New Virus NeoCov Warning: चीन लैब ने नए वायरस की दी चेतावनी, चमगादड़ो में फैलने वाला NeoCov हो सकता है इंसानों के लिए अधिक खतरनाक।

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Sat, 29 Jan 2022 03:21 PM IST

Highlights

वैज्ञानिकों के अनुसार यह अन्य वैरिएंट से ज्यादा संक्रामक और खतरनाक है।

New Virus NeoCov Warning:चीन के वुहान रिसर्च लैब के वैज्ञानिकों ने एक नए कोरोना वायरस को लेकर एक चेतावनी जारी किया है, इनके रिसर्च के अनुसार नया वायरस NeoCov ने दुनिया में दस्तक दे दिया है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह अन्य वैरिएंट से ज्यादा संक्रामक और खतरनाक है। इस वायरस से संक्रमित होने वाले 3 व्यक्तियों में से 1 व्यक्ति की मौत हो सकती है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह नया वैरिएंट साउथ अफ्रीका में पाया गया है। रसिया के न्यूज एजेंसी स्पूतनिक के हिसाब से,  NeoCov अन्य वायरस से ज्यादा संक्रामक है, और इसकी मृत्यु दर भी अन्य के मुकाबले अधिक है।

Source: social media

क्या है NeoCov?

आपको बता दें कि  यह NeoCov वायरस नया नहीं है, साल 2012 और 2015 में  पश्चिम एशिया के देशों में सबसे पहले इस वैरिएंट का प्रकोप देखा गया था। फिलहाल अभी ये NeoCov वायरस सिर्फ  साउथ अफ्रीका के चमगादड़ों और अन्य पशुओं में देखा गया है। यह वायरस भी SARS-CoV-2 की तरह ही है, जो इंसानों में कोविड संक्रमण होता है।

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

प्रतियोगी परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का प्रयास करें- Click Here


कितना खतरनाक है, ये वायरस?

बायोरेक्सिव नामक एक वेबसाइट में प्रकाशित एक अध्ययन लेख के अनुसार यह NeoCov और इसके सहयोगी वायरस PDF-2180-CoV मनुष्यों में अधिक संक्रमित हो सकता है। Wuhan University और Chinese Academy of Sciences के शोधकर्ताओं के अनुसार NeoCov को मनुष्यों की कोशिकाओं को संक्रमित करने के लिए सिर्फ एक म्यूटेशन की आवश्यकता होगी। शोध में यह भी बताया गया है कि इस वायरस से अधिक लोग संक्रमित होंगे जिसके कारण मृत्यु दर भी बढ़ेगी।

दुनिया में अभी सबसे अधिक कौन सा वैरिएंट फैला हुआ है।

पूरी दुनिया में अभी कोरोना वायरस की तीसरी लहर चल रही है, जिसमें ओमिक्रॉन और इसका सब वैरिएंट BA.2 अपना आतंक फैलाए हुए हैं। भारत समेत विश्व के अन्य देश अभी इस वैरिएंट का सामना कर रहे हैं। यूकेएचएसए ने एक रिपोर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि, सबसे ज्यादा  BA.2 के केस सामने आ रहे हैं। यह सब वैरिएंट ओमिक्रॉन से ज्यादा तेजी से लोगों में फैल रहा है। आपको बता दे कि डेनमार्क में BA.2 के सबसे अधिक मामले दर्ज किए हैं। 

Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे

Related Article

5 of the most valued marketing skills

Read More

How to Increase Leads by Marketing Automation, know here

Read More

The Ultimate Guide: Everything You Need to Know for Writing Amazing

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More

The Ultimate Guide to Blogger Outreach: Everything You Need to Know

Read More

How to perfect your Marketing Resume

Read More

Top 10 career opportunities after 12th

Read More

Role of communication skills & personality development in life

Read More

Best use of Information Technology for every job 

Read More