October month Current Affairs Magazine- DOWNLOAD NOW |
Table of content
मुहावरे क्या होते हैं ?
मुहावरों के उदहारण और वाक्य प्रयोग
मुहावरे क्या होते हैं ?
मुहावरा शब्द अरबी भाषा से लिया गया हैं I जिसका शाब्दिक अर्थ होता हैं बात चीत करना या उतर देना I अंग्रेजी भाषा में मुहावरे को इडियम्स कहते हैं I यूनान भाषा में मुहावरे को इडियोमा कहते हैं I और फ्रेंच भाषा में इडियास्टिमी कहते हैं I मोटे तोर पर बात करे तो मुहावरे शब्द का अर्थ हैं कि जब कोई वाक्यांश अपना मूल रूप न बताकर कोई विशेष रूप बताता हैं तो उसे मुहावरा कहते हैं I हिंदी भाषा में लोग बहुत सारे मुहावरे और लोकोक्तियाँ प्रयोग करते हैं I ये मुहावरे या लकोक्तियाँ लोगो के मुँह पर चढ़े होते हैं और वे इनका प्रयोग करते हैं I हम मुहावरे को वाक्य का सारांश भी कह सकते हैं I ये वाक्य का निचोड़ होते हैं, हिंदी भाषा में मुहावरे वाक्यांश की नींव होते हैं इनके बिना वाक्यांश बेजान से हो जाते हैं I आइये जानते है हिंदी भाषा में मुहावरे कैसे प्रयोग किये जाते हैं Iसामान्य हिंदी ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
पर्यावरण ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
खेल ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
साइंस ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
अर्थव्यवस्था ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
भारतीय इतिहास ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
मुहावरों के उदहारण और वाक्य प्रयोग
आपने कभी ना कभी इन मुहावरों का प्रयोग किया होगा । कुछ मुहावरे तो ऐसे होगे जो आप प्रथम कक्षा से पढ़ते आ रहे होगें । कुछ को आपने अपने बड़ों से सुना होगा और कुछ आपके लिए बिल्कुल नए होगें। आईए जानते हैं कुछ मुहावरे और उनके वाक्य प्रयोग बारे में ।
1.आँख का तारा होना (बहुत प्यारा होना)
वाक्य प्रयोग :- रमेश अपनी माता पिता की आँख का तारा हैं ।
2.आग बगुला होना (बहुत गुस्सा करना)
वाक्य प्रयोग :- महेश की गलती को देखकर मैनेजर साहब आग बगुला हो गए।
3.ईद का चाँद होना (कई दिनों बाद दिखाई देना)
वाक्य प्रयोग:- सुरेश तो ईद का चाँद हो गया हैं।
4.आँखो में धूल झोखना (धोखा देना)
वाक्य प्रयोग:- राजू काम से बचने के लिए आँखों में धूल झोखता हैं।
5.अंगारे बरसना ( बहुत अधिक गर्मी पढ़ना)
वाक्य प्रयोग:- भारत में जून के महीने में आसमान से अंगारे बरसते हैं।
6.अंगारों पर पैर रखना (कठिन कार्य करना)
वाक्य प्रयोग :- राम खेतो में अंगारों पर पैर रखकर चलता हैं ।
7.अंगूठा दिखाना ( साफ़ मना करना)
वाक्य प्रयोग :- महेश को कुछ कार्य करने को कहा तो उसने अंगूठा दिखा दिया ।
8.अंगद का पैर होना (असंभव कार्य करना)
वाक्य प्रयोग:- इस पहाड़ी पर चढ़ना अंगद के पैर के समान हैं।
9.अंधी सरकार (विवेक से कार्य नही करना)
वाक्य प्रयोग : काला बाजारी फल फूल रही हैं लेकिन सरकार अंधी सरकार बनी हुई हैं।
10.अंधे के आगे रोना (निष्ठुर के आगे अपना दुखड़ा बताना)
वाक्य प्रयोग:- जिस वक्ति ने चंद रुपयों के लिए अपना घर छोड़ दिया।
Source: safalta
उसके आगे अपना दुःख बताने का मतलब अंधे के आगे रोने के समान हैं।11.अक्कल का अंधा (मूर्ख व्यक्ति)
वाक्य प्रयोग:- रमेश कोई भी कार्य सोच समझ करके नहीं करता वो तो अक्क्ल के अंधे के समान हैं।
12.अक्कल के घोड़े दौड़ना (कल्पनाएं करना)
वाक्य प्रयोग:- सुरेश कुछ कार्य तो कर्ता नहीं बस बैठा बैठा अक्कल के घोड़े दौड़ता रहता हैं ।
13.अक्कल पर पत्थर गिरना (मति भ्रष्ट होना)
वाक्य प्रयोग:- राम को उसके दोस्तो ने कई बार समझाया की वह बुरी आदत को छोड़ दें लेकिन वह नहीं माना उसकी अक्कल पर तो पत्थर गिरे हुए हैं ।
14.अन्न जल उठना ( मृत्यु के निकट होना)
वाक्य प्रयोग :- राम की मां की गम्भीर होने के कारण ऐसा लगता हैं। उसका अन्न जल उठ गया हैं ।
15.अपना उल्लू सीधा करना ( अपना काम निकालना)
वाक्य प्रयोग:- चुनाव में वोट मिलते ही नेता जी का व्यहवार बदल गया मानो उनका उल्लू सीधा हो गया हो।
16.नौ दो ग्यारह होना (भाग जाना)
वाक्य प्रयोग:- पुलिस को आता देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गए।
17.अपना घर समझना (संकोच न करना)
वाक्य प्रयोग:- सुरेश राम के घर को अपना समझता है इसलिए निसंकोच अपनी परेशानियां बता देता हैं ।
18.अपने पैरो पर खड़े होना (स्ववलंभी होना)
वाक्य प्रयोग:- इंटर पास करने के बाद रमेश अपने पैरो पर खड़ा हों गया।
19.अपने पाव में कुल्हाड़ी मरना (अपना अहित स्वयं करना)
वाक्य प्रयोग:- राम ने अपने राज बता कर अपने पैरो पर कुल्हाड़ी मार ली।
20.आकाश पताल एक करना ( अत्यधिक कार्य करना)
वाक्य प्रयोग:- परीक्षा के दिनो मे विद्यार्थी आकाश पताल एक कर देते हैं ।