Jharkhand JSSC Excise Constable Eligibility criteria: एक्साइज कांस्टेबल पद पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जाने कौन कर सकता है आवेदन

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Fri, 25 Feb 2022 04:04 PM IST

JSSC एक्साइज कांस्टेबल आवेदन पत्र 2022 का लिंक 25 फरवरी 2022 से उपलब्ध है. 583 एक्साइज कांस्टेबल की रिक्तियों के लिए, झारखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती 2022 अधिसूचना हायर ऑफिसियल्स के द्वारा जारी की गई है. JSSC कांस्टेबल भर्ती 2022 की पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि 26 मार्च 2022 है. आज हम इस आर्टिकल में JSSC एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवश्यक पात्रता मानदण्ड का विवरण देने जा रहे हैं. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को एक बार जरुर पढ़ें. झारखंड JSSC एक्साइज कांस्टेबल भर्ती पात्रता मानदंड विवरण जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया आदि इस पृष्ठ पर नीचे स्पष्ट रूप से वर्णित हैं.   यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं  FREE GK EBook- Download Now.

Source: Safalta

Attempt Free Mock Tests- Click Here Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes



पात्रता की कसौटी-
शैक्षणिक योग्यता -
झारखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता अधिकृत बोर्ड से कक्षा 10 वीं (हाई स्कूल) का प्रमाण पत्र है.

आयु सीमा:
शैक्षणिक योग्यता के बाद JSSC एक्साइज कांस्टेबल अधिसूचना में सबसे महत्वपूर्ण और आवश्यक मानदंड कैंडिडेट की आयु सीमा है.
न्यूनतम आयु- JSSC एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा के लिए उम्मीदवार की उम्र 01 अगस्त 2022 तक 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए.

अधिकतम आयु सीमा -
यूआर के लिए - 25 वर्ष
बीसी और ईबीसी (पुरुष) के लिए - 27 वर्ष
यूआर, बीसी और ईबीसी (महिला) के लिए - 28 वर्ष
एसटी / एससी (पुरुष / महिला) के लिए - 30 वर्ष

सभी सरकारी परीक्षाओं के लिए हिस्ट्री ई बुक- Download Now

शारीरिक मानदण्ड -
JSSC एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा में पात्रता के लिए उम्मीदवार का शारीरिक मानदण्ड इस प्रकार का होना चाहिए.
पुरुष उम्मीदवार -

जनरल -
हाईट -160 सेंटीमीटर (कम से कम).
छाती -81 सेंटीमीटर (कम से कम).
दौड़ना -60 मिनट में 10 किमी
.
एसटी & एससी -
हाईट -155 सेंटीमीटर (कम से कम).
छाती - 79 सेंटीमीटर (कम से कम).
दौड़ना -60 मिनट में 10 किमी.

Polity E Book For All Exams Hindi Edition- Download Now

ईबीसी & ईबीसी -

हाईट -160 सेंटीमीटर (कम से कम).
छाती - 81 सेंटीमीटर (कम से कम).
दौड़ना -60 मिनट में 10 किमी.

महिला उम्मीदवार (सभी वर्गों में) -

हाईट -148 सेंटीमीटर (कम से कम).
दौड़ना - 40 मिनट में 05 किमी.

चयन प्रक्रिया-
झारखंड एक्साइज कांस्टेबल के लिए चयन प्रक्रिया के निम्नलिखित चरण होंगे.
1. शारीरिक परीक्षण (पीएसटी).
2. लिखित परीक्षा (रिटेन टेस्ट).
3. साक्षात्कार (इंटरव्यू).

JSSC Excise Constable Syllabus 

JSSC एक्साइज कांस्टेबल 2022 आवेदन पत्र कैसे भरें-
  • सबसे पहले आप Jssc.nic.in की मुख्य वेबसाइट पर जाएं.
  • अब आप होम पेज को मॉनिटर स्क्रीन पर ला सकते हैं.
  • अब आप उसमें करियर सेक्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आप “झारखंड एक्साइज कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा- 2022 की विवरणिका” लिंक पर क्लिक करें.
  • आपके मॉनिटर स्क्रीन पर विस्तृत अधिसूचना प्रदर्शित हो जाएगी.
  • मॉनिटर स्क्रीन पर दिखने वाले सभी विवरण को ध्यान से पढ़ें.
  • यदि आप अपने आपको इस परीक्षा के लिए पात्र पाते हैं तो JSSC एक्साइज कांस्टेबल आवेदन पत्र 2022 को भर कर जमा करें.
  • यदि आवश्यक हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • भविष्य के उपयोग के लिए एक हार्ड कॉपी लेकर अपने पास रखें.
  • झारखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 के लिए आवेदन पत्र लिंक 25 फरवरी 2022 से उपलब्ध है. पंजीकरण प्रक्रिया की अवधि 26 मार्च 2022 तक है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को यह सलाह है कि वे अंतिम तिथि तक या उससे पहले आवेदन पत्र जरुर भर लें.
यदि आप अन्य सरकारी नौकरी के लिए पात्रता मापदंड के बारे में विवरण प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप Safalta के इन लेखों पर को पढ़  सकते हैं।
UPSC Eligibility Criteria SSC CPO Eligibility Criteria Delhi Police SI Eligibility Criteria 2022
 एसएससी सीजीएल पात्रता मानदंड
SEBI ग्रेड ए परीक्षा पैटर्न 2021 Uttar Pradesh Primary Teacher Salary 2022 RBI Grade B Eligibility Criteria CLAT परीक्षा के लिेए पात्रता मापदंड

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More