National Tourism Day 2022 आखिर क्यों मनाते हैं 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस

Safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Wed, 26 Jan 2022 12:07 PM IST

Highlights

देश में पर्यटन दिवस मनाना इस लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमें पर्यटन क्षेत्र के आर्थिक और सांस्कृतिक पहलुओं के प्रति जागरूक करता है।
 

जैसा कि हम सब जानते है कि हमारा देश अपनी संस्कृति और परंपरा के लिए पूरे विश्व में विख्यात है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर अगर हम अपने देश के पर्यटन स्थल की बात करें तो यह कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर असम तक फैला हुआ है। हमारे देश का हर एक पर्यटक स्थल कोई न कोई  कहानी और अपनी खूबसूरती  के लिए प्रसिद्ध है। भारत में पर्यटन क्षेत्र से आने वाला आय देश के सबसे बड़े उद्योगों से आने वाले आय में से एक है, जो भारत की अर्थव्यवस्था में एक अहम भूमिका निभाता है।

Source: safalta

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस  क्यों  और कब मनाते हैं?


साल 1958 में, जब  तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को भारत की ओर आने वाले पर्यटन यातायात के महत्व का एहसास हुआ,  तब उन्होंने पर्यटन का एक अलग विभाग बनाया। देश में पर्यटन क्षेत्र के लिए अलग विभाग बनाने का उद्देश्य  यह था कि, इस अलग विभाग से हमारे राष्ट्रीय विरासत को संरक्षित किया जा सके। पर्यटन स्थलों को पर्यटको के अनुकूल बनाया जा सके और उनकी सुंदरता को बरकरार रखते हुए उन्हें संरक्षित किया जा सके। 25 जनवरी को हर वर्ष राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है और 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes



Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड कर

पर्यटन दिवस क्यों महत्वपूर्ण है ?


कोविड के पहले देश में पर्यटन क्षेत्र से भारत सरकार को बहुत मुनाफा होता था। जब विदेशी पर्यटक महीनों के लिए हमारे देश में यहां की खूबसूरती को देखने आते थे, और यहां की सुंदर वादियों में खो जाते थे। लेकिन कोरोना महामारी के आने के बाद जब लोग अपने घरों में कैद हो गए, तब सरकार को इस क्षेत्र में बहुत नुकसान हुए थे। यहां की परंपरा और संस्कृति को बरकरार रखने के लिए हर साल भारत सरकार 25 जनवरी को  एक नई थीम के साथ राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाते हैं। National Tourism Day इस लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमें पर्यटन क्षेत्र के आर्थिक और सांस्कृतिक पहलुओं के प्रति जागरूक करता है।

2022 में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के लिए क्या थीम रखा गया है?


 इस साल, आंध्र प्रदेश में यह दिवस 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के थीम पर मनाया जा रहा है। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी  ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस को चिह्नित करने के लिए 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' अभियान शुरू किया है, जिसे पर्यटन दिवस के थीम पर लिया गया है। भारत में कई ऐतिहासिक स्थल हैं जो बलिदान, रक्तपात, देशभक्ति और स्वतंत्रता की कहानी बयां करते हैं, जिसे आज के पर्यटन दिवस के अवसर पर चिन्हित किया जाएगा।
 
इस साल, हम सभी आशा करते हैं कि महामारी ख़त्म हो जाए और हम इतिहास को फिर से जीवित करने के लिए इन शानदार स्थानों की सुरक्षित यात्रा कर सकें।

Read more Daily Current Affairs- Click Here

 

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More