भारतीय तटरक्षक दिवस मना रहा है. देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा से लेकर समुद्र में राहत एवं बचाव कार्यों तक का जिम्मा देश के तटरक्षक ही संभालते हैं। भारतीय तटरक्षक बल रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

2 फरवरी - विश्व आर्द्रभूमि दिवस-
2 फरवरी, 1971 को कैस्पियन सागर के तट पर ईरानी शहर रामसर में वेटलैंड्स पर कन्वेंशन को अपनाने की तारीख को चिह्नित करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। विश्व आर्द्रभूमि दिवस पहली बार 1997 में मनाया गया था। आर्द्रभूमि एक ऐसा स्थान है जहां पौधे और पशु प्रजातियों की घनी विविधता पाई जाती है और ये जैव विविधता से भी संपन्न होता हैं और जो  रिसर्चर्स के अनुमान के अनुसार जो कि कम होते जा रहा है। ये ऐसे भूमि क्षेत्र हैं जो हर मौसम में  जलमग्न रहते हैं।

2 फरवरी - आरए जागरूकता दिवस- आरए जागरूकता दिवस का अर्थ है, रूमेटोइड गठिया जागरूकता दिवस, जिसे  2 फरवरी को रूमेटोइड गठिया से पीड़ित मरीजों के लिए जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस के जरिए इससे पीड़ित मरीजों और अन्य लोग इस रूमेटोइड गठिया के विषय में जारूक हो सकें।

4 फरवरी - विश्व कैंसर दिवस- आम लोगों को कैंसर के खतरों के बारे में जागरुक और इसके लक्षण से लेकर इसके बचाव के बारे में जानकारी दी जा सके। कई लोगों का ऐसा भी मानना है कि कैंसर छूने से भी फैलता है, जिसके कारण लोग कैंसर के रोगियों से अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, बल्कि ये धारणा पूरी तरह गलत है। हमें इन मरीजों से भेदभाव करने की जगह उनका साथ देना चाहिए। ऐसे ही लोगों को कैंसर के बारें में अवगत कराने एवं इसके बचाव एवं उपचार के लिए यह दिन मनाया जाता है।

4 फरवरी - श्रीलंका का राष्ट्रीय दिवस- भारत 1947 में आजाद हुआ जिसके छह महीने के बाद 4 फरवरी 1948 को श्रीलंका आजाद हुआ था। इसी कारण इस दिन पूरा श्रीलंका अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस दिन पूरे देश में ध्वजारोहण समारोह, नृत्य, परेड और प्रदर्शन होता है। यहां का , मुख्य उत्सव कोलंबो में होता है, जहां राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और देश के लोगों को भाषण देते हुए संबोधित करते हैं।

6 फरवरी: महिला जननांग विकृति के लिए शून्य सहनशीलता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस -महिला जननांग विकृति के लिए शून्य सहिष्णुता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल संयुक्त राष्ट्र द्वारा 6 फरवरी को मनाया जाता है। यह पहली बार वर्ष 2003 में मनाया गया था। इस दिवस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ही यह दिवस अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है, ताकि महिलाओं एवं लड़कियों को जागरूक बनाया जा सके।

8 फरवरी - सुरक्षित इंटरनेट दिवस (फरवरी के दूसरे सप्ताह का दूसरा दिन)-सुरक्षित इंटरनेट दिवस  यूके सुरक्षित इंटरनेट केंद्र द्वारा समन्वित है, जो 8 फरवरी को होता है। इस साल सुरक्षित इंटरनेट दिवस की थीम 'ऑल फन एंड गेम्स? सम्मान और रिश्तों की ऑनलाइन खोज' को लेकर है। 

10 फरवरी - राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस- ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ देश में हर बच्चे को कृमि (कीड़े) मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की एक पहल है। यह छोटी अवधि के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों तक पहुंचने वाले बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व की लगभग चौबीस प्रतिशत जनसंख्या मृदा-संचारित कृमि (हेलमिंथ) से संक्रमित है।

11 फरवरी - विश्व बीमार दिवस- 11 फ़रवरी बीमार का विश्व दिवस, पोप जॉन पॉल द्वितीय द्वारा शुरू किया गया एक अवलोकन विश्वासियों के लिए बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना की पेशकश करने के लिए एक तरीका है।

