World Tourism Day 2022, विश्व पर्यटन दिवस पर जानें दुनिया के सात अजूबों के बारे में विस्तार से

safalta expert Published by: Chanchal Singh Updated Mon, 26 Sep 2022 06:54 PM IST

Highlights

दुनिया भर में ऐसे सात अजूबे हैं जो कि अलग-अलग देशों में स्थित है और यह अपने आप में ही एक खास स्थान हैं आइए जानते हैं दुनिया भर में स्थित इन सात अजूबों के बारे में, इनकी इतिहास, खासियत और यह कौन से देश में स्थित है इस विषय में विस्तार से। 

World Tourism Day 2022 : हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है इस साल 2022 में पर्यटन दिवस का थीम पर्यटन पर पुनर्विचार रखा गया है। पहली बार 1980 में संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने इस दिन को मनाने की घोषणा की थी। दुनिया में ऐसे कई खूबसूरत और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जहां जाना अपने आप में ही एक गर्व महसूस कराती है। दुनिया भर में ऐसे सात अजूबे हैं जो कि अलग-अलग देशों में स्थित है और यह अपने आप में ही एक खास स्थान हैं आइए जानते हैं दुनिया भर में स्थित इन सात अजूबों के बारे में, इनकी इतिहास, खासियत और यह कौन से देश में स्थित है इस विषय में विस्तार से।  अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं   FREE GK EBook- Download Now. / GK Capsule Free pdf - Download here

Source: safalta


1.ताजमहल - भारत 

भारत की एकमात्र खास धरोहर ताजमहल है जो सात अजूबों में शामिल है। ताजमहल भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा में यमुना नदी के किनारे स्थित है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में इस महल का निर्माण करवाया था, जो कि सफेद संगमरमर के पत्थर से बनाया गया है। ताजमहल विश्व में प्रेम का प्रतीक माना जाता है, जिसका निर्माण करीब 20,000 कारीगरों द्वारा किया गया था। 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


2.ग्रेट वॉल ऑफ चाइना 

चीन की यह दीवार दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। चीन के पहले शासक किन शी हुआंग ने इस दीवार को बनवाया था। करीब 20 साल में 21,196 किलोमीटर की यह लंबी और विशाल दीवार का निर्माण कार्य पूरा हुआ था। इस दीवार को बनवाने के पीछे किन शी हुआंग का उद्देश्य अपने साम्राज्य की रक्षा करना था। ग्रेट वॉल ऑफ चाइना पृथ्वी की लंबी कब्रिस्तान भी है। कहा जाता है कि इसके निर्माण में 10 लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे। Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize

3. क्राइस्ट द रिडीमर- ब्राज़ील 


ब्राज़ील का 125 फीट लंबी क्राइस्ट द रिडीमर दुनिया के सात अजूबों में से एक ऐसी धरोहर है जो ब्राजील में स्थित है। हेटर दा सिल्वा कोस्टा की डिजाइन पर इसका निर्माण ब्राजील के साथ-साथ फ्रांस में भी किया गया था। यह मूर्ति एक पहाड़ की चोटी पर बनी हुई है, जिसमें साल में 3 से 4 बार बिजली इस मूर्ति से टकराती है।

4. चिचेन इट्जा मैक्सिको 


मैक्सिको में स्थित चिचेन इट्जा भी दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। यह माया सभ्यता से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर है और इसे मैक्सिको का सबसे संरक्षित पुरातात्विक स्थल भी कहा जाता है। इसका इतिहास 1200 साल से भी ज्यादा पुराना है। नौवीं से बारहवीं शताब्दी के मध्य पूर्व कोलंबियाई माया सभ्यता के लोगों ने इस चिचेन इट्जा का निर्माण करवाया था। यहां कई पिरामिड, मंदिर, खेल के मैदान और कॉलम है। इस चिचेन इट्जा की खासियत यह है कि यहां अजीबो गरीब आवज लोगों को सुनाई देती है।  सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application
 

5.कालीजीयम - इटली 


इटली में स्थित कालीजीयम का निर्माण इटली के सम्राट टाइटस वेस्पेशियन ने करवाया था। 70 ईसवी और 82 ईसवी के मध्य इस कालीजीयम का निर्माण हुआ था। इसे बनाने में करीब 9 साल का समय लगा था। रोम का यह कालीजी़यम दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और प्राचीन एम्फीथियेटर है और इसके अंदर करीब 4,00,000 लोग मारे गए थे।

6. माचू पिच्चू - पेरू


दक्षिण अमेरिका के पेरू में स्थित माचू पिच्चू को इंकाओं का खोया हुआ शहर के रूप में जाना जाता है। यह पेरू का ऐतिहासिक देवालय भी है, जो कि साल 1983 में यूनेस्को ने माचू पिच्चू को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया था। यह माचू पिच्चू दुनिया के सात अजूबों में से एक है।


7. पेट्रा - जॉर्डन 


पेट्रा जॉर्डन का एक ऐतिहासिक नगर है जिसका निर्माण गुलाबी रंग के बलुआ पत्थरों से किया गया है। पेट्रा के इस गुलाबी रंग के कारण पेट्रा को गुलाब शहर (Rose City) के नाम से जाना जाता है। अपने अनोखे बनावट और सैंदर्य के चलते पेट्रा भी दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। पेट्रा में कई मंदिर और मकबरे हैं। 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें

 

September Month Current affair

  Monthly Current Affairs August  2022
 DOWNLOAD NOW

डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs July 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs March 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs February 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs January 2022  डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs December 2021 डाउनलोड नाउ
                                               

Related Article

Importance of Upskilling for High-Package Jobs in India

Read More

Mastering the UGC NET: A Comprehensive Preparation Guide

Read More

Exploring Graphic Design: Courses, Skills, Salary, and Career Paths

Read More

Graphic Design : टॉप 10 ग्राफिक डिजाइन कॅरिअर, सैलरी और वैकेंसी, जानें यहां

Read More

Debunking Common Myths About Digital Literacy

Read More

The Top 100 SaaS Companies to Know In 2024

Read More

Digital marketing course in Coimbatore

Read More

Optimising Performance: Best Practices for Speeding Up Your Code

Read More

How Many Sector push may create Lakhs jobs in five years

Read More