UP LEKHPAL EXAM 2022: लेखपाल परीक्षा में हिंदी विषय के यह प्रश्न कर सकते हैं आपको परेशान

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Thu, 17 Feb 2022 11:00 PM IST

Source: Safalta

UP LEKHPAL BHARTI:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 8085 पदों पर लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा करा लिया है आयोग अब किसी भी समय परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है। उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में लाखों की अभ्यार्थी शामिल होने जा रहे हैं। यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में 4 विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें से एक विषय है हिंदी हर बार लेखपाल भर्ती परीक्षा में हिंदी विषय के प्रश्न छात्रों को बहुत परेशान करते हैं इसलिए आपकी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए हम आपको कुछ ऐसे प्रश्न हिंदी विषय के बताने वाले हैं जो आपको परीक्षा में परेशान कर सकते हैं। यदि आप भी लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस तरह के प्रश्नों को जरूर ध्यान से पढ़ें।  यदि आप लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप हमारे यूपीएसएसएससी लेखपाल फाउंडेशन बैच 2022 को ज्वाइन कर सकते हैं और एक्सपर्ट फैकेल्टी की सहायता ले सकते हैं। 
Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें
 

1 : ‘राज्य द्वारा निकाला गया आधिकारिक आदेश – वाक्यांश के लिए शब्द है

  • अधिनियम
  • अध्यादेश
  • अधियाचना
  • अधिसूचना

उत्तर : 2

2 : ‘वह स्त्री जिसका पति परदेश (विदेश) गया हो’ वाक्य के लिए एक शब्द है

  • नवोढ़ा
  • प्रवत्स्यतपतिका
  • प्रोषितपतिका
  • आगतपतिका

उत्तर : 3

3 : ‘बरात’ का तत्सम रूप है –

  • वर्तत
  • बरात
  • व्रात
  • वरयात्रा

उत्तर : 4

4 : ‘मोती’ का तत्सम रूप है

  • मौती
  • मौक्तिक
  • मुक्तक
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : 2

5 : ‘मिट्टी’ का तत्सम शब्द है

  • मृत्तिका
  • म्रिट्टिका
  • मट्टिका
  • मृट्टी

उत्तर : 1
 

UP Lekhpal Geography Free E Book- Download Now
Uttar Pradesh General Knowledge Geography- Free E-Book

UP Lekhpal Rural Development and Rural Society Development E Book
 

6 : निम्नलिखित में से तत्सम की दृष्टि से शुद्ध है

  • शाटिका
  • रैन
  • रस्सी
  • सरसों

उत्तर : 1

7 : निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है

  • उलूक
  • कूप
  • ओझा
  • पुस्तक

उत्तर : 3

8 : निम्नलिखित में से एक शब्द तत्सम है

  • सपूत
  • सरीसृप
  • सांकल
  • सांझ

उत्तर : 2

9 : निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है

  • ज्योत्स्ना
  • परीक्षा
  • घर
  • श्रेष्ठी

उत्तर : 3
 

लेखपाल भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण आर्टिकल

यूपी लेखपाल परीक्षा पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न
UP Lekhpal General Knowledge Question 2021
जानिए उत्तर प्रदेश में लेखपाल का कितना है वेतन

10 : प्रयोग के आधार पर ‘पाण्डु’ शब्द होगा

  • केवल विशेषण
  • केवल विशेष्य
  • विशेषण और विशेष्य दोनों
  • उपर्युक्त में से एक भी नहीं

उत्तर : 3

11 : ‘चतुर विद्यार्थी से प्रश्न पूछो।’ वाक्य में विशेषण है-

  • विद्यार्थी
  • प्रश्न
  • चतुर
  • पूछो

उत्तर : 3

12 : ‘अखरोट’ का तत्सम रूप है

  • अक्षवट
  • अक्षवाट
  • अक्षोट
  • अक्षयवट

उत्तर : 3