May Month Current Affairs Magazine- DOWNLOAD NOW |
JSSC 2022 की यह क्लर्क भर्ती अधिसूचना 991 रिक्तियों के लिए jssc.nic.in पर जारी की गई है. आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, चयन मानदंड और अन्य विवरण आप यहाँ देख सकते हैं. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की यह एक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा होगी. आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया 30 मई से शुरू की जाएगी. राज्य की इस बड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन हीं होगी. यह भर्ती झारखंड म्युनिसिपल सर्विस कैडर के लिए है. इसके तहत राज्य के जिलों और कस्बों में स्थित कार्यकारी और स्थानीय निकायों यानी नगर पालिकाओं में अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए JSSC की ओर से 921 पदों पर भर्ती करने की योजना है. यह भर्ती नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2022 के माध्यम से की जाएगी. 991 रिक्तियों में से 27 रिक्तियां स्टेनोग्राफर के पद के लिए और 964 रिक्तियाँ क्लर्क के पदों के लिए हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ -
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारम्भिक तिथि - 20 मई 2022
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 19 जून 2022
- आवेदन पत्र संपादित करने की तिथि - 26 से 30 जून 2022
क्रम संख्या | पद का नाम | पदों की कुल संख्या |
1. | क्लर्क (कंप्यूटर ऑपरेटर) | 352 |
2. | क्लर्क (बैकवार्ड वेलफेयर डिपार्टमेंट) | 104 |
3. | क्लर्क (लेबर प्लानिंग टेस्टिंग & स्किल डेवलपमेंट) | 144 |
4. | क्लर्क (कॉमर्स डिपार्टमेंट) | 97 |
5. | क्लर्क (लेबर प्लानिंग टेस्टिंग &स्किल डेवलपमेंट प्लानिंग क्लास) | 77 |
6. | क्लर्क (अंडर एम्प्लॉयमेंट स्टेट इंश्योरेंस स्कीम ) | 36 |
7. | क्लर्क (ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट डे रीजनल ऑफिस) | 104 |
8. | क्लर्क (माइंस जिओलोजी डिपार्टमेंट) | 45 |
9. | क्लर्क (ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट डे रीजनल ऑफिस) | 5 |
10. | स्टेनोग्राफर | 27 |
सामान्य हिंदी ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
पर्यावरण ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
खेल ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
साइंस ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
अर्थव्यवस्था ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
भारतीय इतिहास ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
JSSC क्लर्क भर्ती 2022 पात्रता मानदंड -
शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/12वीं पास होना आवश्यक है. उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं.
आयु सीमा -
- न्यूनतम आयु सीमा - 18 वर्ष
- अधिकतम आयु सीमा - 40 वर्ष
- सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का प्रावधान लागू है.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 मई से 19 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले सकते हैं.
JSSC क्लर्क भर्ती 2022 आवेदन शुल्क -
- जनरल उम्मीदवारों के लिए: - 100/- रुपये
- एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए - 50/- रुपये
- भुगतान का प्रकार - ऑनलाइन मोड के माध्यम से
जॉब समरी
नोटिफिकेशन | JSSC क्लर्क भर्ती 2022, 991 रिक्तियों के लिए jssc.nic.in पर आवेदन करें. |
अधिसूचना की तिथि | 30 अप्रैल 2022 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 19 जून 2022 |
सिटी | रांची |
स्टेट | झारखण्ड |
कंट्री | इन्डिया |
आर्गेनाइजेशन | झारखण्ड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) |
शैक्षणिक योग्यता | सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी |
फंक्शनल | एडमिनिस्ट्रेशन |
जेएसएससी भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया -
JSSC भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया में झारखण्ड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) द्वारा एक चरण की लिखित परीक्षा (मुख्य परीक्षा) आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में तीन पेपर होंगे. पेपर-1 में 120 प्रश्न, पेपर-2 में 100 प्रश्न और पेपर-1 में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रश्न के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे. परीक्षा के बाद, तीनों पेपरों में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी.