Rashtriy Yuva Divas 2023, राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास और थीम के बार में

safalta expert Published by: Chanchal Singh Updated Thu, 12 Jan 2023 01:03 AM IST

Highlights

स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवाओं के लिए समर्पित करके इस दिन को युवा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत साल 1984 में हुई थी

Rashtriy Yuva Divas 2023 : स्वामी विविकानंद जी को कौन नहीं जानता, युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए ये प्रेरणा के श्रोत हैं। देश का नाम विदेशों में रौशन करने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन राष्ट्र के ऐसे युवाओं को समर्पित है जो देश के लिए बेहतर करने एवं अच्छा भविष्य देने की क्षमता रखते हैं और इसके लिए मेहनत करते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Source: safalta


विवेकानंद के बारे में 


स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी साल 1863 को बंगाल के कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम नरेंद्र नाथ दत्त था जिसे बाद में स्वामी विवेकानंद के नाम से जाना गया। स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात एवं प्रभावी आध्यात्मिक गुरु थे, जो कि मात्र 25 साल की उम्र में ही सांसारिक मोह माया त्याग कर सन्यासी बने थे। स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों के कारण ही उनके जयंती के अवसर पर युवा दिवस मनाया जाता है। January month current affairs

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


 

स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस मनाने का कारण क्या है 


स्वामी विवेकानंद को धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान, साहित्य के ज्ञाता कहा जाता है। शिक्षा के साथ-साथ वे भारतीय शास्त्रीय संगीत के भी ज्ञाता थे। इसके अलावा वे एक अच्छे खिलाड़ी भी थे, उनके विचारों और कार्यों को आज भी समाज में युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जाता है। विवेकानंद जी ने कई अवसरों पर अपने अनमोल एवं प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित एवं प्ररित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया है। यही कारण है कि उनके जयंती के अवसर पर हर साल भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।   सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta App 
 

राष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास क्या है 


स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवाओं के लिए समर्पित करके इस दिन को युवा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत साल 1984 में हुई थी, जब भारत सरकार द्वारा कहा गया था कि स्वामी विवेकानंद के दर्शन, आदर्श एवं कार्य करने का तरीका भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हो सकता है। जिसके बाद से हर साल स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize


राष्ट्रीय युवा दिवस का थीम क्या है 


राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल एक निश्चित थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल का थीम 'विकसित युवा विकसित भारत' रखा गया है। हर साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन भारत के प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के अलावा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है। भारत देश के सभी हिस्सों से विविध संस्कृतियों को एक साथ साझा करते हुए एक मंच पर लाता है और प्रतिभागियों को एक भारत एवं श्रेष्ठ भारत की भावना से जोड़ता है। इस साल राष्ट्रीय युवा दिवस का समारोह 12 जनवरी से 16 जनवरी तक कर्नाटक के hubali-dharwad में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कार्यक्रम और राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम विकसित युवा विकसित भारत रखा गया है। यह दिन देश के युवाओं के लिए समर्पित है और युवाओं को विवेकानंद के विचारों एवं दर्शन को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

 
December month Current Affairs  Magazine
November Current Affair E-Book
DOWNLOAD NOW
DOWNLOAD NOW
October Current Affairs E-book DOWNLOAD NOW
September Month Current affair DOWNLOAD NOW
August  Month Current Affairs 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs July 2022 डाउनलोड नाउ

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More