Operation Sadbhavana: ऑपरेशन सद्भावना क्या है? जानिए करंट अफेयर्स से जुड़े मुख्य बिंदु

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Wed, 02 Feb 2022 06:33 PM IST

Highlights

यह ऑपरेशन मुख्य रूप से पांच क्षेत्रों पर केंद्रित है।
1. ढांचागत विकास।
2. सामुदायिक विकास परियोजनाएं।
3. महिला और युवा सशक्तिकरण।
4. स्वास्थ्य और स्वच्छता हैं। 
5.शिक्षा।

Operation Sadbhavana: ऑपरेशन सद्भावना को भारतीय सेना के द्वारा जम्मू-कश्मीर में शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आतंकवाद से प्रभावित लोगों की मदद करना एवं इस ऑपरेशन के जरिए  लोगों की आकांक्षाओं  एवं महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है।

Source: Safalta

यह ऑपरेशन क्यों शुरू किया गया?

जम्मू- कश्मीर के क्षेत्र में आतंकवादी संगठन देश के सरकारी अधिकारियों को हटाने और सार्वजनिक प्रतीकों और सेवाओं को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इन आतंकवादी संगठनों का एकमात्र उद्देश्य यह है कि यहां के स्थानीय आबादी को अलग-थलग करना है। एक बार स्थानीय आबादी के अलग हो जाने के बाद वे इन संगठनों के आसान लक्ष्य बन जाते हैं। जिसके बाद इन लोगों को आतंकवाद की ओर खींचा जा सकता है।

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

ऑपरेशन सद्भावना

इस ऑपरेशन सद्भावना का मुख्य उद्देश्य कश्मीर के स्थानीय लोगों को राष्ट्रीय मुख्यधारा से जोड़ना है। साथ ही यह क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा लड़े गए छद्म युद्धों को कम करने के लिए काम करता है, (छद्म युद्ध (proxy wars) सरकार की ओर से आतंकवादी समूहों द्वारा लड़े गए संघर्ष हैं)। 

Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे

यह ऑपरेशन मुख्य रूप से पांच क्षेत्रों पर केंद्रित है।

1. ढांचागत विकास।
2. सामुदायिक विकास परियोजनाएं।
3. महिला और युवा सशक्तिकरण।
4. स्वास्थ्य और स्वच्छता हैं। 
5.शिक्षा।
यह ऑपरेशन कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित भारत विरोधी प्रचार को बेअसर करने के लिए किया जा रहा है।
यह भी पढ़े-  फरवरी 2022 के महत्वपूर्ण अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय दिन की लिस्ट
शिक्षा
इस ऑपरेशन के तहत अब तक भारतीय सेना 46 गुडविल स्कूल स्थापित कर चुकी है। 1900 स्कूलों का जीर्णोद्धार किया गया है। भारतीय सेना ने ढांचागत विकास, नवीनीकरण और संशोधन में मदद की है। ये सभी स्कूल अब जम्मू और कश्मीर राज्य शैक्षिक बोर्ड के तहत संचालित होते हैं। इसमें दो बोर्डिंग स्कूल पहलगाम और राजौरी भी शामिल हैं। जो कि CBSE संस्था से संबद्धित हैं।

ढांचागत विकास
इस ऑपरेशन के तहत, भारतीय सेना ने राज्य में पानी की आपूर्ति को बढ़ा दी है। साथ ही इससे सड़क संपर्क भी बढ़ाया गया है।

स्वास्थ्य देखभाल
दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सा केंद्र बनाए गए हैं। ऑपरेशन शुरू होने के बाद से 283 से अधिक चिकित्सा कैंप आयोजित किए गए और मोबाइल मेडिकल टीमों का गठन किया गया। जो कि अब लोगों के घर-द्वार पर चिकित्सा सहायता पहुंचा रहे हैं।

महिला और युवा सशक्तिकरण
लोगों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें बुनाई, कंप्यूटर ट्रेनिंग, मोमबत्ती बनाना, सिलाई, बैग बनाना, टोकरी बुनाई, फैशन डिजाइनिंग, बागवानी का प्रशिक्षण आदि और भी बहुत सारे चीजों का प्रशिक्षण महिलाओं के लिए इस ऑपरेशन शामिल है। 
यह भी पड़े- देश का पहला जीओ पार्क का निर्माण जबलपुर में होगा, भेड़ाघाट के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। 

यात्रा

इस ऑपरेशन के तहत राष्ट्रीय एकता यात्राएं आयोजित की गईं। इसका उद्देश्य सभी क्षेत्रों के राय निर्माताओं और छात्रों को एकीकृत करना है।
General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें 
 

Related Article

Exploring Graphic Design: Courses, Skills, Salary, and Career Paths

Read More

Graphic Design : टॉप 10 ग्राफिक डिजाइन कॅरिअर, सैलरी और वैकेंसी, जानें यहां

Read More

Debunking Common Myths About Digital Literacy

Read More

The Top 100 SaaS Companies to Know In 2024

Read More

Digital marketing course in Coimbatore

Read More

Optimising Performance: Best Practices for Speeding Up Your Code

Read More

How Many Sector push may create Lakhs jobs in five years

Read More

रायबरेली में सफलता का डिजिटल मार्केटिंग कोर्स मचा रहा धूम, सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More