Partition Horror Memorial Day,विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस क्या है और यह कब और क्यों मनाया जाता है

Safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Sat, 06 Aug 2022 09:49 PM IST

Highlights

पाकिस्तान को 1947 में ब्रिटिश शासन द्वारा भारत के बंटवारे के बाद एक मुस्लिम देश के रूप में मान्यता दी गई थी।

Partition Horror Memorial Day : भारत सरकार द्वारा भारत के विभाजन के दौरान लोगों ने जो यातनाएं सही थी एवं अपने परिवार और संपत्ति के बिछोह का जो दुख सहा था, इसे याद रखने के लिए हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने के लिए भारत सरकार ने घोषणा की थी। 14 अगस्त के दिन 75 साल पहले यानी 1947 में अखंड भारत के दो टुकड़े किए गए थे और इस दुख को याद करने  एवं रखने के लिए भारत आजादी के सालगिरह से 1 दिन पहले 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बड़ा ऐलान किया था। अब हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के 1 दिन पहले यानी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के तौर पर इस दिन को याद किया जाएगा। देश का विभाजन कैसे विभीषिका बनी और लोगों पर इसका जो असर पड़ा था इसे याद करने के लिए 14 अगस्त के दिन इस दिन को मनाया जाता है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं   FREE GK EBook- Download Now. / GK Capsule Free pdf - Download here

Source: safalta


 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस  ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application

 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को मनाने का घोषणा करते हुए क्या कहा है?


 पीएम मोदी ने कहा है कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश की सामाजिक विभाजन, वैमनस्यता के जहर को दूर करने और एकता, सामाजिक सद्भावना और मानव सशक्तिकरण की भावना को और अधिक मजबूत एवं सशक्त करने की जरूरतों को याद दिलाएगा। यह दिन हमें भेदभाव वैमनस्य और दुर्भावना के विष को समाप्त करने के लिए प्रेरित करेगा। इसके साथ ही एकता सामाजिक सद्भाव और मानवता एवं मानवीय संवेदनाएं इस दिन के मनाने से मजबूत होगी। पाकिस्तान को 1947 में ब्रिटिश शासन द्वारा भारत के बंटवारे के बाद एक मुस्लिम देश के रूप में मान्यता दी गई थी। लाखों लोग बड़े पैमाने पर बिछड़ गए और दंगे भड़कने लगे जिसके कारण कई लोगों की मौत हुई थी।


Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize

 

 भारत का राजपत्र इस विषय पर क्या कहता है?

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर 14 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से भारत सरकार का राजपत्र यानी कि गजट जारी किया गया था। इस अधिसूचना में यह कहा गया था कि भारत के लोग आजादी के अमृत महोत्सव मनाते हुए देश के उन परिवारों, पुत्र, पुत्रियों को नमन करते हैं जिन्होंने भारत के बंटवारे के दौरान अपने प्राण गवांए थे। जहां भारत सरकार ने बंटवारे के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लोगों के याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में उन परिवारों को याद करने याद करने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में घोषित किया है। इसके साथ ही भारत सरकार ने देश के वर्तमान और भावी पीढ़ी को बंटवारे के दौरान लोगों द्वारा सहि गई दुख, दर्द, यातना, वेदना को याद दिलाने एवं याद रखने के लिए 14 अगस्त के दिन को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने के लिए घोषित की थी।
 

सामान्य हिंदी ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
पर्यावरण ई-बुक - फ्री  डाउनलोड करें  
खेल ई-बुक - फ्री  डाउनलोड करें  
साइंस ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
अर्थव्यवस्था ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
भारतीय इतिहास ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  

              

 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को मनाने का उद्देश्य क्या है?

भारत पाकिस्तान का बंटवारा किसी विभीषिका से कम नहीं है इसकी दर्द से आज भी हजारों परिवार एवं देश गुजर रही है। देश के हजारों लाखों लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर ब्रिटिश शासन से देश को आजादी दिलाई थी। लेकिन देश की आजादी के साथ ही देश का बंटवारा भी हुआ था और पाकिस्तान विश्व में अस्तित्व में आया था। बंटवारे से पहले पाकिस्तान जैसे देश का कोई नामोनिशान नहीं था। यह अंग्रेजों की एक सोची समझी साजिश थी जिसके फलस्वरूप भारत को 2 देशों में बांटा गया था। यह बंटवारा सामान्य या साधारण नहीं था और इस बंटवारे के घटना को मद्देनजर 14 अगस्त 1947 के दिन का इतिहास का बहुत गहरा  जख्म है जो कि हमेशा ताजा रहेगा। इस दिन देश का बंटवारा हुआ और पाकिस्तान एक अलग देश बना। इस बंटवारे के शर्त पर ही भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली और इस बंटवारे में भारतीय उपमहाद्वीप के दो टुकड़े किए गए। इस बंटवारे में बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया। जिसे 1971 में बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र राष्ट्र बनाया गया।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
 

JULY Month Current affair

Indian States & Union Territories E book- 
 Monthly Current Affairs May 2022
 DOWNLOAD NOW
Download Now
डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs April 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs March 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs February 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs January 2022  डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs December 2021 डाउनलोड नाउ

 

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More