स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े 15 महत्वपूर्ण फैक्ट
1.स्वच्छ भारत अभियान वास्तव में पिछली सरकार द्वारा लागू की गई निर्मल भारत अभियान का ही पुनर्गठन है।
2. स्वच्छ भारत अभियान को अब तक भारत में सबसे बड़े स्वच्छता कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें 30 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और छात्र इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।
3.हर साल 30 जनवरी को राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस मनाया जाता है।
4. स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत घरेलू शौचालय बनाने वाले प्रत्येक परिवार को ₹12000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
5. स्वच्छता गतिविधियों में छात्रों एवं शिक्षकों को शामिल करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक अन्य छोटा सा अभियान शुरू किया गया था जिसका नाम "बाल स्वच्छता अभियान" था।
6. स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर के रूप में सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, सौरव गांगुली, पवन कल्याण, शिव लाल यादव जैसे कई भारतीय प्रसिद्ध हस्तियों को अप्वॉइंट किया गया है।
Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize
7. स्वच्छ भारत अभियान के एक हिस्से के रूप में एक प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन अभियान भी शुरू किया गया था इस अभियान का उद्देश्य पूरी तरह से भारत को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करना था।
8. अक्टूबर महीने की पहली छमाही यानी 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान के हिस्से के रूप में हर साल स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाता है।
9. स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों ने स्वच्छता में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।
10. सफाई कर्मचारियों और हाथ से मैला ढोने वालों को रोजगार और सहायता देने के लिए स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत एक "स्वच्छता उद्यमी योजना" की भी शुरुआत की गई है।
11. स्वच्छ भारत अभियान के लिए गैर सरकारी और निजी संगठनों को दान या सहायता राशि के लिए प्रोत्साहित करने के लिए "स्वच्छ भारत कोष" की स्थापना की गई है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application
12. स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को भारत की सबसे स्वच्छ राजधानी के रूप में घोषित किया गया है।
13. 10 लाख से अधिक आबादी वाला गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर को स्वच्छ भारत अभियान के तहत सबसे बड़ा स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।
14. हरियाणा सरकार ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए और लोगों को घरेलू शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करने के लिए "कोई शौचालय नहीं, कोई दुल्हन नहीं" का नारा जारी किया है।
15.स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
|
DOWNLOAD NOW डाउनलोड नाउ |
||
Monthly Current Affairs July 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs March 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs February 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs January 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs December 2021 | डाउनलोड नाउ |
Source: Safalta