Pravasi Bharatiya Divas 2023 :प्रवासी भारतीय दिवस देश के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिन्हित करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस 1915 में 9 जनवरी को महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की याद में मनाया जाता है। अगले साल 2023 को भारत में प्रवासी भारतीय दिवस इंदौर में मनाया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि दूतावास पासपोर्ट और वीजा प्रभाग के सचिव औसफ सईद और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस भारतीय दिवस प्रवासी भारतीय दिवस की मेजबानी के लिए एक एमओयू पर साइन किया है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे।अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं FREE GK EBook- Download Now. / GK Capsule Free pdf - Download here
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta ApplicationSource: safalta
Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize
प्रवासी भारतीय दिवस के समीक्षा के बारे में
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस की सभी तैयारियां समय से हो जाएंगी। सम्मेलन का आयोजन बेहतर ढंग से होगी और मध्य प्रदेश की उपलब्धियों की ब्रांडिंग का यह अच्छा मौका है। इस अवसर पर इंदौर को पूरी तरह से सजाया जाएगा और इंदौर जो कि स्वच्छता में नंबर वन है इसकी अतिथियों के सामने अच्ची छवि दिखाई जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में प्रवासी भारतीय दिवस के सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की है भारत सरकार के सचिव, अपर सचिव, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव शेखर शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारी इस समीक्षा के दौरान मौजूद थे और इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए थे।
| सामान्य हिंदी ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| पर्यावरण ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| खेल ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| साइंस ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| अर्थव्यवस्था ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| भारतीय इतिहास ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
प्रवासी भारतीय दिवस के बारे में
इस बैठक में जानकारी दी है कि साल 2003 में पहला भारतीय प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया था। अब तक 16 प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा चुका है ।इंदौर में यह 17वां भारतीय दिवस सम्मेलन है जो कि 8 से 10 जनवरी 2023 तक इंदौर में मनाया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवासी भारतीय समापन समारोह में भाग लेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से कहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रवासी भारतीय अधिकाधिक संख्या में मौजूद रहे और प्रवासी भारतीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाना चाहिए। बैठक में आयोजन से संबंधित एमओयू हस्ताक्षरित का आदान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि सम्मेलन को अविस्मरणीय अद्भुत और यादगार बनाया जाएगा।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
|
DOWNLOAD NOW
Download Now डाउनलोड नाउ |
||
| Monthly Current Affairs April 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
| Monthly Current Affairs March 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
| Monthly Current Affairs February 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
| Monthly Current Affairs January 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
| Monthly Current Affairs December 2021 | डाउनलोड नाउ |