UP Lekhpal Practice Set 2022: लेखपाल परीक्षा के लिए प्रैक्टिस सेट

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Sat, 29 Jan 2022 04:16 PM IST

Source: Safalta

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) द्वारा यूपीएससी लेखपाल भर्ती के 8085 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। जिसके लिए अभ्यर्थियों ने आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर 28 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया था।
आप की लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए हमने नीचे आपके लिए प्रैक्टिस सेट साझा किया है। यदि आप लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप हमारे यूपीएसएसएससी लेखपाल फाउंडेशन बैच 2022 को ज्वाइन कर सकते हैं और एक्सपर्ट फैकेल्टी की सहायता ले सकते हैं। 
Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें
 

1. दिए गए शब्द के समानार्थी शब्द का चयन कीजिए।

पपीहा

  • पय
  • पपैया
  • पनही
  • पन्नग

उत्तर : 2

2. ‘विवाद से अलग रहने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा

  • मध्यस्थ
  • अभियुक्त
  • गवाह
  • तटस्थ

उत्तर : 4
 

3. दिए गए शब्द के समानार्थी शब्द का चयन करें।

( नदी )

  • चंचला
  • लहरी
  • सरिता
  • तरिणी

उत्तर : 3

लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी, यहाँ विस्तार से पढ़ें

4. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन कीजिए।

  • परिशिष्ट
  • परिशीष्ठ
  • परीशिष्ट
  • परिशीष्ट

उत्तर : 1
 

5. उस विकल्प का चयन कीजिए जो निम्न मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।

‘जूतियों में दाल बांटना’

  • बाधा पैदा करना
  • साफ़ इनकार करना
  • आपस में लड़ाई-झगड़ा हो जाना।
  • उपाय करना

उत्तर : 3
 

6. ‘कुलीन’ शब्द के लिए सही वाक्यांश निम्न में से कौन सा होगा?

  • जो क्षमा के लायक है।
  • जो अच्छे कुल में जन्मा है।
  • जो विदेश में रहता है।
  • छात्रावास में रहने वाला।

उत्तर : 2

 यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए यहां रजिस्टर करेंCLICK HERE

7. निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन सा है?

  • उन्मीलित
  • उन्मिलीत
  • उन्मिलित
  • उन्मीलीत

उत्तर : 1
 

8. ‘पहाड़ के ऊपर की समतल भूमि’ वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द दीजिए।

  • अंतरिक्ष
  • अनावृत्त
  • अधित्यका
  • आगत पतिका

उत्तर : 3

UP Lekhpal Geography Free E Book- Download Now
Uttar Pradesh General Knowledge Geography- Free E-Book

9. दिए गए शब्द के समानार्थी शब्द का चयन करें।

(गरमी)

  • दिवा
  • वासर
  • निदाघ
  • मसृण

उत्तर : 3
 

10. पापड़ बेलना मुहावरे का सही अर्थ है-

  • बहुत श्रम करना
  • बेकार जीवन बिताना
  • पीछे पड़ना
  • कठिन काम करना

उत्तर : 2