11 फरवरी - विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस- विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस विश्व स्तर पर 11 फरवरी को मनाया जाता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं और लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा करने के लिए विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। दिसंबर 2015 में, संयुक्त राष्ट्र ने 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया।

12 फरवरी - डार्विन दिवस - आपको पता होगा कि चार्ल्स डार्विन का जन्म 1809 में हुआ था।
 चार्ल्स डार्विन के जीवन और उसके कार्य के सम्मान के लिए यह छुट्टी का दिवस मनाया जाता है, और इसी वजह से हम इस दिन को विज्ञान और मानवता के उत्सव के दिन के रूप में देखते हैं। 

Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे

12 फरवरी - राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस- राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस, भारत में हर साल 12 फरवरी को मनाया जाता है। राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद का उद्देश्य देश में सभी क्षेत्रों में उत्पादकता और गुणवत्ता चेतना को प्रेरित और प्रोत्साहित करना है।

13 फरवरी - विश्व रेडियो दिवस- हर साल इस दिन यूनेस्को दुनिया भर के ब्रॉडकास्टर्स, संगठनों और समुदायों के साथ मिलकर रेडियो दिवस के अवसर पर कई तरह की गतिविधियों का आयोजन करता है। इस दिन संचार के माध्यम के तौर पर रेडियो की अहमियत के बारे में स्वस्थ चर्चा की जाती है और जागरूकता फैलाई जाती है। 

13 फरवरी – सरोजिनी नायडू जयंती- भारत में हर साल 13 फरवरी को  सरोजिनी नायडू की जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह हमारे  देश की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा  थी। सरोजिनी नायडू एक स्वतंत्रता आंदोन की एक राजनीतिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ कवियत्री भी थीं। उन्हें भारत कोकिला (नाइटिंगेल ऑफ इंडिया) कहा जाता है। 

20 फरवरी - अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस- अरुणाचल प्रदेश को 20 फरवरी, 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। 1972 तक, इसे नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (NEFA) के नाम से जाना जाता था, जिसे 20 जनवरी 1972 को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया और इसका नाम बदलकर अरुणाचल प्रदेश कर दिया गया।

20 फरवरी - विश्व सामाजिक न्याय दिवस- इसी तथ्य को ध्यान में रखकर संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया है। सन 2009 से इस दिवस को पूरे विश्व में सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों द्वारा मनाया जाता है।

21 फरवरी - अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस - 21 फरवरी के दिन दुनिया भर में इंटरनेशनल मदर लैंग्वेज डे यानी अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मानाया जाता है। विश्व में भाषाई व सांस्कृतिक विविधता व बहुभाषिता को बढ़ावा देने और विभिन्न मातृभाषाओं के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से हर साल 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है।

22 फरवरी - विश्व स्काउट दिवस- विश्व स्काउट दिवस हर साल 22 फरवरी को स्काउटिंग संस्थापक रॉबर्ट बैडेन-पॉवेल (Robert Baden Powell), प्रथम बैरन बैडेन-पॉवेल (1857 में जन्में) और उनकी पत्नी ओलेव बैडेन-पॉवेल (Olave Baden Powell) की जयंती पर दुनिया भर के सभी स्काउटिंग संघ द्वारा मनाया जाता है।

24 फरवरी - केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस- हर साल 24 फरवरी के दिन देश में केंद्रीय सीमा उत्पाद दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य केंद्रीय उत्पाद और कस्टम बोर्ड ऑफ इंडिया का अर्थव्यवस्था में योगदान का सम्मान करना है। इसके अलावा संस्थान के अधिकारियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत को सम्मानित करने के लिए भी इस दिन को मनाया जाता है।

27 फरवरी - विश्व एनजीओ दिवस- विश्व एनजीओ दिवस 27 फरवरी को प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर दिवस है. विश्व एनजीओ दिवस का उद्देश्य लोगों को एनजीओ (चैरिटी, एनपीओ, सीएसओ) के भीतर और अधिक सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रेरित करना है और एनजीओ और सार्वजनिक और निजी क्षेत्र दोनों के बीच अधिक से अधिक सहजीवन को प्रोत्साहित करना है।

28 फरवरी – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस- हर वर्ष भारत में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। आज के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन इफेक्ट का ऐलान किया था। जिसके लिए उन्हें साल 1930 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद साल 1986 से हर साल 28 फरवरी का दिन सीवी रमन द्वारा रमन इफेक्ट की खोज के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। 

General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें 

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More